कल यानी एक अक्टूबर से 31 मार्च तक शीतकालीन समय लागू होने के साथ ही स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ठंड और सुबह के कम तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों को गर्मियों की तुलना में लगभग एक घंटा पांच मिनट देर से स्कूल पहुंचना होगा। साथ ही छुट्टी भी शाम के करीब होगी। यह व्यवस्था उपलब्ध शासनादेश के अनुसार लागू की जा रही है। Read more... प्रार्थना सभा और कक्षाओं का समय शीतकालीन समय में प्रार्थना सभा सुबह 8:50 से 9:00 बजे तक आयोजित होगी। इसके तुरंत बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पहला वादन (पीरियड) सुबह 9:00 से 9:45 बजे तक चलेगा। दूसरा वादन 9:45 से 10:30 बजे और तीसरा वादन 10:30 से 11:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। चौथा वादन 11:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। Uttrakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग को मिले 24 नए उप शिक्षा अधिकारी, जाने- किसको कहाँ मिली तैनाती मध्यांतर और दोपहर के वादन दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक मध्यांतर का समय रहेगा। इसके बाद पांचवां वादन 12:30 से 1:10 बजे, छठा वादन 1:10 से 1:50 बजे, सातवां वादन 1:50 से 2:30 बजे और आठवां वादन 2:30 से 3:10 बजे तक चलेगा। इस प्रकार वि...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)