Skip to main content

Translate करें.

Coding and Artificial intelligence: शिक्षकों की रोचक प्रस्तुतियों के साथ कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण डाइट नई टिहरी में हुआ संपन्न, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने कोडिंग को लेकर शिक्षकों का खूब बढ़ाया उत्साह


Training on Coding and Artificial intelligence: 

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी DIET नई टिहरी में Coding and Artificial intelligence पर आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। समापन से पूर्व जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्रशिक्षण के लिए डाइट पहुंचे कई शिक्षकों ने कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण लेने के बाद अपने कार्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी है। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप कक्षा 6 और आगे की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोडिंग से परिचित करवाने का आवाहन किया है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 10 मार्च से 19 मार्च तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर आज विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों ने कोडिंग के द्वारा अपने विद्यालयों की वेबसाइट व वेबपेज तैयार करने के विभिन्न चरणों पर आधारित रोचक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने शिक्षकों का खूब मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र छात्राओं को भविष्य के लिए कोडिंग के माध्यम से तैयार करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान दौर में तकनीकी बहुत तेजी के साथ बदल रही है। जो चीजें आज नई है वह आने वाले कुछ सालों में पुरानी और अनुपयोगी हो जाएंगी और उनके स्थान पर नई टेक्नोलॉजी चलन में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समय होगा और स्कूली बच्चों को इन दोनों विधाओं से जोड़ने से ही शिक्षण का उद्देश्य पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा है कि जनपद के अनेक शिक्षकों ने आईसीटी के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए हैं।

    इस अवसर पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नवीन सेमवाल ने कहा है कि जनपद के शिक्षकों ने केवल 10 दिन में ही कोडिंग के जरिए अपने विद्यालयों के रोचक ढंग से वेबसाइट और वेब पेज तैयार कर यह साबित करने का प्रयास किया है कि वे कोडिंग के जरिए जटिल कार्य को सरल बनाने में न केवल रुचि ले रहे हैं बल्कि कोडिंग के जरिए शिक्षण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सचिन कुमार ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत कम समय में कोडिंग के जरिए बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने शिक्षकों को कोडिंग पर निरंतर अभ्यास करते रहने की भी अपील की है।

   Coding and Artificial intelligence पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में शिक्षक सुशील डोभाल, संजेश रतूड़ी, राजेंद्र चौहान, विशेष कुमार चौरसिया, कांति शरण, मनवीर सजवाण, डॉ अशोक बडोनी, सुनील डबराल, विनीता रावत और एकता मंमगाई सहित कई शिक्षकों ने रोचक प्रस्तुतियां दी हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षण समन्वयक संजीव भट्ट, डाइट नई टिहरी के प्रवक्ता दीपक रतूड़ी, विनोद पेटवाल, डॉ वीर सिंह रावत, देवेंद्र भंडारी, सरिता अस्वाल आदि मौजूद रहे। 

प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षक अपने डिजिटल प्रमाण पत्र यहां से करें प्राप्त

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers