Skip to main content

Translate करें.

Coding and Artificial intelligence: डायट नई टिहरी में Coding and AI पर आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों ने सीखी webpage तैयार करने की प्रक्रिया, अब कक्षा-कक्षों में भी करेंगे कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग

 DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत Coding और Artificial Intelligence विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी जिले के कई शिक्षकों ने इंटरनेट पर वेबपेज और वेबसाइट तैयार करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर विषय विशेषज्ञ दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानंद कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निखिलराज राजपूत ने शिक्षकों को Artificial Intelligence के आधार पर कार्य करने वाले अनेक उपयोगी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी।
    समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में शुक्रवार से कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को रिसोर्स पर्सन और Artificial Intelligence विषय विशेषज्ञ व दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुज कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निखिलराज राजपूत ने शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाते हुए उन्हें अनेक उपयोगी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षकों ने प्रशिक्षण मॉड्यूल के अंतर्गत excelformulabot.com, chatgpt.com, slidesai.ai,midjourney.com, text to speech, otter.ai, google doc और phet simulation जैसे उपयोगी वेबसाइट पर हैंड्सऑन प्रैक्टिस करते हुए कृत्रिम बुद्धिमता की बारीकियों को समझा।
      प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन सचिन ने शिक्षकों को इंटरनेट पर वेबसाइट और वेबपेज तैयार करने के विभिन्न चरणों को समझाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को वेबपेज तैयार करने के लिए कोडिंग की उपयोगिता और कोडिंग का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए उन्हें अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए। शिक्षकों ने वेबपेज तैयार करने के दौरान responsive, nesting, attribute, anchor tab,  hyperlink जैसी विभिन्न विधाओं के उपयोग को समझा।
DEO Elementary Edu.
V.K. Dhaundiyal
 दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, विनोद कुमार ढ़ोंडियाल ने 'हिमवंत' बेवपत्रिका को दूरभाष पर दी जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों के इस तरह के प्रशिक्षण के साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कंप्यूटर एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स आदि नई तकनीकों से न केवल परिचित करवाया जाएगा बल्कि उन्हें भविष्य में इनके कुशल उपयोग के लिए भी तैयार किया जाएगा।
  इस अवसर पर डायट नई टिहरी के प्रभारी प्राचार्य दीपक रतूड़ी प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत, डॉ मनवीर सिंह नेगी, कार्यक्रम के संयोजक संजीव भट्ट, सरिता असवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नवीन सेमवाल, 'हिमवंत'  वेबपत्रिका के संपादक व शिक्षक सुशील डोभाल, संजेश रतूड़ी, कांति शरण कठैत, मनवीर सजवाण, सुरेश रतूड़ी, मनमोहन कठैत, सुनील डबराल, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र पाल, बलजीत सिंह, खुशीराम सिलस्वाल, प्रकाश मोहन, मुनींद्र राणा, विनोद प्रसाद विजयपाल, अजय कुमार, नरेश नेगी व एकता ममगांई सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अधिक जानकारी के लिए अपने नाम व पदनाम सहित यहां कमेंट करें।



  

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers