Skip to main content

Posts

विज्ञान धाम झाझरा में 'देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल' हुआ आरंभ

राज्य विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी परिषद विज्ञान धाम झाझरा में शनिवार को इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल 2021 का आयोजन शुरू हुआ है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सचिव सुभाष कुमार, IRDE-DRDO के निदेशक डॉ बी. के. दास और UPES के कुलपति सुनील रॉय ने संयुक्त रूप से किया।   उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों को साइंस और टेक्नोलाजी से जोड़ने के उद्देश्य से देहरादून में देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलाजी फेस्टीवल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजर सेकेट्री कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष इसमें विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, साइंस क्विज, मैजिक ऑफ मैथ, मीट द साइंटिस्ट और कई विषयों पर कार्यशालाएं, साइंस सिटी का टूर, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में SDRF, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, सगन्ध पौधा केंद, इंजीनियरिंग कॉलेज, खाद्य परीक्षण एवम् सुरक्षा, यूकास्ट, एग्रीकल्चर, DIT कॉलेज, TULAS इंस्टीट्यूट आदि संस्थानों के स्टॉल लगाए गए है जिनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित जान...

जाखणीधार के संकुल कुम्हारधार में अनेक विद्यालय प्रबन्ध समितियों के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ।

 विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत सीआरसी कुम्हारधार के अनेक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज बीआरसी सभागार जाखणीधार में आरंभ हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सामुदायिक सहयोग एवं समग्र शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरीयाधार, उच्च प्राथमिक  प्राथमिक विद्यालय कोटीखास, नवाकोट व  कुम्हारधार के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज बीआरसी सभागार जाखणीधार में आरंभ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको, एसएमसी कार्यकारिणी व सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराते हुए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित अनेक ल...

22 वें उत्तराखंड दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का यहां होगा आयोजन। आप भी करें प्रतिभाग।

नौ नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है. पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य के शामिल किया गया. वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था , लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया. राज्य स्थापना दिवस पर आमलोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों में उत्तराखंड राज्य के प्रति सामान्य ज्ञान बढाने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा उत्तराखंड राज्य के 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी , मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी , टिहरी गढ़वाल के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे। यह कार्यक्र...

कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षण के अनुभवी शिक्षकों का विभाग ले रहा है डाटा, शिक्षक यहां दर्ज करें अपना विवरण।

  नई शिक्षा नीति मैं डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और प्रोग्रामिंग पर विशेष जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में कंप्यूटर से संबंधित शिक्षण कार्यों की बेहतर समझ रखने वाले शिक्षकों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। उत्तराखंड में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड देहरादून द्वारा राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे समस्त शिक्षकों का विवरण मांगा गया है जो कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षण में दक्ष हो। शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। शिक्षक अपना विवरण दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।  Click Here अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

कक्षा 12 अर्थशास्त्र, आय निर्धारण पाठ के नोट्स यहां पढ़ें।

Sushil Dobhal, PGT Economic प्रिय विद्यार्थियों, आशा है आप सब बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर रहे होंगे। आप अच्छी तरह जानते है कि अन्य विषयों की तुलना में अर्थशास्त्र विषय की तैयारी के लिए आपको अतिरिक्त समय देते हुए गम्भीरतापूर्वक अध्ययन करना है। सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यहां "आय निर्धारण" पाठ से सम्बंधित नोट्स प्रस्तुत कर रहा हूँ। इन्हें गम्भीरता के साथ पढ़े व नोट करें। मुझे आशा है कि यह आपके लिए उपयोगी सावित होंगे। स्मरणीय बिन्दु- एक अर्थव्यवस्था के समस्त क्षेत्रों द्वारा एक दिए हुए आय स्तर पर एवं एक निश्चित समयावधि में समस्त अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के नियोजित क्रय के कुल मूल्य को समग्र मांग कहते हैं। एक अर्थव्यवस्था में वस्तुओं व सेवाओं की कुल मांग को समग्र मांग (AD) कहते हैं इसे कुल व्यय के रूप में मापा जाता है। आय व रोजगार का परंपरावादी सिद्धांत (Classical Theory of Income and Employment) अर्थव्यवस्था सदा पूर्ण रोजगार की स्थिति में रहती हैं - यह से (Say) के बाज़ार नियम पर आधारित हैं। उपर्युक्त मत फ्रांसीसी अर्थशास्त्र जे०बी०से० द्वारा...

Himwant readers