Skip to main content

Posts

Uttarkashi: टिहरी बांध की झील में डूबा 17 वर्षीय छात्र, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ की टीम, संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कर रहा था आगे की पढ़ाई की तैयारी

Himwant Educational News: उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार देर शाम एक 17 साल का किशोर टिहरी बांध की झील में डूब गया। धरासू व कंडीसौड़ पुलिस और एसडीआरएफ किशोर की खोजबीन में जुटी रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र ने हाल ही में संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास की थी और वह आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। Uttarakhand Weather: टिहरी में यहां उफनते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बचाई छात्रा की जिंदगी     जानकारी के अनुसार, गौरव(17) पुत्र नरेश नौटियाल शाम करीब छह बजे नगुण के पास अपनी मां के साथ गाय चुगाने गया था। तभी वह अचानक झील में डूब गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने झील में गौरव की खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष धरासू केके लूंठी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन बंद कर दी गई है। सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में गौरव ने संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास की थी और वह इन दिनों आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। https://www....

Uttarakhand Weather: टिहरी में यहां उफनते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बचाई छात्रा की जिंदगी

Himwant Educational News: भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह स्कूल जाते समय 10 वीं की छात्रा उफनते गदेरे में बह गई। 15 वर्षीय काशिश पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास के लिए निकली थी और गांव के पास ही छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।  Uttarkashi: टिहरी बांध की झील में डूबा 17 वर्षीय छात्र, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ की टीम, संस्कृत महाविद्यालय उतरकाशी से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कर रहा था आगे की पढ़ाई की तैयारी दूसरी ओर से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह जान जोखिम में डालकर गांव वालों को मदद के लिए चिल्लते हुए छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। गांववालों ने उफनते गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जहां छात्रा का उपचार किया जा रहा है। कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना ग्रामीणों ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमा...

Uttarakhand school education: टिहरी में कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत,

Himwant Educational News:  टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में देर रात आल्टो कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बीती रात लंबगांव, सेरा वेल्डोगी, मोल्या, ओनाल गांव मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक विद्यालय से अपने घर ओनालगांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षक को सीएचसी चौंड़ लंबगांव लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार चालक शिक्षक बलबीर सिंह (49) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Uttarakhand education: देहरादून में आज आयोजित होगी राजकीय शिक्षक संघ की पहली बैठक, facebook पर संघ का होगा अब एक ही पेज,

Himwant Educational News:  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का अब एक ही अधिकृत पेज होगा। शनिवार को देहरादून में आयोजित होने वाली राजकीय शिक्षक संघ की पहली बैठक से ठीक पूर्व  प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के दूसरे सबसे बड़े संगठन राजकीय शिक्षक संघ ने सोशल मीडिया पर अपना आधिकारिक  पेज जारी किया है। इसके साथ ही राजकीय शिक्षक संघ के नाम से  सोशल मीडिया पर संचालित दर्जनो पेज को बंद करने की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपील की है।    राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान में राजकीय शिक्षक संघ के नाम से संचालित दर्जनों पेजों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। शनिवार को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की पहली बैठक दून में होने जा रही है। इसमें शिक्षकों के लंबित मुद्दों पर चर्चा की  जाएगी और भावी रणनीति का खाका भी तैयार होगा। प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने नया पेज जारी करते हुए सभी शिक्षकों से संघ के नाम से पूर्व से संचालित सभी पेज और सोशल मीडिया ग्रुप क...

SVEEP Uttarakhand: जाखणीधार में स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने SVEEP कार्यक्रम के तहत निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदाताओं को किया जागरूक,

Himwant Educational News: व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जखनी धार द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जिसमें भावी मतदाता विद्यार्थियों शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां और बैनर ले रखे थे। जगह-जगह रुककर रैली में शामिल विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जाखणीधार बाजार में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य चंदन सिंह असवाल ने रैली को विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता रैली निकाली। जिसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जखनी धार की छात्र-छात्राओं शिक्षक ऑन और सीमित क्षेत्र की बाल विकास कार्यकत्रियों ने हिस्सा लिया।      इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने मतदाताओं को मतदाता सूची मे...

Himwant Educational News: चम्बा (टिहरी गढ़वाल) की बेटी ने मिसेज इंडिया के टॉप 25 में बनाई जगह,

देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की बेटी स्वाति सुयाल यादव ने बुधवार को श्रीलंका में संपन्न हुए मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के टॉप 25 में जगह बनाकर देवभूमि और गढ़वाल का नाम रोशन किया है। चम्बा के पाली गांव में जन्मी स्वाति ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मल स्कूल चंबा से प्राप्त की तथा एमबीए करने के बाद बेंगलुरु में कुछ समय तक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की। विवाह के उपरांत स्वाति ने मिसेज इंडिया में प्रतिभाग करने की ठानी और कड़ी मेहनत के बाद मिसेज इंडिया हेतु स्वाति का चयन हो गया। हजारों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वाति ने टॉप 70 में जगह बनाई और इस प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले हेतु श्रीलंका तक पहुंची।       बुधवार को हुए ग्रैंड फिनाले में स्वाति ने टॉप 25 तक पहुंच कर चंबा सहित पूरे गढ़वाल का नाम रौशन किया। जी हां, अब पहाड़ की बेटियां भी नए जमाने के साथ कदम मिलाकर चलने लगी हैं और हर बेड़ियों को तोड़ने लगी हैं। स्वाति के पिता सुमन सुयाल चंबा में प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं तथा माता कुसुम सुयाल कुशल गृहिणी हैं। स्वाति के पति उत्कर्ष यादव बेंगलुरु में एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय...

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ की पहल पर विभाग ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने के जारी किए निर्देश,

राम सिंह चौहान और रमेश पैन्यूली, अध्यक्ष एवं महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड Himwant Educational News: राज्य की अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मावकाश में किए गए शैक्षणिक कार्य के बदले विद्यालयी शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षकों को उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय शिक्षक संघ की इस पहल पर राज्य के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।     उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई परीक्षाफल संतोषजनक न रहने पर विद्यालयी शिक्षा विभाग ने इन विद्यालय में तैनात शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश में बोर्ड परीक्षार्थियों से सुधार परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय में शिक्षण के निर्देश दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए सीबीएसई से संबद्ध अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों ने जून माह में बोर्ड परीक्षार्थियों को सुधार परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षण कार्य किया था। शिक्षकों द्वारा इस समय से ही अवकाश के दोनों कार्य के बदले उपार्जित अवकाश की मांग की जा रही थी।    राजकीय शिक्षक संघ की प्रांती...

BREAKING NEWS- उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा, करंट फैलने से 11 लोगों की मौत की खबर

Himwant News: उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं।बताया जा रहा है कि साइट पर 24 लोग मौजूद थे, जिसमें से करीब 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है वहीं, झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।  डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में करंट से लोगों के हताहत होने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। Breaking news  डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। घायलों को देहरादून लाया जा रहा। सीएम खुद भी जा सकते है चमोली।

Uttarakhand School Education: शिक्षकों की 8000 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, शिक्षकों के डाटा कलेक्शन के लिए तैयार किया जा रहा है मानव संपदा पोर्टल

Himwant Educational News: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आठ हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। उक्त आशय की उन्होंने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम जानकारी दी है।   अपने चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रुद्रप्रयाग में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी के प्रयास जारी है। उन्होंने कॉलेज परिसर में आंवले के पौधे का रोपण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को हर हाल में दूर किया जाएगा। शिक्षकों की सुविधा के लिए प्रदेश स्तर पर 'मानव सम्पदा' पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जिस पर शिक्षकों का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का पाठ शामिल किया जाएगा।

Uttrakhand Polytechnic : प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटों के आवंटन के साथ दाखिले हुए आरंभ, दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई से होगी शुरू

Himwant Educational News: उत्तराखंड के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू हो चुके हैं। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था। दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई से आरंभ होगी। खास बात यह रही कि इस बार काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न हुई है जिससे बरसात के सीजन में आवेदकों को आवागमन की झंझट में नहीं पड़ना पड़ा। CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, अब अपनी पसंद की University और College में ऐसे लें दाखिला सरकारी कॉलेज के प्रति दिखा छात्रों का रुझान     14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले छात्र परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी आधार...

School Education: शिक्षकों के लंबे अवकाश पर जाने से अब बाधित नहीं होगी पढ़ाई, प्रधानाचार्य कर सकेंगे पार्ट टाइम टीचर नियुक्त

डॉ. धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड Himwant Educational News: शिक्षकों के लंबे अवकाश पर जाने से छात्र-छात्राओं की शिक्षा दीक्षा अब प्रभावित नहीं होगी। ऐसी स्थिति में अब स्कूल प्रमुख पार्ट टाइम टीचर तैनात कर सकेंगे। जी हां, स्कूलों में किसी शिक्षक के चाइल्ड केयर सहित किसी अन्य लंबे अवकाश पर जाने पर प्रिंसिपल खुद ही अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति कर सकेंगे। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उक्त ऐसे का बयान शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत ने सोमवार को एसजीआरआर नेहरूग्राम में आयोजित हरेला कार्यक्रम के दौरान दिया है। CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, अब अपनी पसंद की University और College में ऐसे लें दाखिला     उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में सरकार जल्द शिक्षकों की नियुक्ति के रास्ते खोलने जा रही है। बारहवीं तक के बच्चों को मुफ्त किताबों की व्यवस्था तेजी से हो रही है। उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर हरेला का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक ने शिक्षा मंत्री, विधायक उमेश शर्मा काऊ को पौधे भेंटकर सम्मानित किया...

Harela Fastival 2023: हरेला पर्व पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त फोटोग्राफ

Harela Fastival 2023:   गत वर्षो की भांति इस वर्ष विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में वृक्षारोपण किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक और  प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में वृक्षारोपण से संबंधित अधिकतम दो फोटोग्राफ शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए समर्पित भी पत्रिका हेमंत में प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं। उपयुक्त फोटोग्राफ को उपलब्ध स्थान के आधार पर हेमंत में स्थान दिया जाएगा। फोटोग्राफ के साथ विद्यालय विकासखंड और जनपद का नाम और अपना नाम अवश्य भेजें। हरेला पर्व पर वृक्षारोपण की फोटोग्राफ इस लिंक पर भेजें हरेला पर्व 2023, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल

Himwant readers