Skip to main content

Posts

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न एक्स

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ है। प्रशिक्षण में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी कौशलों की व्यवहारिक उपयोग पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।     समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य  हेमलता भट्ट  ने  कहा कि बदलती परिस्थितियों में एक शिक्षक के लिए शिक्षण अधिगम कौशलों को प्रभावी बनाने के लिए आईसीटी के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी होना अनिवार्य है।साथ ही प्राचार्य ने प्रशिक्षण में सिखाए गए आईसीटी टूल्स को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने का अनुरोध किया जिससे इस प्रशिक्षण का लाभ छात्रों को मिल सके। समग्र शिक्षा  के द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद टिहरी को जूनियर हाई स्कूल के 301 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रथम चरण में  संस्थान ने प्रत्येक विकासखंड से 8 अध्यापक  कुल 78  अध्यापकों को संदर्भ दाता के रूप में प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण  शेष 223 अध्यापकों को इन संदर्भदाताओं द्वारा विकासखंड में 15 फरवरी से पूर्व प्रशिक्षण द...

School Education: मिड डे मील की राशि के लिए स्कूल में मिले 50 फीसदी पंजीकरण फर्जी, प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित

सितारगंज में निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) ने नगर क्षेत्र के प्रथम प्राथमिक विद्यालय में वित्तीय खामियां पकड़ीं। विद्यालय में मिड डे मील (एमडीएम) की धनराशि के लिए लगभग 50 फीसदी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण फर्जी पाया गया। इस पर डीईओ ने प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा को निलंबित कर दिया है। इस दौरान वह उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में संबंद्ध रहेंगी।    मंगलवार को डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज प्रथम का निरीक्षण किया। वहां पाया गया कि विद्यालय में पंजीकृत कुल 608 के सापेक्ष मात्र 145 बच्चे ही उपस्थित थे। सत्यापन करने पर पता चला कि 50 फीसदी से अधिक बच्चे ऐसे हैं जो कभी उपस्थित ही नहीं होते हैं। बच्चों को  जूते, ड्रेस और बैग के लिए दी जाने वाली राशि उनके खाते में डीबीटी के जरिये न भेजकर विद्यालय की ओर से खरीदकर दी गई है। साथ ही बच्चों की अपार आईडी भी नहीं बनवाई गई है।     एमडीएम पंजिका के परीक्षण में भी वित्तीय अनियमितता पाई गई। एमडीएम के एसएमएस पोर्टल पर 245 बच्चों को दिखाया गया जबकि कुल 145 बच्चे ही उपस्थित थे। इसके साथ ही प्रधाना...

Breaking News: हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर पूर्व विधायक चैंपियन ने समर्थकों के साथ कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने किया अरेस्ट

 पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से नाता जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि खानपुर विधायक और पूर्व विधायक कुंवर सिंह चैंपियन का सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि आज पूर्व विधायक कुंवर पवन सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे, जहां उनपर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगा है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. इस दौरान उमेश कुमार भी हाथ में पिस्टल लेकर दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. फिलहाल, मौके पर फारेसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है और ममाले में एक युवक घायल भी बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उमेश के कार्यालय पर भारी भीड़ जमा हुई है और पुलिस फोर्स भी तैनात है. गनीमत रही है कि इस घटना में किसी को चोट नही लगी. वहीं विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है. एसएसपी ने बताया पूरा मामलावहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आज दिन में एक घटना काफी वायरल हुई है, जिसमें पूर्...

Outsource employees: आउटसोर्स, संविदा और ठेका कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! समान वेतन और मानदेय पर सरकार का नया आदेश

देशभर में लाखों लोग आउटसोर्स, संविदा और ठेका के आधार पर काम करते हैं। इन कर्मचारियों को अक्सर कम वेतन और कम सुविधाएं मिलती हैं, जो उनके जीवन स्तर को प्रभावित करता है। हाल ही में, सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें समान वेतन और मानदेय की बात कही गई है। यह नया आदेश आउटसोर्स, संविदा और ठेका कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। इससे न केवल उनके वेतन में वृद्धि होगी, बल्कि उनके काम करने की परिस्थितियों में भी सुधार होगा। यह कदम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समान वेतन और मानदेय का नया आदेश: एक परिचय सरकार द्वारा जारी किए गए इस नए आदेश का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स, संविदा और ठेका कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और लाभ प्रदान करना है। यह आदेश श्रम कानूनों में समानता लाने और कर्मचारियों के बीच भेदभाव को कम करने का प्रयास करता है। आउटसोर्स, संविदा और ठेका कर्मचारियों के लिए क्या है यह आदेश? यह आदेश आउटसोर्स, संविदा और ठेका कर्मचारियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है...

Nikay Chunav: निकाय चुनाव के दिन 23 जनवरी को अब पूरे प्रदेश में रहेगा अवकाश, पहले केवल निकाय क्षेत्रों के लिए थी यह व्यवस्था

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के चलते अब 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी सरकारी, निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। सचिव विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया। पूर्व में जो आदेश जारी किया गया था, उसमें केवल निकाय क्षेत्रों में ही अवकाश की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, अब 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध शासकीय संस्थान, निगम, परिषद, वाणिज्यिक, निजी प्रतिष्ठानों में कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मताधिकार के लिए सवेतन अवकाश दिया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी बैंक, कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। उधर, सचिव श्रम डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने भी अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। कारखानों में मतदान की तिथि के दिन अगर अवकाश नहीं है तो सवेतन अवकाश रहेगा। अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कारखाना प्रबंधकों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान का समुचित अवसर उपलब्ध कराए।

Paraakram Divas 23 January: पराक्रम दिवस पर 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित होगी क्विज प्रतियोगिता, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई और राज्य बोर्ड से संचालित पीएम श्री स्कूलों के छात्र करेंगे प्रतिभाग

Report by- Sushil Dobhal, Lecturer PM SHRI GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal  Paraakram Divas, 23 January 2025 PPC 2025: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए 23 जनवरी को देशभर के 500 केन्द्रीय विद्यालयों (केवी) में एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। छात्रों की रचनाशील अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा क्विज प्रतियोगिता अर्जित करने की निर्देश जारी किए हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय  परीक्षा पे चर्चा Pariksha pe charcha 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत ही किया जाएगा। प्रतियोगिता में 50 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के छात्रों, राज्य बोर्डों, नवोदय विद्यालयों और केन्द्रीय विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। प्रतियोगिता की विषय वस्तु एग्जाम वॉरियर बनने के बारे में है, जिसके प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित होने का अनुमान है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से कुल 50 हजार से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। PPC 2025: परीक्षा पे चर्...

1 year B.Ed course: 10 साल बाद फिर शुरू हो रहा है एक साल का B.Ed कोर्स, यह नियम होंगे अब लागू

Report by- Sushil Dobhal राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की सिफारिशों को लागू करते हुए सरकार ने एक साल का बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए होगा, जिन्होंने चार साल का ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है। इसके साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े कई बड़े बदलाव किए गए हैं। फिलहाल ग्रेजुएशन स्तर पर चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) पहले से चल रहा है। यह प्रोग्राम छात्रों को टीचिंग के साथ-साथ उनके पसंदीदा विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर देता है। सरकार के निर्णय के बाद 10 वर्ष पहले बंद हो चुका एक वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम अब फिर से शुरू हो जाएगा। NCTE की बैठक में लिए अहम निर्णय शनिवार को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में यह फैसला लिया गया। NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा ने बताया कि गवर्निंग बॉडी ने नए रेगुलेशंस 2025 को मंजूरी दी है, जो 2014 के पुराने नियमों की जगह लेंगे। Food Corporation Of India Vacancy: भारतीय खाद्य निगम के इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा, जाने कितनी बढ़ जाएगी अब कर्मचारियों की सैलरी,

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन का रास्ता साफ कर दिया है। इससे एक करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह आठवें वेतन आयोग के गठन की आधिकारिक घोषणा की है। इस आयोग से वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य लाभों में संशोधन की उम्मीद है। यह आयोग 2026 तक बनने की उम्मीद है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2025 के अंत में समाप्त हो रही हैं। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2016 में लागू हुई थीं। क्‍या काम करेगा 8वां वेतन आयोग? 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के वेतन ढांचे की समीक्षा करेगा। इसमें महंगाई, आर्थिक स्थिति और कर्मचारी कल्याण जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। यह आयोग सरकारी कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर 10 साल में गठित किया जाता है। पिछले आयोगों ने वेतनमान, भत्ते और पेंशन को समय के साथ बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार समायोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैष्णव ने कहा, '1947 से अब तक सात वेतन आयोग गठित किए जा चुके हैं। आखिरी आयोग 2016 में लागू हुआ था। चूंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 ...

Food Corporation Of India Vacancy: भारतीय खाद्य निगम के इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

भारतीय खाद्य निगम ने जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इसमें अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म भरकर ईमेल के माध्यम से भेजना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 तक रखी गई है अभ्यर्थी इस भर्ती की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं यह भर्ती डेपुटेशन बेसिस पर आयोजित की जा रही है। Food Corporation Of India Vacancy: भारतीय खाद्य निगम के इन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू भारतीय खाद्य निगम भर्ती आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी एफसीआई भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम भर्ती आयु सीमा इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु के गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीम...

Generation Beta first baby in India 2025: इस राज्य में जन्मा भारत का पहला`जनरेशन बीटा`बेबी बॉय, जाने क्या है Generation Beta.

Generation Beta first baby in India Generation Beta first baby in India: 2025 में दुनिया में ‘जनरेशन बीटा’ का आगमन हो चुका है. भारत में इस पीढ़ी का पहला बच्चा 1 जनवरी को मिजोरम के आइजोल शहर में पैदा हुआ. ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के अनुसार, इस बच्चे का नाम फ्रेंकी रेमरूआतदिका जेडेंग है. उसका जन्म 1 जनवरी को सुबह 12:03 बजे आइजोल के डर्टलैंग स्थित सिनॉड अस्पताल में हुआ, और यह 'जनरेशन बीटा' का पहला बच्चा है.     हालांकि जन्म के समय बच्चे का वजन 3.12 किलोग्राम था और उसने नई पीढ़ी के युग की शुरुआत को चिह्नित किया. अस्पताल की सिस्टर लालछुआनावमी ने कहा कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. आकाशवाणी न्यूज आइजोल के अनुसार, फ्रेंकी परिवार का सबसे नया सदस्य है, जिसमें उसकी बड़ी बहन, मां रामजिरमावी और पिता जेडडी रेमरुअत्संगा शामिल हैं. परिवार आइजोल के खटला ईस्ट इलाके में रहती हैं. मां ने देश को पहला बीटा बच्चा देने पर अपनी खुशी व्यक्त की. क्या है जनरेशन बीटा जनरेशन बीटा उन बच्चों की पीढ़ी है जो 2025 से 2039 के बीच पैदा होंगे. यह पीढ़ी तकनीकी रूप से ...

गुप्त सहस्त्रधारा की जलधाराएं, रहस्यमयी गुफा और बरगद का पेड़...जानें सबकुछ

Gupt Sahastradhara: गुप्त सहस्त्रधारा का नाम एक अनोखी जलधारा से आया है, जहां भोलेनाथ का एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसमें अनेक जलधाराएं लगातार बहती रहती हैं.

NSS Camp: राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ उदघाटन, मुख्य अतिथि डा राकेश नेगी ने स्वयं सेवको को बताए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य

Report by- Sushil Dobhal राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उदघाटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नैथाना में हुआ है।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डा राकेश नेगी सहायक प्राध्यापक केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य व इसके इतिहास को विस्तार से समझाया। रा इ का कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य डा यशवन्त सिंह नेगी जी ने सभी स्वयंसेवियो  को विशेष शिविर में स्व अनुशासन बनायें रखे और सभी प्रस्तावित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया।      भूतपूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट ने विशेष शिविर में सभी आवश्यक सेवाओं में सहयोग करने का आश्वासन दिया।  विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजकीय शिक्षक संघ टिहरी के जनपदीय अध्यक्ष श्री दिलवर रावत जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना कीर्ति नगर के वर्षभर किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।  राष्ट्रीय सेवा योजना कीर्ति नगर के कार्यक्रम अधिकारी श्री कमलेश चंद्र जोशी ने विशेष शिविर के विभिन...

Himwant readers