Skip to main content

कक्षा12- अर्थशास्त्र, 'सरकारी बजट और अर्थव्यवस्था' पर उपयोगी नोट्स।

विद्यार्थि पाठ से सम्बंधित  स्मरणीय बिन्दु ध्यानपूर्वक पढ़ें -

  • मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र के अतिरिक्त सरकार भी होती है, जो महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • कुछ वस्तुएँ, जिन्हें सार्वजनिक वस्तुएँ कहते हैं, (जैसे-राष्ट्रीय प्रतिरक्षा, सड़क, लोक प्रशासन) निजी वस्तुओं (जैसे-कपड़े, कार, खाद्य पदार्थ) से भिन्न होती हैं और इनकी प्राप्ति बाज़ार तंत्र से नहीं हो सकती है अर्थात् वैयक्तिक उपभोक्ताओं और उत्पादकों के बीच संव्यवहार से नहीं हो सकती है इसके लिए सरकार की आवश्यकता होती है।
  • सरकार अपनी कर व व्यय नीति के द्वारा आय को इस प्रकार से वितरण करने का प्रयास करती है, जो कि समाज के द्वारा "उचित" माना जाता है।
  • सार्वजनिक और निजी वस्तुओं में दो मुख्य अंतर हैं। प्रथम सार्वजनिक वस्तुओं का लाभ किसी उपभोक्ता विशेष तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि इसका लाभ सबको मिलता है, किंतु किसी निजी वस्तुओं के मामले में ऐसा नहीं होता है।
  • ऐसे उत्पादों का उपभोग कई व्यक्तियों के द्वारा होता है और ये "प्रतिस्पर्धी" नहीं होते हैं; क्योंकि एक व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के उपभोग को कम किये बगैर इनका भरपूर उपयोग कर सकता है।
  • भुगतान नहीं करने वाले उपभोगकर्ताओं को सार्वजनिक वस्तुओं के उपभोग से वंचित नहीं किया जा सकता है इसीलिए सार्वजनिक वस्तुओं पर शुल्क लगाना कठिन अथवा असंभव होता है। इसे ही, "मुफ्तखोरी की समस्या कहते हैं।"

सरकारी बजट का अर्थ

  • "बजट आगामी वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित आय और अनुमानित व्यय का मदवार विवरण होता है" दूसरे शब्दों में इसमें विभिन्न शीर्षकों के अंतर्गत होने वाला प्रत्याशित व्यय और व्यय के लिए साधन जुटाने के प्रस्तावित स्रोतों का ब्योरा होता है। बजट के दो भाग होते हैं।
    1. प्राप्तियाँ,
    2. व्यय।

बजट के मुख्य तीन कारक निम्नलिखित हैं-

  • यह सरकार की प्राप्तियों और व्यय के अनुपातों का विवरण होता है।
  • बजट अनुमानों की अवधि सामान्यता एक वर्ष होती है।
  • व्यय की मदें और आय के स्रोत सरकार की नीतियों और लक्ष्यों के अनुरूप रखे जाते हैं।
  • बजट लागू करने से पहले इसे संसद अथवा विधान सभा या अन्य प्राधिकरण द्वारा पास करवाना आवश्यक होता है।

बजट के उद्देश्य व महत्त्व

  • आर्थिक विकास की गति को तेज करना।
  • सरकार रोजगार के नए अवसर निर्माण करके और गरीबों को अधिक से अधिक सामाजिक लाभ देकर गरीबी और बेरोजगारी दूर कर सकती है।
  • आय में विषमता दूर करना/आय का पुनः वितरण
  • संसाधनों के उचित आबंटन
  • आर्थिक स्थिरता
  • सार्वजनिक उद्यमों का प्रबंध तथा वित्तीयन

बजट के अवयव या घटक

  • बजट को दो भागों-बजट राजस्व और बजट पूँजीगत में बाँटा जाता है। राजस्व बजट में सरकार की अनुमानित राजस्व प्राप्तियाँ और इनके द्वारा पूरे किए गए खर्चों का विवरण होता है। राजस्व प्राप्तियों में दोनों कर और गैर कर प्राप्तियाँ शामिल की जाती हैं।
  • पूँजीगत बजट में सरकार की पूँजीगत प्राप्तियाँ और भुगतानों का विवरण होता है।
  • सरकारी बजट
    • राजस्व बजट
      1. राजस्व प्राप्तियाँ
      2. पूँजीगत प्राप्तियाँ
    • पूँजीगत बजट
      1. राजस्व व्यय
      2. पूँजीगत व्यय

बजट को दो भागों में बाँटा जाता है-

  1. बजट प्राप्तियाँ- इससे तात्पर्य एक वित्तीय वर्ष की अवधि में सरकार की सभी स्रोतों से अनुमानित मौद्रिक प्राप्तियों से है। बजट प्राप्तियों को निम्न दो उप-वर्गों में बाँटा जा सकता है- राजस्व प्राप्तियाँ तथा पूँजीगत प्राप्तियाँ।
  2. बजट व्यय इससे तात्पर्य एक वित्तीय वर्ष की अवधि में सरकार द्वारा विभिन्न मदों के ऊपर की जाने वाली अनुमानित व्यय से है। बजट व्यय को निम्न दो मुख्य उप वर्गों में बाँटा जाता है, राजस्व व्यय तथा पूँजीगत व्यय।

बजट प्राप्तियाँ के भाग

  1. राजस्व प्राप्तियाँ
    1. कर राजस्व
      1. प्रत्यक्ष कर
        • आय कर
        • निगम कर
        • सम्पत्ति कर
      2. अप्रत्यक्ष कर
        • बिक्री कर
        • सेवा कर
        • मनोरंजन कर
    2. गैर कर राजस्व
      • व्यावसायिक राजस्व
      • ब्याज प्राप्तियाँ
      • लाभ और लाभांश
      • अनुदान
      • फीस
      • लाइसेंस फीस
      • जुर्माना
      • एसचीट
  2. पूँजीगत प्राप्तियाँ
    • उधार एवं अन्य देयता
    • ऋण की वसूली
    • विनिवेश

प्रत्यक्ष कर

  • प्रत्यक्ष कर वह कर है जो उसी व्यक्ति द्वारा दिया जाता है जिस पर कानूनी रूप में लगाया जाता है। इस कर का भार अन्य व्यक्तियों पर नहीं टाला जा सकता है।
    उदाहरण- आय कर, सम्पत्ति कर

अप्रत्यक्ष कर

  • अप्रत्यक्ष कर वे कर हैं जो लगाए तो किसी एक व्यक्ति पर जाते हैं किंतु इनका आंशिक या पूर्ण रूप से भुगतान किसी अन्य व्यक्ति को करना पड़ता है। इस कर का भार अन्य व्यक्तियों पर टाला जा सकता है।
    उदाहरण- बिक्री कर, मूल्य वृद्दि कर (VAT)

राजस्व प्राप्तियों और पूँजीगत प्राप्तियों में अंतर

  • राजस्व प्राप्तियाँ-
    1. वे सरकारी प्राप्तियाँ हैं जिनसे
      1. देनदारियाँ उत्पन्न नहीं होती या
      2. परिसंपत्तियाँ कम नहीं होती।
    2. इनसे न तो सरकार की देनदारी बनती हैं और न ही सरकार की परिसंपत्ति कम होती हैं।
    3. राजस्व प्राप्तियों को फिर दो श्रेणियों-कर राजस्व और गैर-कर राजस्व में बाँटा जाता है।
  • पूँजीगत प्राप्तियाँ-
    1. वे सरकारी प्राप्तियाँ हैं जिनसे
      1. (ऋण वापस करने की देयता) देनदारियाँ बढ़ती हैं या
      2. जिनसे परिसंपत्तियाँ कम होती हैं।
    2. उधार लेने से देनदारियाँ बढ़ती हैं जबकि उधार देने से परिसंपत्तियाँ बढ़ती हैं।
    3. पूँजीगत प्राप्तियों को मुख्यतः तीन वर्गों में बाँटा जाता है-
      1. ऋणों की वसूली,
      2. विनिवेश और
      3. आंतरिक व विदेशी ऋण।
    4. राजस्व प्राप्तियों और पूँजीगत प्राप्तियों में मुख्य अंतर यह है कि राजस्व प्राप्तियों में सरकार भविष्य में पैसा वापस करने के लिए बाध्य नहीं है, जबकि पूँजीगत प्राप्तिों में सरकार ब्याज सहित उधार ली गई राशि वापस करने के लिए बाध्य है।

सरकारी व्यय का अर्थ व वर्गीकरण

  • सरकारी व्यय में आशय सरकार द्वारा एक वित्तीय वर्ष में विभिन्न शीर्षकों के अंतर्गत किए जाने वाले अनुमानित व्यय से है।
  • राजस्व प्राप्तियाँ और पूँजीगत प्राप्तियाँ की भाँति, बजट व्यय भी दो किस्मों का है
    1. राजस्व व्यय और
    2. पूँजीगत व्यय नीचे घटकों सहित दिखाया गया है।
  • बजट सरकारी व्यय
    • राजस्व व्यय पूँजीगत व्यय (व्यय जो न परिसंपत्ति बनाए और न ही देनदारारी कम करें) घटक-
      1. ब्याज की अदायगी
      2. वेतन व पेंशन का भुगतान
      3. अनुदान व आर्थिक सहायता
      4. शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ
      5. रक्षा सेवाएँ व्यय
    • पूँजीगत व्यय (व्यय जों परिसंपति बनाए या देनदारी कम करें) घटक-
      1. सड़कों, पुलों, भवनों का निर्माण
      2. भूमि तथा मशीनरी की खरीद
      3. शेयरों में निवेश
      4. राज्यों और विदेश सरकार को ऋण
      5. ऋणों की अदायगी

राजस्व व्यय और पूँजीगत व्यय में अंतर

  • जिस व्यय से (i) न तो परिसंपत्तियों का निर्माण होता है और (ii) न ही देनदारियों में कमी आती हैं उसे राजस्व व्यय माना जाता हैं।
  • सामान्यतः राजस्व व्यय से प्रत्यक्षतः किसी संपत्ति का सृजन नहीं होता है।
  • राजस्व व्यय के उदाहरण हैं-सरकारी कर्मचारियों के वेतन के लिए गए ऋण पर ब्याज की अदायगी, पेंशन, आर्थिक सहायता, अनुदान, ग्रामीण विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य तथा रक्षा सेवाएँ आदि।
  • जिस व्यय के फलस्वरूप (i) परिसंपत्तियों का निर्माण हो या (ii) देनदारियों में कमी आए, वह पूँजीगत व्यय माना जाता है।
  • इसमें (i) भूमि, इमारतों, मशीनरी, उपकरण आदि जैसे पूँजीगत संपत्तियों की प्राप्ति पर व्यय (ii) शेयरों की खरीदारी पर व्यय और (iii) राज्यों व केंद्र शासित सरकारें तथा सरकारी कंपनियों को दिए गए ऋण शामिल किए जाते हैं।
  • पूंजीगत व्यय में राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों, सार्वजनिक उद्यमों और विदेशी सरकारों को दिए गए ऋण व अग्रिम तथा शेयरों में निवेश भी शामिल होते हैं।

योजना व्यय और गैर-योजना व्यय में अंतर

  • इससे अभिप्राय उस अनुमानित व्यय से है जिसे चालू पंचवर्षीय योजना में शामिल परियोजनाओं और कार्यक्रमों के लागू करने पर सर्च करने का प्रावधान बजट में किया गया हो। बजट में ऐसे खर्चों का प्रावधान, 'योजना व्यय' कहलाता है।
  • चालू पंचवर्षीय योजना से संबंधित व्यय को छोड़कर सरकार के अन्य सब व्यय, गैर-योजना व्यय कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में गैर-योजना व्यय ऐसे सार्वजनिक व्यय को कहते हैं, जिनके विषय में योजना प्रस्तावों में कोई प्रावधान नहीं होता।

विकासात्मक व्यय और गैर-विकासात्मक व्यय में अंतर

  • ऐसे कार्यों पर व्यय जिनका देश के आर्थिक व सामाजिक विकास से प्रत्यक्ष संबंध होता है, विकासात्मक व्यय कहलाता हैं।
  • जैसे-कृषि औद्योगिक विकास, शिक्षा, चिकित्सा ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि से संबंधित क्रियाओं पर व्यय विकासात्मक व्यय कहलाता हैं।
  • सरकार की आवश्यक सामान्य सेवाओं पर व्यय, गैर-विकासात्मक व्यय कहलाता है।
  • उदाहरणार्थ प्रशासन, कानून व्यवस्था, पुलिस, जेल, न्यायाधीशों, कर वसूली, पेंशन, अकाल सहायता, अनाज और कपड़ों पर आर्थिक सहायता आदि पर व्यय गैर-विकासात्मक व्यय कहलाता है।
  • सरकार का वह बजट जिसमें सरकार की अनुमानित प्राप्तियाँ, सरकार के अनुमानित व्यय के बराबर दिखाई गई हों, संतुलित बजट कहलाता है।
    संतुलित बजट अनुमानित प्राप्तियाँ = अनुमानित व्यय
  • जब बजट में सरकार की प्राप्तियाँ, सरकार के खर्चों से अधिक दिखाई जाती हैं, तो उस बचत को बजट कहते हैं।
  • सांकेतिक रूप में- बचत का बजट = अनुमानित सरकारी प्राप्तियाँ > अनुमानित सरकारी व्यय
  • जब बजट में सरकारी व्यय, सरकारी प्राप्तियों से अधिक दिखाया जाता है, तो उस बजट को घाटे का बजट कहते हैं।
    घाटे का बजट = अनुमानित सरकारी प्राप्तियाँ < अनुमानित सरकारी व्यय

बजट घाटा

  • बजटीय घाटे से अभिप्राय सरकार के कुल व्यय का, कुल प्राप्तियों से अधिक होने से है।
    बजट घाटा = कुल व्यय - कुल प्राप्तियाँ
  • बजटीय घाटे के माप
    1. राजस्व घाटा = कुल राजस्व व्यय - कुल राजस्व प्राप्तियाँ
    2. राजकोषीय घाटा = कुल व्यय - उधार के बिना कुल प्राप्तियाँ
    3. प्राथमिक घाटा = रोजकोषीय घाटा - ब्याज अदायगियाँ

राजस्व घाटा

  • राजस्व घाटे से अभिप्राय सरकार की राजस्व प्राप्तियों की तुलना में राजस्व व्यय के अधिक होने से है। सूत्र के रूप में-
    राजस्व घाटा = कुल राजस्व घाटा – कुल राजस्व प्राप्तियाँ
  • राजस्व घाटा सरकार की अपबचतों को दर्शाते हैं, क्योंकि इस घाटे को सरकार अपनी पूंजीगत प्राप्तियों से उधार लेकर या अपनी परिसंपत्तियाँ बेचकर पूरा करती हैं।
  • चूँकि सरकार अपने आधिक्य उपभोग व्यय को मुख्यतः पूँजी खाते से उधार लेकर पूरा करती है इसलिए स्फीतिकारी स्थिति उत्पन्न होने का भय बना रहता है।

राजस्व घाटे के प्रभाव

  • यह सरकार की भावी देनदारियों में वृद्धि करता है।
  • यह सरकार के अनावश्यक व्ययों की जानकारी देता है।
  • यह ऋणों के बोझ को बढ़ाता है।

राजकोषीय घाटा

  • राजकोषीय घाटे का अर्थ सरकार के कुल व्यय का उधार रहित कुल प्राप्तियों से अधिक हो जाने से है। दूसरे शब्दों में राजकोषीय घाटा - 'कुल व्यय की उधार रहित प्राप्तियों पर अधिकता है'।
  • सूत्र के रूप में- राजकोषीय घाटा = कुल व्यय - उधार के बिना कुल प्राप्तियाँ
    = कुल व्यय - राजस्व प्राप्तियाँ - उधार रहित पूंजीगत प्राप्तियाँ
  • इससे स्फीतिकारी स्थिति पैदा होने की संभावना बनी रहती है, क्योंकि घाटे को पूरा करने के लिए सरकार RBI से ऋण लेती है जिसके लिए RBI नए नोट छापता है। फलस्वरूप अर्थव्यवस्था में मुद्रा की मात्रा बढ़ने से कीमतों के बढ़ने की स्थिति पैदा हो जाती है।
  • विदेशों से ऋण लेने के कारण विदेशों पर निर्भरता बढ़ जाती है जिससे उधार देने वाले देशों का भारत में आर्थिक व राजनैतिक हस्तक्षेप बढ़ जाता है। यह हमारी स्वतंत्रता को कुप्रभावित कर सकता है।
  • जैसे-जैसे सरकार द्वारा लिए गए ऋण की मात्रा बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे भविष्य में बढ़ते ब्याज के साथ ऋण वापस करने की देनदारियाँ भी बढ़ती जाती हैं तो अंत में यह ऋण कुचक्र या फंदे का रूप धारण कर लेता है।

राजकोषीय घाटे के प्रभाव

  • यह मुद्रा स्फीति को बढ़ाता है।
  • देश ऋण - जाल में फंस जाता है।
  • यह देश के भावी विकास तथा प्रगति को कम करता है।

प्राथमिक घाटा

  • प्राथमिक घाटे को राजकोषीय घाटा ब्याज अदायगियों के रूप में परिभाषित किया जाता है। दूसरे शब्दों में, यह राजकोषीय घाटा सरकार और भुगतान किए जाने वाले ब्याज का अंतर है।
    सूत्र के रूप में- प्राथमिक घाटा = राजकोषीय घाटा - ब्याज अदायगियाँ
  • प्राथमिक घाटा, उधार के उस भाग को दर्शाता है जो राजस्व पर चाल व्यय अधिक होने के कारण लेना पड़ता है।

प्राथमिक घाटे के प्रभाव

  • इससे पता चलता है कि भुतपूर्व नीतियों का भावी पीढ़ी पर क्या भारत पड़ेगा।
  • शून्य या प्राथमिक घाटे से अभिप्राय है कि सरकार पुराने ऋणों का ब्याज चुकाने के लिए उधार लेने को मजबूर है।
  • यह ब्याज अदायगियों रहित राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए सरकार की उधार जरूरतों को दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि 22 मई, ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन-

SCERT Uttarakhand Scholarship Portal उत्तराखण्ड के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड ने दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति पूरी तरह से मेरिट आधारित है और राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित की जाएगी। क्या है यह योजना? मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड ऐसे करें आवेदन  ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें -  Apply Here SCERT Uttarakh...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Census 2027: 10 अप्रैल से आप भी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना स्व गणना विवरण, 10 से 15 मिनट का समय निकाल कर भारत की पहली ऑनलाइन स्व गणना में आप भी बने भागीदार

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत 10 अप्रैल से आप घर बैठे आसानी से अपना विवरण भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे आपको भारत में पहली बार होने वाली ऑनलाइन स्व गणना में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा।    उत्तराखंड में मकान स्व गणना की वेबसाइट (https://se.census.gov.in) पर स्व गणना 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मानचित्र पर घर की सही लोकेशन मार्क करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर होगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।     एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण के समय दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा, क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता। मैप पर मार्क करना होगा अपना घर इस नई प्रक्रिया की सबसे खास बात परस...

Uttarakhand Teacher News: गंभीर बीमार और अनुपस्थित शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, अटैच शिक्षकों की सूची तलब,

उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले, इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई। स्कूल और कार्यालय में अटैच शिक्षकों की सूची तलब शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Census 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक (Enumerators and Supervisors) के मुख्य कार्य और दायित्व

प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां: क्षेत्र का सत्यापन (Area Verification): आवंटित एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के नक्शे का सत्यापन करना और क्षेत्र की सीमाओं को पहचानना।  नजरी नक्शा बनाना (Preparation of Layout Map): मुद्रित शीट पर घर, सड़क, गली और महत्वप...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।