डायट नई टिहरी में एसएमसी सदस्यों के लिए तीन दिवसीय सन्दर्भदाता प्रशिक्षण मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा और डायट प्राचार्य की मौजूदगी में आज से हुआ आरम्भ।
चेतन प्रसाद नौटियाल, प्राचार्य डायट नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल में समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज विकासखंड जाखणीधार, भिलंगना और कीर्तिनगर के कुल 72 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा तथा डाइट प्राचार्य भी मौजूद रहे। एसपी सेमवाल, सीईओ टिहरी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में आयोजित एसएमसी और एसएमङीसी सदस्यों की प्रशिक्षण के लिए तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन विकासखंड जाखणीधार, भिलंगना और कीर्तिनगर के संकुल समन्वयक व प्रत्येक संकुल से एक-एक माध्यमिक शिक्षक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्ष...