Skip to main content

Translate करें.

Breaking News: हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर पूर्व विधायक चैंपियन ने समर्थकों के साथ कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने किया अरेस्ट


 पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से नाता जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि खानपुर विधायक और पूर्व विधायक कुंवर सिंह चैंपियन का सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि आज पूर्व विधायक कुंवर पवन सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उनपर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगा है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

इस दौरान उमेश कुमार भी हाथ में पिस्टल लेकर दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. फिलहाल, मौके पर फारेसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है और ममाले में एक युवक घायल भी बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उमेश के कार्यालय पर भारी भीड़ जमा हुई है और पुलिस फोर्स भी तैनात है. गनीमत रही है कि इस घटना में किसी को चोट नही लगी. वहीं विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है.

एसएसपी ने बताया पूरा मामलावहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आज दिन में एक घटना काफी वायरल हुई है, जिसमें पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग कर मारपीट की. इस घटनाक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लिया और अभियुक्त पंजीकृत किया. वहीं एसएसपी ने कहा कि इस घटनाक्रम में जो भी लोग संभलित है उनके खिलाफ शख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पूर्व एमएलए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का बीजेपी से है नाताविधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक प्रणव कुमार चैंपियन के बीच हुई लड़ाई के बाद भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है. दोषी के खिलाफ एक्शन होगा. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता इस घटना का संज्ञान लेंगे. बताते चलें की चैंपियन बीजेपी से जुड़े हैं.

आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी.

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप

आरोप है कि खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. जानकारी के मुताबिक देहरादून पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग जारी थी

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers