Himwant Educational News: जम्मू कश्मीर के पुलवामा सीमा से एक दुखद खबर आई है। यहां पुलवामा बॉर्डर से गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह के दिवंगत होने की सूचना है। दीपक दो सप्ताह पूर्व ही छुट्टी काटकर गए थे। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24 उम्र) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है।
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)