Skip to main content

SVEEP Uttarakhand: जाखणीधार में स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने SVEEP कार्यक्रम के तहत निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदाताओं को किया जागरूक,

Himwant Educational News: व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जखनी धार द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जिसमें भावी मतदाता विद्यार्थियों शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां और बैनर ले रखे थे। जगह-जगह रुककर रैली में शामिल विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जाखणीधार बाजार में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य चंदन सिंह असवाल ने रैली को विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता रैली निकाली। जिसमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जखनी धार की छात्र-छात्राओं शिक्षक ऑन और सीमित क्षेत्र की बाल विकास कार्यकत्रियों ने हिस्सा लिया।
     इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में उनके मौजूदा विवरणों को सही करने और स्थानांतरित और मृत परिवार के सदस्यों के नाम हटाने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह असवाल ने सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम SVEEP के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। 
    कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की साथ ही विद्यालय के शिक्षक सुशील डोभाल, संजीव नेगी, शीशराम पालीवाल, पंकज डंगवाल, अरविंद उनाल, योगेश सकलानी, देवेंद्र सिंह, रेखा कंडारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैला रतूड़ी, सरिता देवी, गुड्डी देवी, माया राणा, सविता देवी और सविता पवार आदि शामिल रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...