Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थान परिवर्तन के खिलाफ भारी जनाक्रोश, 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में होगा विशाल जन-आंदोलन

टिहरी जिला मुख्यालय के लिए घोषित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बाद जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने एकजुट होकर 'टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति' का गठन किया है। समिति ने 31 जुलाई को जिला कार्यालय के बाहर एक विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और जनता से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।     टिहरी जिला मुख्यालय के लिए घोषित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बाद जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने एकजुट होकर 'टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति' का गठन किया है। समिति ने 31 जुलाई को जिला कार्यालय के बाहर एक विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और जनता से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। नई टिहरी के सुमन पार्क में आयोजित एक प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टिहरी के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसे में इसे किस...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

उत्तराखंड के 200 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा अधर में, मार्च में अनुबंध पूरा होने के बाद बने यह हालात, प्रशिक्षक भी हुए बेरोजगार

उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा बीच में छूट गई है। विभाग अभी तक स्थिति साफ ही नहीं कर पा रहा है। कार्यदायी कंपनी का अनुबंध पूरा होने के कारण यह हालात बने है। इससे जहां छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा अधूरी छूट गई वहीं करीब 250 प्रशिक्षक भी बेरोजगार हो गए हैं।  उत्तराखंड में पिछले सत्र में कुल 531 सरकारी स्कूलों में छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही थी। मार्च में कंपनी का अनुबंध पूरा होने के साथ 200 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम को पढ़ाई बंद पड़ी है। इसके लिए तैनात 255 व्यावसायिक प्रशिक्षक भी बेरोजगार घूम रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि जुलाई से इन स्कूलों में भी विधिवत व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया। इधर, सरकार 544 नए स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा भी कर चुकी है। लेकिन विभाग उन 200 स्कूलों पर कोई फैसला नहीं ले सका है। निदेशालय स्तर से शासन को भेजे गए एमओयू को अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिलने से इसमें देरी हो रही है। इसका खामियाजा छात्रों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों को उठाना पड़ रहा है...

भारी बरसात की संभावना के चलते इस जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई को रहेंगे बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर  भारी बरसात की संभावना के चलते टिहरी और बागेश्वर जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई को रहेंगे बंद। Read more...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

अनुरोध तबादलों के लिए राज्य मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की वैद्यता की अवधि पर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

अनुरोध तबादलों के लिए राज्य मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की वैद्यता की अवधि पर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश Read more... कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां से करें Download Alien's interview: आइंस्टीन की सहयोगी ने लिया था एलियंस का इंटरव्यू! धरती पर ही छिपे हैं यह इंसानों से कई गुणा होशियार प्राणी, Mutual Transfer: पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक साथी अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर यहां करें कमेंट। Read more..

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में हर्षोल्लास एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया शहीद श्री देव सुमन दिवस, श्रीदेव सुमन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

छात्रों के साथ वृक्षारोपण करते हुए  कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित गतिविधि दिवस (Regular Activity Day) के रूप में शहीद श्री देव सुमन दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं जनसेवा की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, बौद्धिक सत्र तथा निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं समाजोपयोगी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।      कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी, कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी ने विद्यार्थियों को शहीद श्रीदेव सुमन के त्याग, बलिदान, राष्ट्रप्रेम तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 11 IAS-IFS अफसरों के हुए तबादले, अब ज्योति यादव को मिली सचिव विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी

सरकार ने शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।  सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। उनकी जगह अब  हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव को  विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।     प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया है। बाकी विभाग बरकरार रहेंगे। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन हटाते हुए उन्हें आबकारी विभाग दिया गया है।    सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को वर्तमान प्रभार के साथ गन्ना विकास एवं चीनी विभाग भी दिया गया है। हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए विद्या...

स्थानांतरण अधिनियम में उठी अति दुर्गम श्रेणी जोड़ने की मांग,

Uttarakhand transfer act. उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की इंजीनियर्स संघ में हुई प्रांतीय बैठक में वक्ताओं ने स्थानांतरण अधिनियम में सुगम, दुर्गम के अलावा अति दुर्गम श्रेणी को जोड़ने की मांग की है। संघ ने कहा कि नियमानुसार हुए तबादलों में किसी भी स्तर से कोई प्रशासनिक या अन्य हस्तक्षेप न हो, साथ ही स्थानांतरण के बाद किसी भी दशा में उनको निरस्त न किया जाए।     प्रांतीय अध्यक्ष सीडी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंजीनियरों ने कहा कि ई-डीपीआर तैयार करने के लिए अभियंताओं को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए मानकानुसार पर्याप्त संख्या में मेट व बेलदार उपलब्ध कराए जाएं। पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश के समस्त कार्मिक के लिए लागू की जाए। वक्ताओं ने कहा कि विभागीय यंत्र संयंत्रों के संचालन के लिए चालकों के पद सृजित किए जाएं।    साथ ही जेई को सेवाकाल में तीन अनिवार्य पदोन्नति दी जाए। वक्ताओं ने जांच को लेकर भी बात रखी, उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए और विभाग...

यूपी के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश हुए जारी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अपने यहां कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से प्रदेश में प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।   जारी हुआ पत्र उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि शासन द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में शिक्षकों व विशेष शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के लिए शासन को कार्ययोजना तैयार कर जल्द उपलब्ध कराएं। बता दें कि पूरे देश भर के प्रभावित शिक्षक इसके लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। संसद के शुरू हुए मानसून सत्र में भी इससे राहत देने के लिए दबाव बन...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

बड़ी खबर, क्लर्क ने चाकू से गोदकर की प्रधानाचार्य की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बागेश्वर   जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विद्यालय के ही एक बाबू ने अंजाम दिया, जो पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था. सैंज निवासी 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे. वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे. वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पहले से मौजूद आरोपी बाबू नवल किशोर ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना अचानक और घातक था कि प्रधानाचार्य को संभलने तक का मौका नहीं मिला. शरीर पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित: घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अ...

शिक्षकों के तबादलों पर बड़ी खबर, तबादलों के लिए नई नियमावली तैयार, मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा, सुगम दुर्गम के बजाय पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र और परीक्षाफल से होगा निर्धारण

नियमावली के अनुसार प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के लिए निर्धारित उप क्षेत्रों में न्यूनतम सेवा को पूर्ण करना अनिवार्य होगा। उन्हें पहले ही यह मालूम होगा कि कितने समय तक किस क्षेत्र में रहना है। डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के लिए नई नियमावली बनकर तैयार है, जिसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इस नीति में तबादलों के लिए सुगम-दुर्गम आधार नहीं होगा। बोर्ड परीक्षा परिणाम शिक्षकों के तबादलों के लिए बड़ा आधार होगा। इसके लिए शिक्षकों को अधिकतम दस अंक दिए जाएंगे। प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों - के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है, लेकिन शिक्षकों के सुगम-दुर्गम के आधार पर तबादलों पर पिछले दो साल से तबादले नहीं हो पा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाईकोर्ट ने सुगम-दुर्गम के आधार पर तबादलों पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट से जब तक इस मामले में अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक इस आधार पर तबादले नहीं हो पाएंगे। सुगम-दुर्गम के स्थान पर होंगे पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र : देहरादून। नई तबादला ...

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर

शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर  Read more... उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका, शिक्षक संगठनों ने खोला मोर्चा Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही, आठ शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

उत्तराखंड- पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों को मिली इन पदों पर तैनाती,

उत्तराखंड- शिक्षा अधिकारियों को मिली इन पदों पर तैनाती। शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्यवाही, आठ शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति पांच श्रेणियों में तबादले तो बाकी दो श्रेणियों में क्यों नहीं?

सहायक अध्यापकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, प्रवक्ताओं पर भी फैसला, आखिर वरिष्टता विवाद हुआ खत्म,

Himwant Educational News सहायक अध्यापकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, प्रवक्ताओं पर भी फैसला, आखिर वरिष्टता विवाद हुआ खत्म, हाईकोर्ट ने कहा दशकों पुराने और सुप्रीम कोर्ट से तय हो चुके इस मुद्दे को अब दोबारा नहीं खोला जा सकता है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में 1 अक्टूबर 1990 से पहले तदर्थ आधार पर नियुक्त किए गए प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) के नियमितीकरण और वरिष्ठता से जुड़ी राज्य सरकार व अन्य पक्षों की सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने साफ किया कि इन शिक्षकों को 1 अक्टूबर 1990 से ही नियमितीकरण और वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा, क्योंकि यह कानूनी विवाद पहले ही सुप्रीम कोर्ट तक से तय हो चुका है. ​यह पूरा कानूनी विवाद उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण (ट्रिब्यूनल) के 21 अप्रैल 2022 के उस आदेश के खिलाफ प्रेमलता बौड़ाई व अन्य द्वारा दायर याचिकाओं से जुड़ा था, जिसमें ट्रिब्यूनल ने शिक्षा सचिव के 13 जुलाई 2021 के एक आदेश को पलट दिया था. दरअसल, शिक्षा सचिव ने तदर्थ शिक्षकों के 1 अक्टूबर 1990 से वरिष्ठता...

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों का जल्दी होगा ABCD श्रेणियों में वर्गीकरण, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिए यह निर्देश

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों का जल्दी ABCD श्रेणियां में वर्गीकरण हो सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा SOP भी जारी की जा चुकी है। राज्य के स्कूलों में सुगम दुर्गम श्रेणियां के तहत अनिवार्य स्थानांतरणों पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने के चलते यह बदलाव किया जा रहा है। Read more...   इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है  कि दिनांक 03 जुलाई, 2026 को विद्या समीक्षा केन्द्र देहरादून में आहूत बैठक में मा० मंत्री जी, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निम्न निर्देश प्रदान किये गये हैं:- 1. एक ही विद्यालय में 10 वर्ष या अधिक ठहराव वाले अध्यापकों की संवर्गवार सूची उपलब्ध करवायी जाय। 2. गम्भीर रूप से बीमार ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध करायी जाय जो शिक्षण कार्य करने में अक्षम हैं और अपने कार्यस्थल में नहीं रह सकते हैं, तथा अनिवार्य सेवानिवृत्त किये जाने के पात्र हैं। 3. प्रत्येक जनपद में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक (एल०टी०) संवर्ग के विषयवार रिक्त पदों को व...

शिक्षकों की तबादलों पर नया अपडेट, अनुरोध के अंतर्गत केवल इन पांच श्रेणियां में होंगे तबादले, दुर्गम सुगम श्रेणियों के शिक्षकों की आखिर कौन सुनेगा फरियाद?

Request transfer शिक्षकों के तबादलों पर नया अपडेट सामने आया है। शासन ने एकबार स्पष्ट किया है कि वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा 17 (1) (ख) के अन्तर्गत एक से पांच श्रेणियों में ही तबादले होंगे। सुगम से दुर्गम और दुर्गम से दुर्गम श्रेणियों को ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।  पांच श्रेणियों में तबादले तो बाकी दो श्रेणियों में क्यों नहीं? Read more... धारा 17(1) (ख) के अन्तर्गत श्रेणी 6 और 7 में सुगम से दुर्गम और दुर्गम से दुर्गम श्रेणियों में ट्रांसफर प्रक्रिया का प्रावधान होने के बाबजूद मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण कार्मिक विभाग से इन श्रेणियों में तबादले हेतु आवेदन की अनुमति नहीं मिल पाई है। शिक्षकों का सबसे बड़ा वर्ग इन्हीं दो श्रेणियां के अंतर्गत ट्रांसफर के लिए आवेदन करता है। अनेक शिक्षक वर्षों से राज्य के दुर्गम स्कूलों से इच्छित स्थान पर तबादले की आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में शासन के इस निर्णय से शिक्षकों में निराशा व्याप्त हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि धारा 17(1) (ख) के अंतर्गत एक से पांच तक की श्रेणियां भी कहीं न कहीं सुगम और दुर्गम पर आध...

तबादलों के लिए मिला 55 दिन का समय, गंभीर बीमारी वाले शिक्षकों और कार्मिकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, सुगम से दुर्गम और दुर्गम से दुर्गम श्रेणियों के ट्रांसफर पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

Request transfer उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों को लेकर भले ही न्यायिक रूप से अड़चने मौजूद हूं लेकिन धारा 27 के तहत तबादलो पर अब भी मौका बना हुआ है. दरअसल उत्तराखंड शासन ने शिक्षा विभाग को अब तबादले करने के लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है. जिसके बाद शिक्षा विभाग स्थानांतरण को लेकर जरूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है. हालांकि इस दौरान एक और फैसला भी लिया गया है जो शिक्षकों और कार्मिकों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है. उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मचारियों को लेकर स्थानांतरण के लिए अच्छी खबर सामने आई है. हालांकि इस दौरान विभागीय स्तर पर एक और फैसला भी हुआ है जो कई शिक्षकों और कार्मिकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला दिखाई दे रहा है.दरअसल शिक्षा विभाग जो पिछले वर्ष से ही स्थानांतरण को लेकर जीरो सेशन जैसे हालातो में रहा है, वहां तबादला सत्र खत्म होने के बाद फिर से ट्रांसफर की उम्मीद जगी है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग को तबादलों के लिए अब 55 दिन की अतिरिक्त मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने हीं शासन से आग्रह किया था, जिस पर विचार करने के बाद कार्मिक विभाग ने...

क्लासरूम में छात्रों के सिर पर गिरा पंखा, दो छात्र हुए घायल, मचा हड़कंप

रुद्रपुर शहर के एएन झा इंटर कॉलेज में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर दो छात्रों पर आ गिरा। हादसे में कक्षा नौ का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पास बैठा दूसरा छात्र भी चोटिल हुआ। जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी संगम शनिवार दोपहर नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। पांचवें पीरियड के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच छत पर चल रहा पंखा अचानक अपनी जगह से उखड़कर संगम के सिर पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर से काफी खून बहने लगा। पास में बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना से सहपाठी घबरा गए और स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। घायल छात्र को शिक्षक एम.एम. जोशी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर पर टांके लगाए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पंखे को थामने वाली लोहे की रॉड या फिटिंग कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि हादसा नए भवन में संचालित कक्षा नौ-डी में हुआ। उन्होंने ...