DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न एक्स
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ है। प्रशिक्षण में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी कौशलों की व्यवहारिक उपयोग पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में एक शिक्षक के लिए शिक्षण अधिगम कौशलों को प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी होना अनिवार्य है।साथ ही प्राचार्य ने प्रशिक्षण में सिखाए गए आईसीटी टूल्स को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने का अनुरोध किया जिससे इस प्रशिक्षण का लाभ छात्रों को मिल सके। समग्र शिक्षा के द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद टिहरी को जूनियर हाई स्कूल के 301 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रथम चरण में संस्थान ने प्रत्येक विकासखंड से 8 अध्यापक कुल 78 अध्यापकों को संदर्भ दाता के रूप में प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण शेष 223 अध्यापकों को इन संदर्भदाताओं द्वारा विकासखंड में 15 फरवरी से पूर्व प्रशिक्षण द...