Skip to main content

Annual day celebration at PM SHRI GIC Jakhanidhar: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का वार्षिकोत्सव, विभिन्न विभागों के स्टॉल से अभिभावकों ने उठाया लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही मिली छात्रों को आधार संशोधन की भी सुविधा

Report by- Sushil Dobhal, 
Annual day celebration at PM SHRI GIC Jakhanidhar: टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा जहां अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉक से अभिभावकों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। 
अभिभावकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल से  सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर रियायती दरों पर खरीदे कृषि और बागवानी के उपकरण
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अलग अंदाज में आयोजन किया गया है। इस दौरान जहां स्कूली बच्चों ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण आदि मद्दो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं विद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल से दर्जनों अभिभावकों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए कृषि और बागवानी से संबंधित रियायती दरों के उपकरण बीज और कीटनाशक आदि खरीदे। वार्षिक उत्सव के मौके पर विद्यालय में लगाए गए आधार केंद्र और स्वास्थ्य शिविर में खासी भीड़ देखी गई। इस मौके पर जहां दर्जनों छात्र-छात्राओं के आधार संशोधित किए गए वहीं छात्रों और अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सको द्वारा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।
विधायक टिहरी, किशोर उपाध्याय ने दूरभाष से दी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं 
   वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए पूर्व प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने छात्र-छात्राओं का खूब उत्साह बढ़ाया उन्होंने कहा है कि पीएम श्री योजना में शामिल होने के बाद विद्यालय की निरंतर प्रगति हो रही है। विधायक किशोर उपाध्याय ने विद्यालय के शिक्षकों अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को दूरभाष से वार्षिकोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी है। विधायक को बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था किंतु टिहरी में मेडिकल कॉलेज को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक में दिल्ली में व्यस्त होने के कारण वह खुद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। विशिष्ट अतिथि विकासखंड की प्रशासक सुनीता देवी ने छात्र छात्राओं के प्रयासों की खूब सराहना की है।
प्रधानाचार्य संजीव नेगी ने विद्यालय की उपलब्धियां रखी अभिभावकों के सामने
    प्रधानाचार्य संजीव नेगी ने विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियां अभिभावकों की सामने रखते हुए कहा है कि विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष पीएम श्री योजना के अंतर्गत जहां तीन अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण हुआ है वहीं वर्तमान समय में जीव विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा है कि की सरकार स्कूली बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए बहुत गंभीर है। इस वर्ष दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन के लिए ₹6000 की धनराशि भी दी जा रही है। इस अवसर पर प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कहा है कि इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है। विद्यालय की तीन छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है जबकि पांच छात्र इंस्पायर योजना में चयनित हुए हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता योगेश सकलानी ने विद्यालय की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। 
   कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता डॉ कपिल देव उनियाल और राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, नवाकोट के प्रशासक भगवती प्रसाद रतूड़ी, अभिभावक संघ की अध्यक्ष गजेंद्र सेनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रामदयाल रतूड़ी, शोभन लाल, स्थानीय व्यापारी गुरु प्रसाद लसियाल, पत्रकार विजय दास, राजकीय शिक्षक संघ कीप ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश नटियाल, खंड विकास अधिकारी रोशन लाल, विजय हटवाल एवं भाई सीताराम सेमवाल विद्यालय के शिक्षक दिनेश रावत, हरीश आर्य, रमेश सिंह, रंजीता पुंडीर, रेखा कंडारी, प्रीति थपलियाल, लक्ष्मी तंवर, कमलेश्वरी, पूनम चौहान, शांति प्रसाद लसियाल जयेंद्र चौहान और आईटी इंस्ट्रक्टर दिनेश रावत सहित राजस्व, कृषि, बागवानी, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।










Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...