Skip to main content

Posts

Teachers day: रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षक नरेश जमलोकी सहित इन नवाचारी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर किया जाएगा सम्मानित

शिक्षक नरेश जमलोकी और महेश गिरी  शिक्षक नरेश जमलोकी सहित रुद्रप्रयाग जनपद के 9 शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर उनके नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारी और शिक्षकों ने उत्कृष्ट शिक्षकों के रूप में चयनित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य से लेकर विद्यालय स्तर तक शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के मौके पर जहां राज्य भर के कुछ चुनिंदा शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री धामी देहरादून में बोधिसत्व मंथन संवाद करेंगे वहीं प्रत्येक जनपद में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी शिक्षकों को सम्मानित किया जाना है।     रुद्रप्रयाग जनपद में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के नवाचारी शिक्षक नरेश जमलोकी सहित 9 शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ...

Teachers day: टिहरी जिले से मुख्यमंत्री के बोधिसत्व मंथन विचार संवाद कार्यक्रम के लिए 8 शिक्षकों का चयन, शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे शिक्षकों के साथ संवाद

 टिहरी जिले के 8 शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बोधिसत्व मंथन शिक्षक संवाद कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है इन शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री धामी 5 सितंबर को राज्य की शिक्षा की गुणवत्ता एवं उन उन्नयन हेतु संवाद करेंगे।     मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा है कि शिक्षक दिवस के मौके पर बोधिसत्व मंथन विचार संवाद कार्यक्रम के लिए जनपद से 8 शिक्षकों का चयन किया गया है चयनित शिक्षकों के साथ 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री राज्य की शिक्षा व्यवस्था और शैक्षिक उन्नयन पर संवाद करेंगे।

DIET New Tehri: आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत डायट नई टिहरी में नवनियुक्त शिक्षकों और जिला संदर्भ समूह का चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। 'डीआरजी सदस्य विद्यालयों और डायट के बीच सेतु के रूप में करें कार्य'- डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी (DIET New Tehri) में आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद में नवनियुक्त 47 प्राथमिक शिक्षकों का चार दिवसीय एवं जिला संदर्भ समूह के सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को अपने विद्यालयों में आनंदम पाठ्यचर्या के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।   स्कूली बच्चों में आपसी सहयोग, सौहार्द पूर्णवातावरण, सद्भावना एवं सहानुभूति आदि भावनाओं को विकसित करने के लिए संचालित आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्त 47 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जबकि आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित की गई जिला संदर्भ समूह के सदस्यों ने एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम और बैठक में प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर डाइट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने कहा की अक्सर यह देखने को मिलता है कि विद्यालय का वातावरण बच्चों को आ...

राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 पर यह कॉलेज आयोजित कर रहा है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, शिक्षकों और विद्यार्थियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों को मिल रहे हैं आकर्षक प्रमाण-पत्र।

  राष्ट्रीय खेल दिवस यानी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा विद्यार्थियों , शिक्षकों , अभिभावकों और आमलोगों में खेल भावना , राष्ट्रीयता और सामान्य बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-मेल द्वारा आकर्षक प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। ई-मेल द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त न होने पर अपना नाम, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और प्रतिभाग का दिनांक व सही समय यहां पोस्ट करें Loading… ई-मेल द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त न होने पर अपना नाम, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर और प्रतिभाग का दिनांक व सही समय यहां पोस्ट करें

School Education Uttarakhand: शिक्षकों के लिए तैयार हुआ नई ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट, शिक्षक इस ड्राफ्ट पर 6 सितंबर तक ईमेल से भेजें अपने सुझाव, यहां पढ़ें नई ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट

  Department of School Education Uttarakhand  उत्तराखंड में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के लिए नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के बाद अब ड्राफ्ट के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। स्थानांतरण नीति का नया ड्राफ्ट विद्यालयी शिक्षा विभाग की वेबसाइट के साथ ही एजुकेशन पोर्टल, एससीईआरटी और सीमेंट की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। अपर निदेशक सीमैंट उत्तराखंड दिनेश चंद्र गौड़ ने कहा है कि ट्रांसफर पॉलिसी के नए ड्राफ्ट पर 6 सितंबर 2022 तक ईमेल के माध्यम से सुझाव मांगे गए हैं। उत्तराखंड, शिक्षकाओं के लिए नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट यहां पढ़ें। अपने सुझाव यहां कमेंट करें।

Uttarakhand board: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों में इसी सत्र से होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन, अंको के प्रतिशत में अब नहीं रहेंगे पीछे उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी, इसी सत्र से मिलेगा लाभ

 उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देने वाले  छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड परीक्षार्थियों का अब सीबीएसई के समान सभी विषयों में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा जबकि प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा 80 अंको की होगी। खास बात यह है कि यह नियम इसी वर्ष यानी 2022-23 की परीक्षाओं से लागू हो जाएगा।      विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की सभी विषयों की परीक्षाओं में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान शुरू किया गया है। राज्य के परीक्षार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अभी तक प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर अन्य विषयों की 100 अंको की बोर्ड परीक्षा होती थी, जबकि सीबीएससी सहित अन्य बोर्ड अपने विद्यार्थियों को सभी विषयों में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन का लाभ देते थे। जिस कारण अंको के प्रतिशत के मामले में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी पीछे रह जाते थे। जुलाई 2022 में उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपनी मुहर लगाई ह...

National Teacher Award: उत्तराखंड के यह दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुए चयनित, 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होगा सम्मान

   उत्तराखंड के दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी 46 शिक्षकों की सूची में प्रदेश से कौस्तुभ चंद्र जोशी और प्रदीप नेगी का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत अनेक जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी हैं।     केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। इस वर्ष देशभर में कुल 46 शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें से 44 शिक्षक सामान्य श्रेणी के अंतर्गत जबकि 2 शिक्षक दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत चयनित हुए हैं। उत्तराखंड से कौस्तुभ चंद्र जोशी का चयन सामान्य श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। कौस्तुभ चंद्र जोशी एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज चकलवा जिला नैनीताल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। जबकि शिक्षक प्रदीप नेगी राजकीय इंटर कॉलेज बीएचईएल हरिद्वार में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राज्य से दो शिक्षकों...

Uttarakhand School Education: अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर का किया निरीक्षण, कार्यालय की साजसज्जा देखकर कला शिक्षकों के प्रयासों की जमकर की सराहना।

  महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल, साथ मे ओम प्रकाश वर्मा, बीईओ नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल।   अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर का निरीक्षण कर विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय की साजसज्जा करने वाले कला शिक्षकों की जमकर सराहना की है।   नरेंद्रनगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट मैं विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक, शाला सिद्धि कार्यक्रम, यू डाइस, प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सहित अनेक विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए अनेक प्रकरणों का अवलोकन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने बीईओ कार्यालय की साजसज्जा की सराहना की है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर विकासखण्ड के कला शिक्षकों द्वारा कार्यालय की दीवारों...

Uttarakhand Breaking news: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल और महानिदेशक के निर्देशो पर इन शिक्षक और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी हुई शुरू, सैकड़ो शिक्षक कर्मचारियों की बढ़ी बैचेनी

 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत की पहल और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के निर्देशो पर ऐसे शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वैच्छिक और अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी शुरू की जा रही है जो पिछले समय से अपने खराब स्वास्थ्य के कारण सही ढंग से कार्य नही कर पा रहे हैं। इस पहल से राज्यभर में सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गयी है। आपको बता दें शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं जो गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं और उनके द्वारा कई बार विभाग क़ो तबादले समेत तमाम पत्र लिखें जाते हैं ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सकें। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अब उन्हें घर बैठाने का ही फैसला कर लिया हैं।   शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तर पर चिह्निकरण हुआ शुरू  निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तर पर चिह्निकरण शुरू कर दिया गया। सभी सीईओ, डीईओ, बीईओ और उपशिक्षा अधिकारियों से चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। हर शिक्षक कर्मी का पिछले दस साल की सेवा के रिकार्ड, स्कूल से गैरहाजिरी, ...

उत्तराखंड की बेटी आकांक्षा खर्कवाल ने देवभूमि का नाम किया रौशन, अमेरिका की यूनिवर्सिटी में मिली दो करोड़ की फेलोशिप

  Aakanksha Kharkwal उत्तराखंड की एक और बेटी ने दुनिया में देव भूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाया है जी हां अब चंपावत जिले के खेतीखान ओलीगांव निवासी आकांक्षा खर्कवाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Florida University, America) में दो करोड़ की फेलोशिप पाकर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। शिक्षा विभाग की ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक     आकांक्षा के पिता उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग से रिटायर्ड प्रवक्ता है जबकि माता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवारत है। आकांक्षा खर्कवाल की प्रारंभिक शिक्षा खेतीखान से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार आगे की पढ़ाई की और इण्टरमीडिएट के बाद पंतनगर विश्व विद्यालय (Pantnagar University) से कृषि में स्नातक व स्नातकोत्तर और फिर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। अब उनका चयन अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Fellowship of two crores in Florida University) के लिए हुआ है।      आकांक्षा फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में समाजिक व्यवहार विषय के लिए व्यवहार संशोधन माडल रिस...

UKSSSC: पेपर लीक मामले में अब इंटर कॉलेज का शिक्षक आया STF की गिरफ्त में, पुलिस ने की 17वीं गिरफ्तारी, अंतरराज्यीय नकल माफियाओं की संलिप्तता के भी मिल रहे हैं संकेत।

  UKSSSC पेपर लीक मामला  UKSSSC यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ एक और कामयावी लगी है। एसटीएफ ने आज 17वीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा आरोपी उत्तरकाशी जिले के एक इंटर कॉलेज का शिक्षक बताया जा रहा है। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आये हैं कि उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगों से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ जल्द अंतरराज्यीय नकल माफिया गठजोड़ का खुलासा भी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ उत्तराखंड पेपर लीक मामले में नकल माफिया गैंग के एक अहम कड़ी तक पहुंच चुकी है। सरकारी नौकरियों के सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड के मुख्य कर्ताधर्ता को लंबी पूछताछ और अहम साक्ष्य के आधार पर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के मुताविक नकल माफिया गैंग की महत्वपूर्ण कड़ी तनुज शर्मा निवासी रायपुर चौक और वर्तमान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड में टीचर के पद पर कार्यरत ने कई अहम राज खोले हैं। जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि एसटीएफ उत्तराखंड ने सैकड़ों नकलची अभ्यर्थी चयनित किए हैं, जो ज्यादातर एक ही क्षेत्र के निव...

Uttarakhand BRP & CRP recruitment: शिक्षा विभाग में बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर आउटसोर्स से होगी तैनाती, विभाग शासन को भेजेगा आउटसोर्स से तैनाती का प्रस्ताव

 विद्यालयी शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत ब्लाक संसाधन व्यक्ति (बीआरपी) और संकुल संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) के 955 पदों पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती नहीं होगी। शिक्षकों की कमी को देखते हुए और उनसे अन्य कार्य नहीं लेने की नीति पर आगे बढ़ते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस बारे में जल्दी ही प्रस्ताव को मंत्रिमंडल को भेजा जाएगा।    समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत बीआरपी और सीआरपी की तैनाती का प्रावधान है। बीआरपी ब्लाक और सीआरपी न्याय पंचायत स्तर पर सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन का संयोजन करते हैं। विशेष रूप से कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों को मिड डे मील, निश्शुल्क पाठ्यपुस्तकों, स्कूल ड्रेस समेत संबंधित योजनाओं की उपलब्धता पर निगरानी का जिम्मा भी उन्हीं पर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग की ताजा अपडेट देखने के लिए यहां करें क्लिक समग्र शिक्षा अभियान के वर्तमान ढांचे में बीआरपी और सीआरपी का पद प्रतिनियुक्ति का है। बीते वर्षों में इन पदों पर माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती का रास्ता भी खोला गया था लेकिन प्...

Himwant readers