Skip to main content

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर उत्तराखंड में हर हाल में लागू करेंगे पुरानी पेंशन बहाली, चुनावी घोषणा पत्र में मुद्दे को देंगे पहला स्थान।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखेगी और सरकार बनने की स्थिति में प्रथम विधानसभा सत्र में वह पुरानी पेंशन बहाली का विधायक विधानसभा में लाएंगे और इसे हरहाल में पारित करवाएंगे l

       कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की विगत लम्बे समय से कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत है लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार द्वारा इस मांग पर ध्यान दिया गया l इस तरह से बहुत सारे कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हो गए हैं और अल्प पेंशन में गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है, इसलिए सरकार बनने की स्थिति में कर्मचारियों की प्रत्येक मांग पर गंभीरता से विचार कर उसे निस्तारित करने का कार्य भी किया जाएगाl

पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत सबसे अग्रणी संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इस घोषणा का स्वागत किया है l राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद है  कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में इसे सर्वोपरि स्थान देगी और अपने इस वादे को पूरा करेगी l मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र ने कहा  कि पुरानी पेंशन बहाली के  घोषणा को घोषणा पत्र में स्थान देने का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अन्य  राजनीतिक दल भी इसे अपने घोषणा पत्र में सर्व प्रमुख स्थान देंगे l मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर डी सी पसबोला, गढ़वाल मंडल संयोजक जसपाल सिंह रावत, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ,गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, जनपदीय सचिव पौड़ी भवान सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल संगठन मंत्री दीपक गोडीयाल ,जनपदीय मीडिया प्रभारी प्रदीप सजवान, जिला संयोजक प्रेमचंद ध्यानी मंगल सिंह नेगी ,विनोद नेगी, संग्राम सिंह नेगी आदि ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान का स्वागत किया है l

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...