Skip to main content

Posts

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023: उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 25 अगस्त तक यहां कर लें आवेदन

UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023: उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के रूप में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग UKPSC ने उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में समूह ग के पदों के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के 107 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। इन विषयों के अंतर्गत होगी भर्ती  आयोग की अधिसूचना (सं.3/2022-23) के अनुसार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र विषयों के लिए कुल 107 प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ‘प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) परीक्षा-2023’ का आय़ोजन किया जाएगा। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा बाद में तय की जाएगी UKPSC Lab Assistant recruitment 2023: आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त उत्तराखण्ड पीएससी की प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक आवेदन पोर...

CUET 2023: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का देगा एक और मौका

Report by Sushil Dobhal- गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय CUET प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए किंतु किन्हीं कारणों से संबंधित विषयों में CUET परीक्षा न दे पाने वाले आवेदकों को भी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का एक और मौका देने जा रहा है। ऐसे आवेदकों के पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल 14 अगस्त से 18 अगस्त तक खुला रहेगा।   CUET 2023: इन दिनों देश भर में सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नए नियमों के अनुसार स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदक को CUET एग्जाम देना जरूरी है। जानकारी के अभाव में अनेक आवेदको ने CUET प्रवेश परीक्षा तो दी है किंतु उन्होंने संबंधित विषयों का चयन इस परीक्षा के दौरान नहीं किया जिस कारण उन्हें अब प्रवेश लेने में परेशानी पैदा हो रही है। इन व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी के तीनों परिसरों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए ऐसे आवेदकों को समर्थ पोर्टल पर अपनी पसंदीदा विषयों के साथ एक बार पुनः पंजीकरण का मौका देने का निर्णय लिया है। UKPSC Lab Assistant Recruitm...

Uttarakhand disaster: टिहरी के इस गांव में देर रात तेज बारिश से मकान की दीवार टूटने से दो मासूम भाई-बहिन की मलबे में दबने से हुई मौत, छठी और चौथी कक्षाओं के थे दोनो विद्यार्थी,

Himwant Educational News:  उत्तराखंड के टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र में देर रात हुई बारिश एक एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी है। भारी वर्षा से मकान की दीवार टूटने से घर में सो रहे दो भाई-बहन मलबे में जिंदा दफन हो गए। जबकि तीसरा बच्चा बाल बाल बच निकला। हादसे से मौत के मुंह में समय दोनों भाई-बहन कक्षा 6 और 4 के विद्यार्थी थे।     टिहरी जिले के सकलाना जौनपुर क्षेत्र में ग्राम मरोड़ा में बीती रात बारिश से एक मकान की दीवार टूटने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में मृतक स्नेहा (12) इंटर कॉलेज मरोड़ा में कक्षा 6 में पढ़ती थी और उसका छोटा भाई रणवीर (10) प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा में कक्षा चार में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि रात्रि के समय तेज बारिश के दौरान परिवार के सभी लोग सोए थे इसी दौरान भारी वर्षा के कारण मकान की एक दीवार टूटने से ही दोनों बच्चे मालवे में जिंदा दफन हो गए जबकि तीसरा बच्चा मालवे की चपेट में आने से बाल बाल बच्चा है। बच्चों के पिता प्रवीण दास गांव में खेती-बाड़ी और मजदूरी करते हैं। उनका एक और छोटा बेटा। जो रात को माता पिता के साथ सोया हुआ था। मृतक स्नेहा और रण...

Students Database 2024-25

प्रिय शिक्षक साथियों, आप जानते हैं की सूचना और तकनीकी के इस दौर में पारंपरिक कागज-आधारित डेटा प्रबंधन प्रणाली से Digital Database की ओर बढ़ना आज समय की जरूरत बन गई है। विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत अब केवल स्कूल पंजीकाओं और शिक्षक डायरी पर निर्भर रहने के बजाय विद्यार्थियों का Computerized Database तैयार करना और उसकी एक प्रति हर समय स्कूल प्रमुख के पास होना तमाम कठिनाइयों को समाप्त कर सकता है। इससे जहां कक्षाध्यापकों को बार बार सूचना संकलन की झंझट से मुक्ति मिलेगी वही स्कूल से अभिभावकों को स्कूल की घटनाओं, उपस्थिति और यहां तक ​​कि अनुशासनात्मक मुद्दों से संबंधित ईमेल या एसएमएस पर त्वरित अपडेट भेजे जा सकेंगे। इस प्रकार यह सूचनाओं का एक ऐसा Organised digital Collection होगा जिससे हम किसी भी सूचना को सरलता से प्राप्त कर सकेंगे। Student Database के लिए विभिन्न विद्यालयों द्वारा यहां दर्ज सूचनाएं संबंधित विद्यालयों को Google sheets or Excel sheet पर उपलव्ध करवा दी जाएगी। Form पर अपने विद्यालय का नाम दर्ज करवाने और अधिक जानकारी के लिए आप यहां कमेंट कर सकते हैं-   Comment Here शिक्षकों ...

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी ने किया टिहरी के सीईओ एसपी सेमवाल का स्वागत और सम्मान, लोकप्रिय अधिकारी के टिहरी आगमन से शिक्षकों में हर्ष और उत्साह का माहौल

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल कार्यकारिणी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज नरेन्द्रनगर में मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल का सम्मान एव स्वागत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी सेमवाल की कार्यशैली और व्यवहार की खूब सराहना की गई। संघ के पदाधिकारियो ने कहा है कि उनके टिहरी आगमन से ही जनपद के शिक्षकों के अनेक लंबित प्रकरणों की शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।     अपनी अनूठी कार्य शैली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल पूर्व में भी टिहरी में बतौर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यरत रह चुके हैं। हाल ही में वह जनपद पिथौरागढ़ से जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के पद से पदोन्नति होने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी बने हैं। उनके टिहरी आगमन पर उनके प्रशंसक शिक्षकों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। शिक्षको के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' के whatsapp ...

Uttarakhand Board Improvement Exam: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में 117 परीक्षार्थी देंगे अंक सुधार परीक्षा, केंद्र व्यवस्थापक सीएस असवाल ने ली कक्ष निरीक्षकों की बैठक

Himwant Educational News:  जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में 7 अगस्त से होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक सीएस असवाल ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं।   विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा अंक सुधार परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केदो पर आयोजित की जा रही है। पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में उत्तराखंड बोर्ड द्वारा विकासखंड स्तरीय परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर 23 हाई स्कूल व इंटर कॉलेजों के बोर्ड परीक्षार्थी अंक सुधार परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक सीएस असवाल ने शनिवार को बाह्य कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेते हुए उन्हें बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया है। इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा प्रभारी पंकज डंगवाल ने कहा है की परीक्षा केंद्र में विकासखंड के विभिन्न...

NEP- 2020: उत्तराखंड के स्कूली छात्र बनेंगे अब इतिहासकार, NEP-2020 के तहत अपने गांव और क्षेत्र का लिखेंगे इतिहास

School Education Uttarakhand, NEP-2020 Himwant Educational News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग छात्रों में लेखन, रचनात्मकता एवं शोध की प्रवृत्ति को विकसित करने के लिए अनोखी पहल शुरू करने जा रहा है। जी हां राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP 2020 के तहत अब उत्तराखंड की स्कूली बच्चे अपने गांव और क्षेत्र का इतिहास लिखेंगे। पहला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ऐतिहासिक तथ्यों के संकलन और लेखन की क्षमता का विकास तो होगा ही साथ ही बच्चों में रचनाशीलता भी बढ़ेगी।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अब स्कूली छात्र एक विषय के रूप में इतिहास की महत्ता तथा इतिहास को लिखे जाने की प्रक्रिया को समझने के लिए अपने विद्यालय तथा सेवित क्षेत्र पर विस्तृत लेख लिखेंगे। राज्य स्तर पर विकासखंड वार सर्वश्रेष्ठ लेखों को SCERT के अधीन NEP प्रकोष्ठ  उत्तराखंड द्वारा संकलित कर प्रकाशित किया जाएगा।  शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' के whatsapp Group से जुडें  निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण (ART) ने जारी किए यह निर्देश निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड ब...

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की शिक्षा मंत्री के साथ इन मुद्दों पर संपन्न हुई पहली बैठक, शिक्षकों की व्यवहारिक मांगों का शीघ्र होगा समाधान- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Himwant Educational News:  शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत ने कहां है कि राजकीय शिक्ष संघ की प्रमुख मांगों का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की प्रांतीय, मण्डल एवं जनपद स्तर के सभी पदाधिकारीयों के मंत्री के साथ विद्यालयी शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में संपन्न हुई पहली बैठक में उन्होंने संघ के पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि शिक्षकों की व्यवहारिक मांगों का प्राथमिकता के साथ समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ ने विभागीय मंत्री के समक्ष शिक्षकों की अनेक लंबित मांगे रखी है। राजकीय शिक्षक संघ ने मंत्री के समक्ष रखी यह मांगे पुरानी पेंशन योजना का लाभ सभी शिक्षकों को दिए जाने हेतु पुरानी पेंशन योजना को सभी के लिए बहाल किया जाय।  सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति की कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त छात्र हित में सभी ० उ०मा०वि० में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति की जाए । शिक्षक शिक्षा संवर्ग की नियमावली बनाकर शीघ्र गठन किया जाए। पूर्व में देय यात्रावकाश पुनः बहाल किया जाए।  ऐसे सभी शिक्षकों को जिन्हें रूपये 5...

Uttarakhand Landslide: भारी बारिश के बीच गौरीकुंड में हुआ भूस्खलन, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, राहत और बचाव कार्य जारी

सांकेतिक चित्र Himwant Educational News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें  तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत टूट पड़ी है।     उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। Seema Haider case: सीमा पर किस्मत हुई मेहरबान, अभिनेत्री से लेकर सांसद तक बनाने के मिल रहे हैं ऑफर, अब केन्द्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया यह ऑफर

Seema Haider case: सीमा पर किस्मत हुई मेहरबान, अभिनेत्री से लेकर सांसद तक बनाने के मिल रहे हैं ऑफर, अब केन्द्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया यह ऑफर

Seema Haider case: पाकिस्तान से नोएडा पहुंची प्रेम दीवानी सीमा हैदर पर लगता है किस्मत मेहरबान हो गई है। सीमा को एक के बाद एक ऑफर मिल रहे हैं। फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर को तमाम राजनीतिक पार्टियों की तरफ से ऑफर मिलने लगे हैं। जी हां, केन्द्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने सीमा हैदर को पार्टी ज्वॉइन करने का ऑफर दिया है जिसे सीमा हैदर ने स्वीकार भी कर लिया है।    पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर को मोदी सरकार में शामिल राम दास अठावले की पार्टी ने राजनीति में आने का ऑफर दिया है। साथ ही कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाएंगे। उनकी पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है।      सचिन मीणा के प्यार के खातिर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने फिल्म साइन कर ली है। जल्द ही वह अभिनेत्री बन...

Uttarakhand News: यहां कक्षा सात की छात्रा ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Himwant Educational News: यहां कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।     जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप शिव नगर निवासी तेजपाल की 13 वर्षीय बेटी ने बीती रात रेलवे स्टेशन के नजदीक रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी रात करीब दो बजे खोजबीन शुरू हुई। पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।     हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा के पिता ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है। 10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में परिवार ले कर आया था। उसके चार बच्चे है। उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ। न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान है। बालिका कक्षा सात में पढ़ती थी। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्...

Tehri Breaking news: टिहरी में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी शिक्षकों की कार,

Himwant Educational News:टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां गत सांय थाना हिंडोलाखाल क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। कार हादसे में दो शिक्षक गम्भीर घायल हो गए हैं। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      प्राप्त जानकारी के अनुसार  छडियारा रोड जामणीखाल के पास शिक्षकों की अल्टो मारुति कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें 2 शिक्षक सवार थे। घायलों की पहचान शिवलाल पुत्र सुन्दर लाल उम्र 42 निवासी छडियारा रोडधार और अवतार सिंह रावत पुत्र किशन सिंह रावत उम्र 44 निवासी जारौला हाल निवासी जामणीखाल के रूप में हुई है। दोनों घायल जनता जयकिसान इण्टर कॉलेज रोड़धार हिण्डोलाखाल में अध्यापक है। घायल शिक्षकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।  School Education Uttarakhand: 228 एलटी शिक्षकों की चयन प्रक्रिया हुई पूरी, शीघ्र मिलेगी नियुक्ति, 262 कला शिक्षकों के पदों पर नए सिरे से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया Uttarakhand Police constable recruitment: युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 1500 ...

Himwant readers