Skip to main content

Posts

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा बयान, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बनेगी कमेटी,

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण     पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को फिर से लागू करने की मांग करने वाले देशभर के केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई जाएगी. यह कमेटी नई पेंशन स्कीम का रिव्यू करेगी. विपक्ष लगातार पुरानी पेंशन स्कीम को मुद्दा बनाता रहा है. अभी तक पांच राज्यों में नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जा चुकी है। देश में एक जनवरी 2004 से NPS यानी नई पेंशन स्कीम लागू है देश की लाखों कर्मचारी नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।     देश में पुरानी पेंशन और नई पेंशन स्कीम (Pension Scheme) को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. हर गैर-बीजेपी शासित राज्यों में विपक्ष ये मुद्दा उछाल रहा है. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को बड़ा मुद्दा बनाया था और सरकार बनने के बाद इसे लागू करने का ऐलान भी कर दिया है. अब शुक्रवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कर्मचारियों के...

School Education Uttarakhand: शिक्षकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया होगी सरल, अपर निदेशक गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए यह निर्देश,

मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल, महावीर सिंह बिष्ट   विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया अपर निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट के प्रयासों से बेहद सरल होने जा रही है। जी हां शिक्षा विभाग में हजारों शिक्षकों के बीच लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अपर निदेशक महावीर सिंह ने गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की स्थायीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपर निदेशक बिष्ट ने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ जनपद देहरादून के कार्यकारिणी द्वारा अपने पत्रांक 39/ स्थायीकरण / 2022-23 दिनांक 17.02.2023 द्वारा शिक्षको के स्थायीकरण हेतु प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शिक्षकों के अनुरोध किया गया है। इसे देखते हुए स्थायीकरण हेतु निम्नलिखित कार्यवाही की जाय। जो भी शिक्षक नियुक्ति तिथि से अनवरत कार्यरत हों तथा उन्होंने न्यूनतम नियमित 03 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो किन्तु शिक्षा बन्धु अशंकालिक या तदर्थ न हों तथा उनका कार्य एंव व्यव...

Uttarakhand Board Exam 2023: भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को किया मायूस, प्री-बोर्ड, सैंपल पेपर्स और विगत 10 वर्षो के प्रश्न पत्रों से तैयारी का नही मिल पाया कुछ भी लाभ,

उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों को सोमवार को संपन्न हुए भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) की परीक्षा के प्रश्न पत्र ने मायूस कर दिया। फिजिक्स का प्रश्न पत्र संतुलित नहीं होने से छात्रों को हल करने में खासी कठिनाई हुई। अधिकांश परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे उदास नजर आए। जानकारों के अनुसार कोरोना महामारी से पैदा हुई हालातों कि कारण इन छात्रों की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न हो पाने और विगत दो वर्षो तक पढ़ाई प्रभावित होने के कारण के साथ ही फिजिक्स का प्रश्नपत्र जटिल होने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को मायूस होना पड़ा है।      बीस मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाए रखा। संपन्न होने के बाद अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे जहां उदास नजर आए वही परीक्षार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर से प्रश्न नहीं पूछे गए। अधिकतर प्रश्न न्यूमेरिकल आए थे और उन्हें हल करने में पसीना छूट गया।       कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि ...

Uttarakhand Board Exam 2023: सामने आया नकल का पहला मामला, अल्मोड़ा में नकल करते पकड़ी गई इंटर की छात्रा

काल्पनिक छाया  विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में नकल का पहला मामला सामने आया है। अल्मोड़ा जिले में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है।   बोर्ड कार्यालय रामनगर के अनुसार अल्मोड़ा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर सचल उड़न दस्ते ने इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही संस्थागत छात्रा को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। छात्रा की उत्तरपुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई। PhonePe and Google Pay के जरिए बैंक खातों में अब ऐसे सेंध लगा रहे हैं साइबर ठग, एक गलती से खाली हो रहा बैंक खाता, जानें क्या है ये ठगी का नया फार्मूला

PhonePe and Google Pay के जरिए बैंक खातों में अब ऐसे सेंध लगा रहे हैं साइबर ठग, एक गलती से खाली हो रहा बैंक खाता, जानें क्या है ये ठगी का नया फार्मूला

साइबर ठगों ने लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अब एक और नया तरीका निकाल लिया है. ये ठग लोगों के Google Pay या PhonePe पर पैसे भेजकर बड़ी आसानी से ठगी का शिकार बना रहे हैं. आइए जानते हैं की साइबर अपराधी किस तरह बना रहे हैं खाताधारकों को अपना शिकार     PhonePe and Google Pay के जरिए बैंक खातों में अब ऐसे सेंध लगा रहे हैं साइबर ठग, एक गलती से खाली हो रहा बैंक खाता, जानें क्या है ये ठगी का नया फार्मूला तकनीकी के इस युग में साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नये नये तरीके अपना रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इन साइबर ठगों ने 16 दिन के अंदर 81 लोगों को 1 करोड़ रुपए का चूना लगाया है. ये ठगी केवाईसी और पैन कार्ड स्कैम के जरिए की गई है. इस तरह के फ्रॉड में ठग Google Pay या PhonePe के जरिए  बेहद चालाकी के साथ ठगी को अंजाम दे रहे हैं।     इन ऐप्स के जरिए पहले खाताधारकों के बैंक खातों में छोटी-छोटी अमाउंट भेजी जा रही है और पैसे ट्रांसफर करने के बाद ये ठग लोगों से संपर्क करते हैं कि उन्होंने गलती से ये पैसे ट्रांसफर कर दिया है और फिर अपने पैसे वापस...

Coding and Artificial intelligence: शिक्षकों की रोचक प्रस्तुतियों के साथ कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण डाइट नई टिहरी में हुआ संपन्न, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने कोडिंग को लेकर शिक्षकों का खूब बढ़ाया उत्साह

Training on Coding and Artificial intelligence:   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी DIET नई टिहरी में Coding and Artificial intelligence पर आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। समापन से पूर्व जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रशिक्षण के लिए डाइट पहुंचे कई शिक्षकों ने कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण लेने के बाद अपने कार्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी है। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप कक्षा 6 और आगे की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोडिंग से परिचित करवाने का आवाहन किया है। जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 10 मार्च से 19 मार्च तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर आज विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों ने कोडिंग के द्वारा अपने विद्यालयों की वेबसाइट व वेबपेज तैयार करने के विभिन्न चर...

Certificate on Coding and Artificial Intelligence

Certificate on Coding and Artificial Intelligence Loading…

NEP-2020 के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए Coding की बुनियादी जानकारी, html और css में क्या है अंतर, यहां पढ़ें...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से ही एक विषय के रूप में कोडिंग सिखाने का प्रावधान किया गया है। कक्षा 6 और उसके बाद के छात्रों को 21वीं सदी के कौशल के तहत स्कूलों में कोडिंग सिखाई जाएगी। कोडिंग के माध्यम से यह छात्र एंड्रॉइड, विंडोज और आईओएस जैसे कई प्लेटफॉर्म के लिए गेम और एप्लिकेशन बनाना सीख सकेंगे। स्वाभाविक तौर पर इसके लिए देशभर में माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों को कोडिंग की बारीकियां सीखनी होगी। इन प्रावधानों के तहत कई राज्यों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आरंभ हो चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में भी माध्यमिक शिक्षकों के लिए कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं। NEP 2020 में coding समावेश होने से सभी शिक्षकों को इसकी बेसिक जानकारी होना जरूरी हो गया है। तो आइए इसी क्रम में आज हम html और css के बारे में जानने का प्रयास करते है। Sushil Dobhal    html और css दो कंप्यूटर लैंग्वेज हैं। मैं आपको उनके विषय में बताना चाहूंगा कि “HTML और CSS” दो ऐसी कंप्यूटर लैंग्वेज हैं, जिसका प्रयोग वेबपेज की डिज़ाइन के...

School Education Uttarakhand: मॉडल प्राइमरी स्कूल तपोवन में अनेक रोचक कार्यक्रमों के साथ 5वीं के विद्यार्थियों को दी शानदार विदाई, अपने अनुभव शेयर करते हुए भावुक हुए नन्हे-मुन्ने तो शिक्षकों ने दिया कठोर परिश्रम से निरंतर आगे बढ़ने का संदेश

 नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत मॉडल प्राइमरी स्कूल तपोवन में पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों का अगली कक्षा में दाखिले और आगे की शिक्षा दीक्षा के लिए उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की ओर से शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्रों ने जहां अपने सीनियर के लिए अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही पांचवी के विद्यार्थी अपनी विदाई समारोह को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।   आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन में कार्यरत नवाचारी शिक्षिका कंचन बाला उनियाल ने 'हिमवंत ई पत्रिका' को भेजें प्रेस नोट में बताया कि विद्यालय की परंपराओं के अनुसार कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा दीक्षा जारी रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के जूनियर छात्रों द्वारा अपनी  सीनियर्स के सम्मान में अनेक सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय में आयोजित म्यूजिकल जीनीयस, रिंग डांस, सिंगिंग कार्यक्रमों में विद्यालय की छात्रा आकृति, अंकिता...
× Subscribe Techyleaf for Latest SEO Updates @media (max-width: 500px) {.email-subscription-container {width: 75%;}}

Board Exam 2023: डायट नई टिहरी में बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए केंद्र-व्यवस्थापकों की बैठक हुई शुरू,

  Board Exam 2023:   मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक व माध्यमिक व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की मजूदगी में डायट नई टिहरी में बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई शुरू,  क्रमशः

Coding and Artificial intelligence: डायट नई टिहरी में Coding and AI पर आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों ने सीखी webpage तैयार करने की प्रक्रिया, अब कक्षा-कक्षों में भी करेंगे कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

 DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत Coding और Artificial Intelligence विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी जिले के कई शिक्षकों ने इंटरनेट पर वेबपेज और वेबसाइट तैयार करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर विषय विशेषज्ञ दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानंद कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निखिलराज राजपूत ने शिक्षकों को Artificial Intelligence के आधार पर कार्य करने वाले अनेक उपयोगी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी। NEP-2020 के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए Coding की बुनियादी जानकारी, html और css में क्या है अंतर, यहां पढ़ें...     समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में शुक्रवार से कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को रिसोर्स पर्सन और Artificial Intelligence विषय विशेषज्ञ ...

Himwant readers