Skip to main content

राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में ऑनलाइन प्रवेश शुरू, लॉकडाउन में सूचना तकनीकी के उपयोग से ऑनलाइन एडमिशन देने वाला राज्य का पहला सरकारी इंटर कॉलेज बना जीआइसी जाखणीधार,

ऑनलाइन प्रवेश के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here.
    कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते जहां सभी स्कूल कॉलेज बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है, वंही राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। विद्यालय के प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा लॉकडाउन में इंटरनेट पर सूचना तकनीकी का उपयोग करते हुए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म तैयार किया है जिसे विद्यालय के वेबपेज "हिमवंत" से भी लिंक किया गया है. ऑनलाइन एडमिशन देने वाला यह राज्य का पहला सरकारी इंटर कॉलेज बन गया है।
दिनेश प्रसाद डंगवाल, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल
प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसके माध्यम से बहुत सरल ढंग से विद्यार्थी व अभिभावक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म पर जानकारियां समिट करने पर प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों को औपबंधिक प्रवेश दे दिया जाएगा और उनके द्वारा उपलव्ध मोबाइल नम्बर पर शैक्षिक सामग्री और गृहकार्य आदि भेजना शुरू कर दिया जाएगा। प्रवेश सम्बन्धित अन्य औपचारिकताएं  स्कूल खुलने के बाद सम्पन्न की जाएंगी. उन्होंने कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को ई कक्षाओं में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों व छात्र छात्राओं से ई क्लासेज में गंभीरता से प्रतिभाग करने की अपील भी की है.
     सरकारी आदेशो के अनुसार उत्तराखंड में 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहने वाले हैं, और इसके बाद भी स्कूलों को खोलने को लेकर अभी स्थिति साफ नही हो पा रही है। जानकारो के अनुसार स्कूल जून महीने में भी बंद ही रहने वाले हैं। कोरोना संकट ने स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को बुरी तरह प्रभावित किया है। हर साल जहां अप्रैल से नए सेशन के तहत कक्षाओं की शुरुआत हो जाती थी और नए छात्र भी प्रवेश ले लेते थे वहीँ इस बार स्थिति कुछ अलग है. लॉकडाउन के चलते शैक्षिक सत्र पिछड़ने की संभावना को देखते हुए इस विद्यालय में ऑनलाइन क्लासेज के साथ ही अब ऑनलाइन प्रवेश आरम्भ किये गए हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन.
सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र
      राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी में ऑनलाइन प्रवेश की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। अभिभावक और छात्र छात्राएं बेहद सरल तरीके से ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया को संपन्न कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन का विकल्प वेबपेज "हिमवंत" के सभी पृष्ठों के दाहिनी और दिए स्तम्भ में मौजूद है. प्रवेश चाहने वाले अभिभावक और छात्र छात्राएं मांगी गयी सूचनाएं इस फॉर्म में भरकर Submit कर आवेदन कर सकते हैं. छात्र छात्रा प्रवेश के लिए केवल एक बार ही आवेदन करें और ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म पर सही सूचनाएं अंकित करें. ऑनलाइन प्रवेश के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here.
ऑनलाइन प्रवेश के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...