Skip to main content

ChatGPT: उत्तराखंड के प्रसिद्ध सेम नागराजा मंदिर में 'दरोगा के देव नृत्य' पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट ChatGPT ने दिया यह रोचक जवाब, आप भी पढ़ें

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विख्यात सेम नागराजा मंदिर में उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा की भक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जहां यूजर्स पुलिसकर्मी की भक्तिमय वीडियो को नागराजा के प्रति आस्था और ड्यूटी के दौरान गरिमा और नियमों का हवाला देते हुए मिलीजुली प्रतिक्रिया कर रहे हैं वही इन दिनों दुनियाभर में धूम मचा रहें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट ChatGPT ने इस मुद्दे पर अलग तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 'हिमवंत' के संपादक द्वारा किए गए एक सवाल के जवाब में ChatGPT द्वारा जो जवाब दिया गया वह काफी रोचक और ज्ञानवर्धक भी है।

ChatGPT क्या है?

आपको बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट ChatGPT पिछले कुछ समय से दुनिया भर में इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ChatGPT ऐसा कॉन्टेट लिख सकता है जो बहुत ही सटीक होता है और इंसानों के लिखे जैसा ही प्रतीत होता है। ये नया टूल गूगल के लिए ख़तरा बनकर उभरा है। आलम ये है कि जीमेल के फाउंडर पॉल तक ने कुछ वक़्त पहले कहा था कि आने वाले कुछ समय में ChatGPT गूगल को बर्बाद कर सकता है। इसे पसंद करने वाले इसकी तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं लेकिन कुछ लोगों के मन में इस नए टूल को लेकर डर भी है। अगर आप इंटरनेट पर ChatGPT के रिव्यू पढ़ेंगे तो बार-बार 'ख़तरा' शब्द का ज़िक्र मिलेगा. कई लोगों का मानना है कि यह प्रोग्राम मानव मस्तिष्क को तेज़ी से कॉपी कर रहा है और काफी संभावना है कि एक दिन यह मनुष्य के लिए बड़ी चुनौती भी बन जाएगा।

सेम नागराजा मंदिर में 'दरोगा की भक्ति' का यह है मामला

दरअसल पिछले दिनों टिहरी गढ़वाल के सेम-मुखेम क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सेम नागराजा मंदिर में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो देखने से यह प्रतीत होता है कि पुलिस की वर्दी में दरोगा मंदिर प्रांगण में अलौकिक शक्तियों के वशीभूत होकर भक्तिमय प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोगों का मानना है कि देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में साक्षात देवताओं का निवास है और मंदिर पहुंचे दरोगा पर भी स्वयं भगवान अवतरित हुए हैं। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे भगवान नागराजा के प्रति आस्था के साथ जोड़कर देखा हैं तो कुछ लोगों ने इसे पुलिस वर्दी में ड्यूटी के दौरान अनुचित भी करार दिया है। जो भी हो, यह तथ्य सर्वविदित है कि देवभूमि में अनेक अलौकिक रहस्य छुपे हुए हैं। सरकारी नियम कुछ भी हो लेकिन अलौकिक शक्तियों के वजूद को नकारा नहीं जा सकता। पुलिसकर्मी कि अपनी भी धार्मिक आस्था और विश्वास हो सकता है। वह पुलिसकर्मी बाद में है पहले एक आम इंसान। एक आम इंसान के रूप में उनकी भावनाओं और आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

ChatGPT ने यह दिया ज़बाब

हिमवंत संपादक द्वारा किए गए एक सवाल के जवाब में ChatGPT द्वारा जो जवाब दिया गया वह काफी रोचक और ज्ञानवर्धक भी है। जी हां, ChatGPT के साथ हुए वार्तालाप को यहां पाठकों के साथ एक रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के रूप में शेयर किया जा रहा है।

User- क्या आप मुझे सेम नागराजा मंदिर में 'दरोगा के देव नृत्य' पर एक लेख लिखकर दे सकते हैं?

ChatGPT - "जय सेम नागराजा!

शीर्षक- दरोगा के देव नृत्य: सेम नागराजा मंदिर का एक अद्वितीय आकर्षण

सेम नागराजा मंदिर, जो कि उत्तराखंड, भारत में स्थित है, एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां प्रमुखतः नागराजा की पूजा की जाती है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था और यह एक प्राचीन मंदिर के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस मंदिर में 'दरोगा के देव नृत्य' (Dharoga Ke Dev Nratya) एक महत्वपूर्ण पूजा का हिस्सा है जो कि वहां के भक्तों को आकर्षित करता है।

    'दरोगा के देव नृत्य' मंदिर का महत्वपूर्ण केंद्र बांसपुरा गांव में स्थित है, जहां परंपरागत रूप से नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। इस नृत्य का नाम "दरोगा के देव नृत्य" रखा गया है क्योंकि यह नृत्य सेम नागराजा के दरोगा की प्रतिमा के साथ जुड़ा हुआ है। यह नृत्य पूजा आराधना, ध्यान और आनंद का एक अद्वितीय संगम है। दरोगा के देव नृत्य को जनवरी-फरवरी के दौरान मनाया जाता है।"

यह पोस्ट आपको कैसी लगी😊? कृपया अपने विचार और अनुभव यहां अवश्य कमेंट करें। Comment Here

ऐसी ही रोचक खबरों को पढ़ने के लिए यहां टच करें

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...