Skip to main content

Posts

Uttrakhand: समीक्षा अधिकारी परीक्षा का चयन परिणाम हुआ निरस्त, 28 मार्च को जारी हुआ था 136 चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम

Uttrakhand: समीक्षा अधिकारी परीक्षा का चयन परिणाम निरस्त उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा गत 28 मार्च को जारी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम निरस्त कर दिया गया है। परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आने के बाद आयोग ने करीब 136 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त करने का निर्णय लिया। बुधवार को इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से अधिकृत वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की गई। पूरी खबर देखें इस वीडियो पर आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 68-68 पदों पर चयन परिणाम जारी किया था। इन पदों को गतवर्ष 26-27 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा व इसी वर्ष 24 फरवरी से छह मार्च तक कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा, कंप्यूटर पर हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा ली थी। साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से पदों के लिए प्रस्तुत की गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन पदवार तथा विभागवार जारी किया था। सचिव ने बताया कि चयन परिणाम में तकनीकी त्रुटि सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए परिणाम निरस्त कर दिया है। संशोधित चयन परिण...

Uttrakhand school education: उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों कि नहीं चलेगी अब मनमानी, सरकार ने लांच किया टोल फ्री नंबर, यहां दर्ज करें अपनी शिकायत

Uttrakhand school education: उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों कि नहीं चलेगी अब मनमानी, सरकार ने लांच किया टोल फ्री नंबर, यहां दर्ज करें अपनी शिकायत News  1800 180 4275 पर दर्ज करें अपनी शिकायत

बिग ब्रेकिंग–: धामी सरकार ने बांटे विभिन्न विभागीय दायित्व, दायित्वधारियों की सूची जारी।

Himwant Educational News सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिनको दायित्व सौंपे गये हैं उनमें  1– हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद। 2– सुश्री ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग। 3– गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद।  4–श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद। 5–शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद। 6– भगवत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग। 7–हेमराज विष्ट जनपद पिथौरागढ को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद। 8–रामचंन्द्र  गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद। 9–पूरन चंद नैलवाल जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद। 10–रामसुन्दर नौटियाल जनपद उत्तरकाशी उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण।  11– सायरा बानो जनपद ऊधम सिंह नगर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग।  12–रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिष...

Birju Mayal: बिरजू मयाल, पहाड़ के लाल का किसने किया ऐसा हाल.. कि पहुंच गए अस्पताल

Birju Mayal: बिरजू मयाल, पहाड़ के लाल का किसने किया ऐसा हाल..  कि पहुंच गए अस्पताल  खबर है कि यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है। बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, चेहरे पर भी सूजन दिख रही है। हमलावर कौंन हैं अभी इसका पता नहीं लग सका है। बता दें कि रामनगर का युवा बिरजू मयाल पिछले कुछ दिनों से लगातार सरकार और शासन के अलावा निजी संस्थानों के खिलाफ वीडियो बना रहा था। आज दोपहर बिरजू मयाल काशीपुर में था। इसी दौरान हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में बिरजू के साथ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। बुरी तरह घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी मिलने पर पूरी खबर शीघ्र अपलोड की जा रही है Uploading....

Car Accident: चंबा- कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुई भीषण कार दुर्घटना, हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीनों बताए जा रहे हैं शिक्षक

Report by- Sushil Dobhal टिहरी जिले के चंबा कोटी कॉलोनी मार्ग पर अभी-अभी भीषण कार दुर्घटना हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर इस समय बचाए और राहत कार्य जारी है। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है और तीनों शिक्षक बताए जा रहे हैं।    जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। तीनों मृतक शिक्षक बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग 2 दिन की छुट्टी के बाद अपने कार्य स्थलों पर लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. जो रेस्क्यू अभियान चला रहा है. यह कार खाई से लुढ़कते हुए काफी नीचे नदी में जा गिरी. कार की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितनी भीषण रही होगी। मृतकों की पहचान 1. विजय प्रकाश जगूड़ी (37 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र दत्त जगूड़ी, निवासी गुमानीवाला, सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज सेमण्डीधार, तह...

Praveshotsav: सरकारी स्कूलों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए गजब की प्लानिंग, तब मनाएंगे प्रवेशोत्सव जब प्राइवेट स्कूलों में हो चुके हैं दाखिले

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए एक बार फिर गजब की प्लानिंग की गई है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को तब घर-घर भेजा जाएगा जब प्राइवेट स्कूलों में इन बच्चों की दाखिले हो चुके होंगे। विभाग हर वर्ष अप्रैल के महीने में प्रवेशोत्सव आयोजित करवाता है, जबकि प्राइवेट स्कूल मार्च में ही यह मुहिम चला कर अभिभावकों से नए सत्र की फीस भी ले चुके होते हैं। इस बार भी यही होने जा रहा है। जब अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में करवा चुके होंगे तब विभागीय आदेशों के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्रदेश भर में प्रवेश एवं स्वागतोत्सव में उलझे रहेंगे।    Praveshotsav: राज्य में संचालित अधिकतर निजी विद्यालय फरवरी माह में परीक्षाएं संपन्न कर जहां मार्च के महीने में नामांकन दर बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाते हैं वहीं राज्य के सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए औपचारिक रूप से प्रवेश उत्सव की खानापूर्ति ठीक एक महीने बाद अप्रैल में तब शुरू होती है जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों मे...

Praveshotsav: सरकारी स्कूलों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए गजब की प्लानिंग, तब मनाएंगे प्रवेशोत्सव जब प्राइवेट स्कूलों में हो चुके हैं दाखिले

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए एक बार फिर गजब की प्लानिंग की गई है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को तब घर-घर भेजा जाएगा जब प्राइवेट स्कूलों में इन बच्चों की दाखिले हो चुके होंगे। विभाग हर वर्ष अप्रैल के महीने में प्रवेशोत्सव आयोजित करवाता है, जबकि प्राइवेट स्कूल मार्च के महीने में ही यह मुहिम चला कर अभिभावकों से नए सत्र की फीस भी ले चुके होते हैं। इस बार भी यही होने जा रहा है। जब अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में करवा चुके होंगे तब विभागीय आदेशों के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्रदेश भर में प्रवेश एवं स्वागतोत्सव में उलझे रहेंगे।    Praveshotsav: राज्य में संचालित अधिकतर निजी विद्यालय फरवरी माह में परीक्षाएं संपन्न कर जहां मार्च के महीने में नामांकन दर बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाते हैं वहीं राज्य के सरकारी विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए औपचारिक रूप से प्रवेश उत्सव की खानापूर्ति ठीक एक महीने बाद अप्रैल में तब शुरू होती है जब अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स...

Annual day celebration at PM SHRI GIC Jakhanidhar: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का वार्षिकोत्सव, विभिन्न विभागों के स्टॉल से अभिभावकों ने उठाया लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही मिली छात्रों को आधार संशोधन की भी सुविधा

Report by- Sushil Dobhal,  Annual day celebration at PM SHRI GIC Jakhanidhar: टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा जहां अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉक से अभिभावकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।  कार्यक्रम के अन्य फोटोग्राफ देखने के लिए यहां टच करें अभिभावकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल से  सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर रियायती दरों पर खरीदे कृषि और बागवानी के उपकरण पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अलग अंदाज में आयोजन किया गया है। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण आदि मद्दो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं विद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल से दर्जनों अभिभावकों ने सरकारी योजनाओं की जा...

विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड का वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर 2025-26

Posted by- Sushil Dobhal

भारतीय थल सेना में महिला 'अग्निवीरों' की बंपर भर्तियां

भारतीय थल सेना में महिला 'अग्निवीरों' की बंपर भर्तियां

School Education News: समाचार पत्रों में आज की सुर्खियां

School Education News: समाचार पत्रों में आज की सुर्खियां 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के 15 पदों के लिए जल्द करें आवेदन गर्मियों में बदल सकता है स्कूल संचालन का समय रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का वार्षिकोत्सव, नए छात्रों को दी जाएंगी बुक बैंक व पिछले वर्ष की शेष पाठ्य पुस्तकें यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों ने तेज की मोर्चाबंदी गोल्डन कार्ड से सभी बड़े निजी अस्पतालों में इलाज की मांग केंद्र ने न्यायमूर्ति वर्मा के तबादले पर मुहर लगाई गर्मियों में बदल सकता है स्कूल संचालन का समय केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अफसर-कर्मचारी बदले जाएं : सीएम गर्मियों में बदल सकता है स्कूल संचालन का समय बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 50% हुआ NIOS DElEd: एनआईओएस से डीएलएड वालों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भर्ती में शामिल करने के लिए नियमावली में होगा सं

NIOS DElEd: एनआईओएस से डीएलएड वालों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, भर्ती में शामिल करने के लिए नियमावली में होगा संशोधन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) करने वाले उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार उनके लिए सहायक अध्यापक प्राथमिक भर्ती सेवा नियमावली को संशोधित कर उन्हें भर्ती में शामिल करेगी। प्रदेश में ऐसे अभ्यर्थी करीब 37 हजार हैं.     प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में दो हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया। एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं एनसीटीई से उन्हें मान्यता मिली है। प्रदेश सरकार ने भी इनके प्रमाणपत्र को मान्य बताया था। 15 जनवरी 2021 को शासन ने आदेश जारी कर इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल होने की अनुमति दी। लेकिन शासन ने इस आदेश के बाद 10 फरवरी 2021 को एक अन्य आदेश जारी कर अपने 15 जनवरी 2021 के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि सरकार ने एनआईओएस से डीएलएड को शिक्षक ...

Himwant readers