INSPIRE Award MANAK DLEPC 9 और 10 फरवरी को पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में होगी सपन्न, जिले भर के 181 बाल वैज्ञानिक और मार्गदर्शन शिक्षक करेंगे प्रतिभाग
![]() |
| INSPIRE Award DLEPC |
जनपद टिहरी गढ़वाल में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रतियोगिता DLEPC का 9 और 10 फरवरी को श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में आयोजन होगा, जिसमें जिले भर के 181 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।
Inspire award District level exhibition and project competition के आयोजन के लिए आज श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज ऋषिकेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती कमला बड़वाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला और सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक में दो दिवसीय डीएलएपीसी हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कार्य दायित्वों का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक डॉ विजय मोहन गैरोला ने कहा है कि 9 और 10 फरवरी को संपन्न होने वाली DLEPC में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 181 बाल वैज्ञानिक और उनके मार्गदर्शन शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद लाखेड़ा, विनोद प्रसाद बडोनी, कमलेश सकलानी, सुशील डोभाल, अमित शर्मा, ओम प्रकाश असवाल, अनूप असवाल, रामगोपाल गंगवार और वीरेंद्र पुंडीर आदि इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती कमला बड़वाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।