Skip to main content

Posts

Conduct rules for Uttarakhand Government Employees: उत्तराखंड राजकीय कर्मचारियों के लिए यह है आचरण नियमावली.

सुशील डोभाल, संपादक "हिमवंत" आलेख सुशील डोभाल-    "सामान्यत सभी कर्मचारी एक राजकीय सेवक के रूप में अपने अधिकारों की जानकारी तो रखते हैं किन्तु अनेक कर्तव्यों, उत्तरदायित्व एवं आचरण की सीमाओं को कई बार गंभीरता से नहीं लेते, जिस कारण अनेक अवसरों पर लोक सेवकों के गलत आचरण के कारण सरकार की छवि धूमिल होती है.  एक लोक सेवक होने के नाते मेरी अपने अनेक सहकर्मियों से कर्मचारी आचरण नियमावली के सन्दर्भ में वार्तालाप होता रहता है और मैंने पाया है की कई कर्मचारियों को लोक सेवक आचरण नियमावली की भलीभांति   जानकारी नही है.  प्रस्तुत लेख के अध्ययन के उपरान्त राज्य कार्मिकों को आचरण नियमावली के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी  हो सकेगी तथा अधिकारीगण  अपने अधीनस्थ कार्मिकों को इन नियमों के सम्बन्ध में समुचित जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन कर सकेंगे, ऐसी मेरी आशा है."  सुशील डोभाल.  आचरण नियमावली             लोक सेवकों से कर्तव्यपरायण, ईमानदार, अनुशासित एवं चरित्रवान होना अपेक्षित है। प्रत्येक सरकारी सेवक के आचरण...

PM SHRI Schools: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित हुई अनेक गतिविधियां, करियर काउंसलिंग, योगा एंड मेडिटेशन और हेल्थ कैंप के साथ ही किशोरवय बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के कौशल,

Atal Utkrisht Government Inter College Jakhanidhar Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में PM SHRI Schools योजना के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, योगा एंड मेडिटेशन और किशोरवय बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस और हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जहां छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श और विभिन्न दवाओं का वितरण किया, वही बालिकाओं ने आत्मरक्षा के लिए आयोजित शिविर में जूडो कराटे और योगाभ्यास का प्रशिक्षण भी लिया। राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी इंटर कॉलेज के रूप में है इस विद्यालय की पहचान     जनपद टिहरी गढ़वाल में विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार उत्तराखंड के बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षाफल देने वाले प्रतिष्ठित राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में जाना जाता है। अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर इस विद्यालय का चयन वर्ष 2020-21 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में होने के बाद इस वर्ष यह विद्यालय देश के 4500 PM SHRI Schools में शामिल हुआ है...

Uttarakhand News: मूल निवास व्यवस्था और सशक्त भू कानून की मांग को लेकर देहरादून की सड़कों पर उमड़ पड़ा जन सैलाब, ताजा हुई उत्तराखंड राज्य आंदोलन की यादें

Himwant Educational News: उत्तराखंड में मूल निवास व्यवस्था लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने सहित प्रभावी भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर देहरादून में आज उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली मी हजारों की संख्या में नौजवान युवा सामाजिक संगठनों से जुड़ा जुड़े लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों सहित आम लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बाद उत्तराखंड के मूल निवासियों द्वारा यह अभी तक का सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है। महारैली में बड़ी संख्या में नौजवान और तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन शामिल होने के लिए प्रदेश भर से देहरादून पहुंचे। सुबह 8:00 बजे से ही लोग लोग परेड मैदान में एकत्रित होने शुरू हो गए। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से महा रैली में पहुंचे लोगों ने मूल निवास व्यवस्था को लागू करने और इस पर कानून बनाने से विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। रैली परेड ग्राउंड में एकत्र होकर लोग रैली की शक्ल में काॅन्वेंट स्कूल से होते हुए एसबीआई चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल, तहसील चौक होते हुए कचहरी स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। इसके बाद ...

Breaking news: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले,

Himwant Educational News: इन फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर • परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ़। • परिवहन निगम में मृत आश्रितो के 95 पद फ्रीज किए गए थे उन्हें खोल दिया गया है। • पैट्रोल पंप बनाने के नियम में किया गया संशोधन। • आवास विभाग से बड़ी खबर पेट्रोल पम्प की दूरी नाले से दूरी 5 मीटर कर दी गई है। • कर्मचारियों के बीमा योजना में 100 रुपये से बड़ा कर 350 किया गया। • कर्मचारी बीमा और बचत योजना मे कर्मचारियों का प्रीमियम बढ़ाया गया। • मृतक आश्रितों को समूह ग के पदो पर नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ़। • समूह ग के पदों को लेकर बड़ा फैसला मृतक आश्रितो को भर्ती करने मेअब नहीं होगी कोई रुकावट। • ग़रीबी रेखा वाले परिवारों को आयोडीन नमक उपलब्ध कराएगी सरकार • पशुपालन विभाग में भारत सरकार की योजना के तहत मिली 60 वाहनों के अब सभी ब्लॉक में राज्य सरकार करेगी वैन को व्यवस्था। • पशुपालन विभाग से मोबाईल वैन सभी ब्लॉक में देने को लेकर फैसला सरकार खुद के बजट से लेगी वैन। • यूजर चार्ज अब पशु चिकित्सालय मे 75 प्रतिशत चिकित्सालय रख सकेगा 25% ट्रेजरी में जमा कराएगा। • बॉण्डेड डॉक्...

School Education Uttarakhand: अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसवी जोशी ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का किया निरीक्षण, छात्रों की शैक्षिक प्रगति की सराहना करते हुए छात्रों और शिक्षकों का खूब बढ़ाया मनोबल

Himwant Educational News: अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसवी जोशी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य क्रियाकलापों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभव शेयर किए और कक्षा 12वीं के बच्चों को भौतिक विज्ञान की बारीकियां भी समझाई। उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का प्रश्न उत्तर के माध्यम से अधिगम स्तर का आकलन करते हुए उनका खूब मनोबल भी बढ़ाया। एसबी जोशी, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक एसवी जोशी ने टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार पहुंचकर विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री योजना के तहत संचालित हो रही गतिविधियों की प्रधानाचार्य सीएस असवाल से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी शैक्षिक उपलब्धियां की जानकारी ली और अपने अनुभव उनके साथ शेयर किये। इस दौरान उन्होंने कक्षा 12 के छा...

Inspire Award DLEPC का मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने नरेंद्रनगर में किया शुभारंभ

Inspire Award DLEPC  मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने नरेंद्रनगर में किया शुभारंभ

Inspire Award DLEPC नरेंद्रनगर में आज हो रही है आयोजित, प्रतिभागी छात्र और शिक्षक ध्यान दें, ऋषिकेश यमुनोत्री ऑल वेदर रोड पर बेमुंडा के पास यातायात हो रहा है बाधित

Himwant Educational News: Inspire  Award DLEPC नरेंद्रनगर में आज हो रही है आयोजित, प्रतिभागी छात्र और शिक्षक ध्यान दें, ऋषिकेश यमुनोत्री ऑल वेदर रोड पर बेमुंडा के पास यातायात हो रहा है बाधित

Uttarakhand School Education: अजब-गजब: छात्र बजा रहे है घंटी और शिक्षक बने हैं दफ्तरी, यहां 373 विद्यार्थियों का कैसे संवारेगा भविष्य, प्रधानाचार्य और शिक्षकों सहित प्रशासनिक अधिकारी, लिपिक, दफ्तरी और अनुसेवकों के भी पद वर्षो से हैं खाली,

Himwant Educational News:  373 स्कूली बच्चों के लिए विद्यालय में न तो एक भी परिचारक, न दफ्तरी और न ही प्रधानाचार्य कार्यालय में कोई कर्मचारी। और तो छोड़िए विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत और नागरिक शास्त्र प्रवक्ताओं के पद भी लंबे समय से खाली। अब प्रभारी प्रधानाचार्य क्या-क्या जो करें। अपना विषय पढ़ाएं या विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का और प्रधानाचार्य की दायित्वों का निर्वहन करें? विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी कमोवेश यहां के प्रभारी प्रधानाचार्य जैसे ही हालातो से गुजरना पड़ रहा है। शिक्षक अपने विषय का शिक्षण करें या फिर परिचारक बनाकर विद्यालय का गेट और कक्षा कक्षों और कार्यालय की ताले और दरवाजे खिड़कियां खोलें, बंद करें। यह आलम है चंपावत जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली का। यह अकेला उदाहरण नहीं है उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलेंगे।  प्रभारी प्रधानाचार्य, विद्यालय के ताले खोलते हुए  कुमाऊं मंडल के लोहाघाट से 10 किमी दूर राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली के 373 विद्यार्थियों का भविष्य कैसे बनेगा? इस विद्यालय मे...

School Education: खंड शिक्षा अधिकारी द्वारिखाल एसएस नेगी ने बढ़ाया प्रधानाचार्यों का मनोबल, इन संस्थाध्यक्षों को 'स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' से किया सम्मानित

Himwant Educational News: जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक में खंड शिक्षाधिकारी एसएस नेगी की पहल पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस  कार्यक्रम का शानदार ढंग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न मानकों पर खरे उतरे छह स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया।     खंड शिक्षाधिकारी एसएस नेगी की पहल पर मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नाम से किए गए अभिनव प्रयोग का मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित किए गए। मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ब्लॉक के 26 हाई स्कूल और 16 इंटर कालेजों को शामिल किया गया। इन स्कूलों के चैन के लिए विभिन्न पैरामीटर तैयार किए गए थे। हाईस्कूल स्तर पर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बसइंगयाना को प्रथम, जीआईसी पाली लंगूर को द्वितीय और गवर्नमेंट हाई स्कूल,कीर्तिखाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ईण्टरमीडिएट स्तर पर जीआईसी, चाक्यूसैंण ने प्रथम, और जीआईसी, सतपुली ने द्वितीय और जीआईसी द्वारीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' के whatsapp Group से जुडें    कार्यक्रम में मुख्य अति...

National scholarship portal: छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के शिविर में सैकड़ो संस्थाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों को बुलाने के बाद दिनभर में करीब 80 संस्थाध्यक्षों का ही हो पाया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, प्राथमिक शिक्षक संघ के बहिष्कार के बाद भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक

National scholarship portal: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर लाभार्थी छात्रों के आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन को लेकर जिला मुख्यालय नई टिहरी के विकास भवन में आयोजित शिविर के दूसरे दिन नरेंद्रनगर, जौनपुर और जाखणीधार तीन विकासखंडों के सभी शैक्षणिक संस्थाओं की संस्थाध्यक्ष और नोडल अधिकारी दिन भर परेशान रहे। समाज कल्याण विभाग शिविर में तीन विकासखंडों के सैकड़ो संस्थाध्यक्ष और नोडल अधिकारियों को बुलाने के बाद 4:00 बजे सांय तक केवल 60 संस्थाओं का ही बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन कर पाया। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के बहिष्कार के बाद भी बड़ी संख्या में प्राथमिक संस्थाध्यक्ष बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए शिविर में मौजूद रहे। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्तियों के लिए लाभार्थी छात्रों के आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से संस्थाध्यक्षों और सत्यापन के लिए संस्थानों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए तीन दिवसीय कैंप लगाया गया है। दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड नरेंद्रनगर, जौनपुर और जाखणीधार के समस्त संस्था...

Himwant readers