Skip to main content

Posts

Education News: यहां 11वीं के छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, तनाव में आए छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

 हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Touch Here to join 'Himwant Live (Educational News)' Community group.  पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक मिश्रा एडवोकेट निवासी दीप गंगा अपार्टमेंट रोशनाबाद ने शिकायत देकर बताया कि कक्षा 11 में पढ़ने वाला उनके पुत्र आर्यन मिश्रा छह जून की शाम शिवालिक नगर में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी फुकरा नाम के युवक ने उसे फोन कर एबीसीडी पार्क शिवालिक नगर में बुलाया। इसके बाद उसे चिन्मय डिग्री कॉलेज से कुछ दूर चलने के लिए कहा। उसे खाली मैदान में ले गए जहां पहले से ही सात, आठ युवक मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।आरोप है कि बुरी तरह पिटाई कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे छात्र बेहद तनाव और अवसाद में आ गया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ...

APF Summer Camp: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित समर कैंप में शिक्षकों ने सीखी 'कला और नाटक' के जरिए शिक्षण को प्रभावी बनाने की विधा

 अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय समर कैंप के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न जिलों से आए करीब 150 शिक्षकों ने 'शिक्षा में कला'  और 'शिक्षा में नाटक' विषयों के अंतर्गत शिक्षण विधाओं के बारे में जानकारियां ली। इस दौरान शिक्षकों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण के विभिन्न आयामों को समझा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान राज्य स्तरीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दिवसीय समर कैंप में उत्तराखंड के लगभग सभी जनपदों के करीब 150 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। समर कैंप के तीसरे दिन आज प्रतिभागी शिक्षकों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से शैक्षिक विधाओं को अधिक प्रभावी बनाने का कौशल सीख। के पहले सत्र में कला की समझ को बनाने का प्रयास किया गया। दूसरे सत्र में प्रकृति से प्राप्त चीजों से शिक्षकों ने थीम आधारित सृजन का प्रयास किया।  इस दौरान में निर्धारित थीम पर कहानी निर्माण भी किया गया। कर्यक्रम में भाषा के सत्र में बाल साहित्य पर आधारित शिक्षण प्रक्रिया और गतिविधियां क्या हुई इस पर ती...

Uttarakhand BRP-CRP Recruitment: शासन ने बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर आउट सोर्स माध्यम से भर्ती की दी अनुमति, शीघ्र शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया, आवेदकों के लिए यह होंगी पात्रता की शर्तें

शासन ने विद्यालय शिक्षा विभाग को ब्लॉक और संकुल संदर्भ व्यक्ति यानी बीआरपी और सीआरपीटी आउट सोर्स आधार पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है इसके साथ ही 955 पदों पर शीघ्र आउट सोर्स आधार पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षित बेरोजगारों को इन पदों पर आउट सोर्स के आधार पर तैनाती मिलेगी। बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। इस भर्ती में बीआरपी के 255 जबकि सीआरपी के 670 पद शामिल हैं। कानूनी पेच व विभागीय विवादों के चलते कई वर्षों से इन पदों पर नियुक्तिया नहीं हो पा रही थी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी को इस संबंध में कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं। आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त होने वाले कार्मिकों की सेवा अवधि केवल परियोजना की अवधि तक ही रहेगी। योजना समाप्त होने पर उनकी सेवाएं स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। आवेदकों के लिए यह होंगी पात्रता की शर्तें राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा तिवारी ने जानकारी दी कि बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति में पात्रता और अनुभव के कड़े मानक तय किए जा रहे हैं। इनक...

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वां वेतन आयोग ला सकती है केंद्र सरकार

   अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके पर‍िवार में कोई केंद्र सरकार के क‍िसी भी व‍िभाग में नौकरी करता है तो यह खबर काम कीहै. जी हां, पहले यह चर्चा थी क‍ि केंद्र सरकार कर्मचर‍ियों के ल‍िए सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के बाद क‍िसी आयोग का गठन नहीं करेगी. लेक‍िन अब सरकार का मूड बदलने की खबर आ रही है. जी हां, सरकार की तैयारी कर्मचार‍ियों पर मेहरबान होने की है. प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट जी ब‍िजनेस में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार केंद्र सरकार कर्मचार‍ियों को खुशखबरी देने का प्‍लान कर रही है. न्यूनतम सैलरी में हो सकता है बड़ा इजाफा न्यूज वेबसाइट जी ब‍िजनेस ने सूत्रों के हवाले से दावा क‍िया है क‍ि 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के बाद 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) की चर्चा शुरू हो गई है. इतना ही नहीं 8वें वेतन आयोग की फाइल तैयार होने का भी दावा क‍िया गया है. ऐसे में उम्‍मीद यह है क‍ि सरकार अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दे. इसके साथ ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी बड़ा इजाफा हो सकता है.     साल 2024 में होने हैं लोकसभा चुनाव प‍िछले द...

ISRO scientist recruitment: उत्तराखंड की बेटी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ISRO में साइंटिस्ट बन कर बढ़ाया देवभूमि का मान, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है पहाड़ की बेटियां

उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है। अब पौड़ी गढ़वाल जिले के अंतर्गत श्रीनगर की स्नेहा नेगी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा (ISRO) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में साइंटिस्ट बनी है। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। जहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वही स्नेहा की सफलता से तमाम तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।    मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है। स्नेहा ने विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी पढ़ाई की। हाल में वह श्रीकोट में रहती है। उन्होंने यही से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में ऑल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की थी। अब वह (ISRO) इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। स्नेहा की सफलता की कहानी अनेक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन सकती है। इस खबर क...

Love Jihad: यहां लव जिहाद का एक और मामला आया सामने, समुदाय विशेष के युवक पर धर्मांतरण कर निकाह का दबाव बनाने, मारपीट करने और बदनाम करने की धमकी देने का लगा आरोप, बहन और मां के साथ आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा

  उत्तरकाशी जिले के पूर्व क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिक लड़की के अपहरण की घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र के लोगों द्वारा महापंचायत के ऐलान के बाद कथित लव जिहाद के मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। लव जिहाद के षड्यंत्र की पीड़ित लड़कियां अपने साथ हुए अपराध पर मुखर हो रही है। ऐसा ही एक मामला अब डोईवाला क्षेत्र प्रकाश में आया है जहां समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर समुदाय विशेष के युवा पर मारपीट करने धमकी देने और बदनाम करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी  बहन और मां के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  डोईवाला क्षेत्र में कथित लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के एक और युवक पर हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव डालने का आरोप है। आरोपी युवक पीड़िता की सहेली का भाई है और सहेली ने ही उनकी दोस्ती करवाई थी। आरोप है कि युवक की बहन और मां भी उस पर धर्म परिव...

Transfer: अनिवार्य स्थानांतरण के तहत राज्य के इन हाई स्कूल प्रधानाध्यापकों का हुआ सुगम विद्यालयों में स्थानांतरण, अनिवार्य स्थानांतरण सूची हुई जारी

 Transfer: अनिवार्य स्थानांतरण के तहत राज्य के इन हाई स्कूल प्रधानाध्यापकों का हुआ सुगम विद्यालयों में स्थानांतरण, अनिवार्य स्थानांतरण सूची हुई जार ी Uttarakhand SCERT-FLN: उत्तराखंड राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान(सीमेट) में प्राथमिक शिक्षकों के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण मॉड्यूल कार्यशाला हुई संपन्न। गणित, भाषा और विद्यालय सुरक्षा पर आधारित मॉड्यूल किए गए तैयार Touch Here to join 'Himwant Live (Educational News)' Community group.

Uttarakhand SCERT-FLN: उत्तराखंड राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान(सीमेट) में प्राथमिक शिक्षकों के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण मॉड्यूल कार्यशाला हुई संपन्न। गणित, भाषा और विद्यालय सुरक्षा पर आधारित मॉड्यूल किए गए तैयार

  उत्तराखंड राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान(सीमेट) के सभागार में निपुण भारत योजना के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान यानी FLN पर प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में राज्य के सभी जनपदों के डाइट के के प्रतिनिधियों, प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें। राज्य में कार्यरत करीब 24000 प्राथमिक शिक्षकों के लिए FLN के तहत प्रशिक्षण मॉडल तैयार करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और समग्र शिक्षा द्वारा सीमेट सभागार में पांच दिवसीय माड्यूल्स विकाश कार्यशाला का आयोजन किया गया। शैक्षिक सत्र 2023 24 में निपुण भारत के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान FLN पर आधारित कार्यशाला के पहले चरण में गणित और भाषा पर आधारित साक्षरता और अंक ज्ञान पर और अंतिम दिन विद्यालय सुरक्षा से संबंधित मॉड्यूल तैयार किए गए। कार्यशाला में FLN आधारित गणित विषय पर ...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Uttarakhand Forester Recruitment exam: भाई की जगह उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा देने पहुंचे मुन्ना भाई की बढी मुस्किले, नकल निवारण अध्यादेश के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए नकल विरोधी कानून बनाने के बाद भी सफलता के लिए अनुचित तरीके अपनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जी हां भाई की जगह वन दरोगा का भर्ती पेपर देने पहुंचे मुन्ना भाई पर प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण के अंतर्गत ज्वालापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। रविवार को कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में U.K.S.S.S.C द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर द्वारा तहरीर दी गई कि उपरोक्त परीक्षा सेंटर पर एक परीक्षार्थी जिसके पास अंकित सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम-फरकपुर डाडा पट्टी पोस्ट हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार अनुक्रमांक-13 14 83 1156 का एडमिट कार्ड था, परीक्षा केंद्र पर आया इस परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर उपरोक्त अनुक्रमांक पर परीक्षार्थी का नाम राहुल सैनी अंकित था। सूचना तत्काल आयोग को दी गई ज...

Old Pension Rath Yatra: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऋषिकेश पहुंची रथ यात्रा, हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षक कर्मचारियों को NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु कर रहे हैं संबोधित,

Old Pension Rath Yatra: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऋषिकेश पहुंची रथ यात्रा, हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षक कर्मचारियों को NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु कर रहे हैं संबोधित, क्रमश: Touch Here to join 'Himwant Live (Educational News)' Community group.

Akhara Parishad News: अखाड़ा परिषद की अपील पर देशभर के कई मंदिरों में लगे 'मर्यादित वस्त्रों में ही मंदिर में प्रवेश करने की अपील' के पोस्टर और बैनर, अखाड़ा परिषद की मुहिम का अनेक लोगों ने किया समर्थन

 अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी के द्वारा मंदिरों में प्रवेश के लिए मर्यादित वस्त्र पहनने की अपील के बाद हरिद्वार  और ऋषिकेश सहित देशभर के कई मंदिरों में पोस्टर और बैनरों के माध्यम से श्रद्धालुओं और आम लोगों से मंदिरों में मर्यादित वस्त्र पहन कर आने की अपील की गई है। उधर सोशल मीडिया में भी सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले कई यूजर्स ने इस मुहिम का समर्थन किया है।    अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने बताया है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी द्वारा मंदिरों में प्रवेश के लिए मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की आपील की गई है। उनकी अपील पर हरिद्वार स्थित दक्ष मंदिर, टंपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून, नीलकंठ मंदिर ऋषिकेश, हनुमान मंदिर गाजियाबाद और मेरठ सहित कई स्थानों पर बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं। उधर हरिद्वार और ऋषिकेश सहित उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर स्थित मंदिरों में भी मंदिर समितियों और श्रद्धालुओं द्वारा जन सामान्य से मर्यादित वस्त्रों में ही मंदिर में प्रवेश करने की अपील के पोस्टर और बैनर लगाए हैं। अ...

Himwant readers