Skip to main content

Posts

नैनीताल हाईकोर्ट ने एलटी कला विषय की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाते हुए खारिज की याचिका

 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एलटी कला विषय के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए याचिका खारिज कर दी है। शनिवार को न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की सिंगलबेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. इससे पूर्व में कोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नोटिस जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटने से बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के साथ ही जूनियर शिक्षकों के एलटी समायोजन के लिए यह खबर राहतभरी हो सकती है।         इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से पूछा था कि भर्ती के दौरान नियमों में बदलाव क्यों किया और ऐसा करने वाले आयोग के सचिव पर क्या कार्रवाई की जा सकती है? याचिकाकर्ता ओम प्रकाश गौड़ समेत अन्य ने याचिका दाखिल कर कहा है कि राज्य सरकार ने पिछले साल 13 अक्टूबर को एलटी सवर्ग में 1431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया. जिसमें योग्यता बीएड की डिग्री अनिवार्य की गई थी.वहीं, सरकार ने 25 फरवरी 2021 को नियमों में बदलाव कर आर्ट्स यानी कला विषय में बीएड की बाध्...

#PPC2022: 'परीक्षा पे चर्चा 2022' में प्रधानमंत्री मोदी आज 11:00AM बजे देशभर के छात्रों और शिक्षकों के साथ जुड़ेंगे लाइव, परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा के डर व तनाव को करेंगे दूर, अनेक छात्र छात्राओं और शिक्षकों को पीएम मोदी से संवाद का भी मिलेगा आज मौका।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) 'परीक्षा पे चर्चा' (PCC2022) कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे. अब से एक घण्टे बाद सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का यह पांचवां सत्र होगा. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय और तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे।       प्रधानमंत्री मोदी कई शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस बार का स्लोगन 'परीक्षा की बात, पीएम के साथ' रखा गया है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, ''इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है. लाखों लोगों ने अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा किए हैं. मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने योगदान दिया है. एक अप्रैल के कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहा हूं.'' परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण-  दूरदर्शन के चैनल...

Teachers award: राजकीय इंटर कॉलेज लमगांव की प्रवक्ता डॉ संध्या नेगी सहित उत्तराखंड के इन 13 शिक्षकों को मिला प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनसंधान केंद्र देहरादून द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लमगांव की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संध्या नेगी सहित राज्य के 13 माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से नवाजा है। यूसर्क द्वारा आयोजित टीचर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा डॉ. मंत्री धन सिंह रावत ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह सहित ₹11000 की धनराशि से सम्मानित किया है। यूसर्क द्वारा आईआरडीटी परिसर देहरादून में आयोजित टीचर्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम में राज्य के 13 माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनसंधान केंद्र देहरादून द्वारा विगत 22 मार्च तक राज्य के सभी जनपदों से एक-एक शिक्षक के चयन हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रविष्टियां मांगी गयी थी। इस कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर तक पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा नवाचार, विज्ञान शिक्षा संचारण, शिक्षा की नयी विधियों के प्रयोग, राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन, सामाजिक जागरूकता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक...

उत्तराखंड की इस शिक्षिका को मिली है एक लाख ₹ की स्कॉलरशिप, शिक्षण में नवाचारी अनुप्रयोग के लिए मिला यह सम्मान।

 उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में धौलादेवी विकासखंड की राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल चौसाला की शिक्षिका मीना जोशी को वोडाफोन फाउंडेशन के आईपीई ग्लोबल सेंटर की ओर से संचालित जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत शिक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिये एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी है। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।      उल्लेखनीय है कि वोडाफोन फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित आईपीई ग्लोबल सेंटर की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रम जिज्ञासा के लिए देशभर में नवाचारी शिक्षकों का चयन किया जाता है। चयनित शिक्षकों को अपने शिक्षण में नवाचारी अनुप्रयोगों के लिए ₹100000 की स्कॉलरशिप दी जाती है, इस राशि से शिक्षक शैक्षिक संसाधन जुटाकर विद्यार्थियों को नवाचारी तरीकों से शिक्षित करते हैं। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर अनेक संगठनों से जुड़े लोगों तथा शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

NCC A, B and C certificate: Exam notes- Full Forms

NCC Cadet: Sudhanshu Dobhal, UKSD/21/171780   NCC A, B & C certificates के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए यहां अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। आशा है यह NCC cadet के लिए उपयोगी साबित होगी। यहां उपलब्ध करवाई जा रहे  Notes पर अपने सुझाव इस पोस्ट के अंत में दिए गए कमेंट बॉक्स में अवश्य दें। Q. 1) ड्रिल किसे कहते हैं ? उत्तर :-  किसी भी कार्यवाही (Procedure) को उचित तरीके से करने की कारवाई को ड्रिल कहते हैं। Q. 2) ड्रिल का उद्देश्य क्या है ? उत्तर :- टर्न आउट और बियरिंग ठिक करना  टीम भावना का विकास करना  नेतृत्व की भावना जागृत करना  अनुशासन की भावना का विकास करना कैडेट्स में देशप्रेम की भावना और मिलजुल कर कार्य करने की क्षमता का विकास करना Q. 3)  खाली जगह भरें :-   (i) तेज चाल में एक मिनट में कदम की संख्या _______ होती है ।      उत्तर :- (i) 120 कदम/मिनट  (ii) धीमी चाल में 1 मिनट में कदम की संख्या _______ होती है ।        उत्तर :- (ii) 70 कदम/मिनट (iii) राष्ट्रपति के सम्मान के...

Himwant readers