Skip to main content

Translate करें.

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।

अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण को 03 मई से अग्रेत्तर किए जाने का अनुरोध भी किया जा रहा है।

अतः उपरोक्त के क्रम में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के कक्षा-6 एवं कक्षा-9 हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि दिनांक 20 मई, 2026 तक विस्तारित की जाती है साथ ही आपको आदेशित किया जाता है कि अपने-अपने जनपदों के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर अवगत करायें कि अपने विकासखण्ड स्तर के समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों का ऑनलाईन पंजीकरण निर्धारित तिथि तक करते हुए BEO को Submit करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।
नोट- ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि 20 मई, 2025 तक विस्तारित होने के कारण परीक्षा तिथि में भी संशोधन करते हुए परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।


क्या है यह योजना?
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें - Apply Here
SCERT Uttarakhand Scholarship Portal
  • Login ID में  हमेशा अपने स्कूल का UDISE Code डालें और पासवर्ड के लिए निर्धारित स्थान पर पहली बार SCERT Uttarakhand द्वारा दिया गया Default Password डालने के बाद अपना एक सुरक्षित और strong Password बना दें .
  • अब आपके स्कूल का SCERT Uttarakhand के Scholarship Portal पर Registration हो चूका हैं, आप UDISE Code और  Password डालकर आगे बढ़ सकते हैं.
  • अब अपने स्कूल के Profile को Update करें और कक्षाओं की छात्र संख्या प्रविष्ट करें.
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 
यह योजना वर्ष 2023 में प्रारंभ हुई थी और कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं एवं बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इस वर्ष 2026-27 के लिए SCERT उत्तराखण्ड ने एक नया छात्रवृत्ति पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसे माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से 15 अप्रैल 2026 को शुभारंभ किया गया। अब आवेदन से लेकर परीक्षा तक की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होंगी।

जूनियर स्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 6) — पूरी जानकारी

पात्रता (Eligibility)
  1. विद्यार्थी ने राज्य के राजकीय अथवा राजकीय सहायता प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालय से कक्षा 5 उत्तीर्ण की हो।
  2. वर्तमान में उसी श्रेणी के विद्यालय में कक्षा 6 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत हो।
  3. केन्द्रीय विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों के छात्र इस श्रेणी में पात्र नहीं होंगे।
  4. निजी (Private) विद्यालयों के छात्र भी पात्र नहीं हैं — यह योजना केवल सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों के लिए है।
छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 6 - ₹600, प्रति माह
कक्षा 7 - ₹700, प्रति माह
कक्षा 8 - ₹800, प्रति माह

चयन परीक्षा का स्वरूप
जूनियर स्तर की चयन परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे

प्रश्नपत्र    परीक्षा का नाम                  प्रश्न संख्या
प्रथम।   मानसिक योग्यता परीक्षण       (MAT) 60
द्वितीय शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण।   (SAT) 60

माध्यमिक स्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 9) — पूरी जानकारी
पात्रता (Eligibility)
  1. विद्यार्थी ने राज्य के राजकीय अथवा राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8 उत्तीर्ण की हो।
  2. वर्तमान में उसी श्रेणी के विद्यालय में कक्षा 9 में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत हो।
  3. केन्द्रीय एवं आवासीय विद्यालयों के छात्र पात्र नहीं होंगे।
  4. निजी विद्यालयों (Private Schools) के छात्र पात्र नहीं हैं 
छात्रवृत्ति राशि
कक्षा 9 एवं 10 - ₹900, प्रति माह

चयन परीक्षा का स्वरूप
प्रश्नपत्र      परीक्षा का नाम               प्रश्न संख्या
प्रथम।   मानसिक योग्यता परीक्षण।         (MAT)100
द्वितीय शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण।        (SAT) 100
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रतियोगात्मक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 95 विकासखण्डों में एक साथ आयोजित की जाएगी। चयन की प्रक्रिया विकासखण्ड स्तर पर होगी।

प्रत्येक विकासखण्ड में परीक्षा में सम्मिलित कुल प्रतिभागी छात्रों में से 10% छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अर्थात् जो छात्र अपने विकासखण्ड के शीर्ष 10% में आएंगे, उन्हें यह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

MAT में मानसिक योग्यता जैसे तर्कशक्ति, पैटर्न पहचान, संख्यात्मक क्षमता आदि का परीक्षण होता है, जबकि SAT में विद्यार्थी के विषय ज्ञान की जाँच की जाती है। दोनों पेपर मिलाकर मेरिट बनेगी।

महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें
  1. आय सीमा नहीं: इस योजना के लिए माता-पिता अथवा अभिभावक की वार्षिक आय का कोई प्रतिबंध नहीं है। हर आय वर्ग के पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  2. निर्धारित मानक अनिवार्य: छात्रवृत्ति निर्धारित मानक पूरे करने पर ही देय होगी। छात्र को प्रत्येक वर्ष योग्यता बनाए रखनी होगी।
  3. दोहरा लाभ नहीं: यदि कोई विद्यार्थी केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहले से ले रहा है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  4. संस्थागत छात्र अनिवार्य: विद्यार्थी को उस विद्यालय में नियमित छात्र के रूप में दर्ज होना अनिवार्य है जहाँ से उन्होंने पिछली कक्षा उत्तीर्ण की है।
  5. केवल सरकारी / Govt. Aided विद्यालय: निजी विद्यालयों एवं केन्द्रीय विद्यालयों के छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।

आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले scholarshipscert.uk.gov.in वेबसाइट खोलें।

निर्देश पढ़ें: आवेदन से पूर्व पोर्टल पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पंजीकरण करें: छात्र अथवा अभिभावक पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) कर आवेदन पत्र भरें।

विद्यालय से सत्यापन: आवेदन पत्र को विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य से सत्यापित कराएं।

अंतिम सबमिशन: 30 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन सबमिट करें। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

परीक्षा केंद्र एवं आयोजन
यह परीक्षा 22 मई 2026 (शुक्रवार) को उत्तराखण्ड के सभी 95 विकासखण्डों में एक साथ आयोजित की जाएगी। यह विकेंद्रीकृत व्यवस्था छात्रों के लिए बेहद सुविधाजनक है क्योंकि उन्हें अपने ब्लॉक से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा केंद्र का आवंटन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

क्या निजी (Private) विद्यालय के छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। SCERT उत्तराखण्ड की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह छात्रवृत्ति योजना केवल राज्य के राजकीय (Government) एवं राजकीय सहायता प्राप्त (Government Aided) विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए है। निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं, चाहे उनकी पारिवारिक आय कितनी भी हो।

 क्या केन्द्रीय विद्यालय (KV) या जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। केन्द्रीय विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों (जैसे नवोदय) के छात्रों को विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से अपात्र घोषित किया गया है। ये विद्यालय राज्य के शिक्षा विभाग के अधीन नहीं आते, इसलिए इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 क्या इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक है?
नहीं। यह इस योजना की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। हर आय वर्ग के पात्र छात्र चाहे वे किसी भी आर्थिक स्थिति से हों, आवेदन कर सकते हैं।

 यदि छात्र पहले से किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ ले रहा है, तो क्या वह आवेदन कर सकता है?
नहीं। विज्ञप्ति के अनुसार, जो विद्यार्थी केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहले से उठा रहे हैं, उन्हें दोहरा लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे छात्र इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

परीक्षा का आयोजन कहाँ होगा? क्या दूसरे जिले में जाना होगा?
नहीं। परीक्षा राज्य के सभी 95 विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी। इसका अर्थ है कि छात्रों को अपने स्वयं के विकासखण्ड में ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह विकेंद्रीकृत व्यवस्था पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

MAT और SAT क्या होते हैं? इसकी तैयारी कैसे करें?
MAT (मानसिक योग्यता परीक्षण) में तर्कशक्ति, पैटर्न, संख्या श्रृंखला, दिशा ज्ञान आदि से जुड़े प्रश्न होते हैं। SAT (शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण) में विद्यार्थी के विषयों — गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा — का परीक्षण होता है। तैयारी के लिए NCERT की पाठ्यपुस्तकें एवं SCERT पोर्टल पर उपलब्ध Exemplar Questions का अभ्यास करें।

चयन होने के बाद छात्रवृत्ति कितने समय तक मिलती है?
जूनियर स्तर (कक्षा 6) से चयनित छात्र को कक्षा 6, 7 और 8 तक मासिक छात्रवृत्ति मिलती है, बशर्ते वह निर्धारित मानक पूरे करता रहे। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9) से चयनित छात्र को कक्षा 9 और 10 के दौरान ₹900 प्रतिमाह मिलते हैं। प्रत्येक वर्ष योग्यता बनाए रखना अनिवार्य है।

WhatsApp समूह में यहां जुड़े



Read more...


SCERT Uttarakhand Scholarship Portal

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers