Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand Board Exam 2023: भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को किया मायूस, प्री-बोर्ड, सैंपल पेपर्स और विगत 10 वर्षो के प्रश्न पत्रों से तैयारी का नही मिल पाया कुछ भी लाभ,


उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों को सोमवार को संपन्न हुए भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) की परीक्षा के प्रश्न पत्र ने मायूस कर दिया। फिजिक्स का प्रश्न पत्र संतुलित नहीं होने से छात्रों को हल करने में खासी कठिनाई हुई। अधिकांश परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे उदास नजर आए। जानकारों के अनुसार कोरोना महामारी से पैदा हुई हालातों कि कारण इन छात्रों की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न हो पाने और विगत दो वर्षो तक पढ़ाई प्रभावित होने के कारण के साथ ही फिजिक्स का प्रश्नपत्र जटिल होने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को मायूस होना पड़ा है।

     बीस मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाए रखा। संपन्न होने के बाद अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे जहां उदास नजर आए वही परीक्षार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर से प्रश्न नहीं पूछे गए। अधिकतर प्रश्न न्यूमेरिकल आए थे और उन्हें हल करने में पसीना छूट गया।

      कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि विगत 10 वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने के बावजूद कोई लाभ नहीं हुआ। तीन-चार प्रश्न को छोड़ कोई अन्य प्रश्न नहीं आए थे। बोर्ड ड्यूटी दे रहे कई शिक्षकों ने परीक्षा संपन्न होने के बाद बताया कि संभवत पेपर कठिन आने के कारण छात्रों ने समय से पहले प्रश्न पत्र हल करना बंद कर लिया। जानकारों के अनुसार कोरोनावायरस के बाद पैदा हुए हालातों के चलते जिस प्रकार से विगत 2 वर्षों तक शैक्षणिक माहौल पूरी तरह प्रभावित रहा उससे इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं का प्रभावित होना स्वाभाविक है। फिजिक्स के पेपर को देखते हुई यह कहा जा सकता है कि पेपर तैयार करते समय इन व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में शायद नहीं रखा गया।

Board Exam 2023: गणित के पेपर से पहले यहां केंद्रीय विद्यालय की दसवीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले, नही दे पाई बोर्ड का आखिरी पेपर

Comments

  1. पेपर फिर से होना चाहिए

    ReplyDelete
  2. बच्चों के साथ अन्याय हुआ है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Esa bhi ni h bas hme us leval ki preparation hi ni karvayi gye aur na hamne khud ke hamse toh ye kha gya school me 10 saal ke paper karlo

      Delete
  3. Paper dobara nhi hone chahiye

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers