Skip to main content

Posts

NCC A, B, C Certificate Exam Questions and Answers Notes about Drill in Hindi

NCC A, B & C certificates के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यहां Drill पर आधारित अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। आशा है यह NCC cadet के लिए उपयोगी साबित होगी। यहां उपलब्ध करवाई जा रहे  Notes पर अपने सुझाव इस पोस्ट के अंत में दिए गए कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।   NCC A, B, C Certificate Exam Questions and Answers Notes about Drill in Hindi Q. 1) ड्रिल किसे कहते हैं ? उत्तर :-  किसी भी कार्यवाही (Procedure) को उचित तरीके से करने की कारवाई को ड्रिल कहते हैं। Q. 2) ड्रिल का उद्देश्य क्या है ? उत्तर :- टर्न आउट और बियरिंग ठिक करना  टीम भावना का विकास करना  नेतृत्व की भावना जागृत करना  अनुशासन की भावना का विकास करना कैडेट्स में देशप्रेम की भावना और मिलजुल कर कार्य करने की क्षमता का विकास करना Q. 3)  खाली जगह भरें :-   (i) तेज चाल में एक मिनट में कदम की संख्या _______ होती है ।      उत्तर :- (i) 120 कदम/मिनट  (ii) धीमी चाल में 1 मिनट में कदम की संख्या _______ होती है ।        उत्तर :- (...

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री मोदी 1 अप्रैल को करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', छात्रों से बातचीत कर परीक्षा का तनाव दूर करेंगे पीएम मोदी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को 'परीक्षा पे चर्चा 2022' (Pariksha Pe Charcha 2022) कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि छात्र आगामी बोर्ड और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं को तनावमुक्त होकर दे सकें। 'परीक्षा पे चर्चा 2022' का पांचवां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। PPC 2022  का 5वां संस्करण 1 अप्रैल 2022 को    छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम PPC 2022 की तारीख और समय की घोषणा कर दी गयी है। शिक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ''इंतजार अब खत्म हो गया है! #PPC2022 का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात साझा करेंगे। बने रहें!" 12 लाख से अधिक छात्रों ने किया है PPC 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन   पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2018 से प्रत...

Shailesh Matiyani Award: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 शिक्षकों का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुआ चयन।

  उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2021 के लिए ये पुरस्कार घोषित किए हैं। चयनित शिक्षकों में प्रारंभिक से 13, माध्यमिक से चार और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक शामिल हैं।       शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए राज्य चयन समिति की बैठक  25 फरवरी को हुई। समिति की संस्तुति पर शिक्षा महानिदेशक ने बीती आठ मार्च को चयनित शिक्षकों की सूची शासन को सौंपी थी। शिक्षा के उन्नयन और गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में प्रारंभिक शिक्षा से 13 शिक्षकाओं का इस बार चयन हुआ है। पुरस्कार के लिए सभी 13 जिलों से प्रारंभिक शिक्षक चुने गए हैं। चयन के मानक कड़े किये जाने से माध्यमिक शिक्षा से केवल 4 व प्रशिक्षण संस्थानों से एक शिक्षक का ही चयन हो पाया है। प्रारम्भिक शिक्षा से इनका हुआ चयन प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखाद के सहायक अध्यापक गबर सिंह ...

ISRO Young Scientist Programme 2023: 9वीं के छात्रों से इसरो ने ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ के लिए मांगे आवेदन, जल्दी करें यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-

YUVIKA 2023 ISRO Young Scientist Programme 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए “युवा विज्ञान कार्यक्रम” आरम्भ किया है। कार्यक्रम में देश भर से कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रों से इसरो ने आवेदन मांगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।  इच्छुक उम्मीदवारों को isro.gov.in/YUVIKA पर विजिट कर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसरो द्वारा प्रतिवर्ष देशभर में कक्षा 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए YUVIKA कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस वर्ष इसरो द्वारा युवा विज्ञान कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल की शाम 4:00 बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 9 के छात्र भाग ले सकते हैं। इसरो की वेबसाइट पर जारी किए गए निर्धारित मापदंडों पर देश भर में 150 छात्रों को चयनित करेगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को विशेष वेट...

Himwant readers