Skip to main content

Old Pension Scheme: देशभर में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर तेज हुई जंग, यहां भाजपा विधायक ने देशभर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


 Old Pension Scheme: देशभर में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग पर जंग तेज होती जा रही है. हाल ही में जहां हर‍ियाणा में सैकड़ों पूर्व और मौजूदा कर्मचार‍ियों ने मुख्‍यमंत्री आवास के पास पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन क‍िया. तो वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक गौरीशंकर विसेन ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एक इंटरव्यू में देशभर में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर चुके हैं। 

 देशभर में लाखों कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स पुरानी पेंशन को फ‍िर से बहाल करने की मांग कर रहे है. इससे पहले कई राज्‍य सरकारें पुरानी पेंशन को बहाल कर चुकी हैं. पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान इसे देशभर में बहाल करने की मांग की थी.अब कर्मचार‍ियों की तरफ से की जा रही पुरानी पेंशन की मांग में बड़ा अपडेट उस समय आया जब एमपी में भाजपा व‍िधायक गौरीशंकर बिसेन ने पार्टी लाइन से हटकर बयान द‍िया. पूर्व कृषि मंत्री बिसेन ने अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला क‍िया. इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि भले ही मुझे पार्टी से निकाल दें या पद से हटा दें, लेक‍िन पुरानी पेंशन योजना को बहाल क‍िया जाना चाह‍िए. उनकी इस हिम्मत पर कर्मचारी संगठनों ने उनकी जमकर तारीफ की है। देशभर से लाखों एनपीएस कर्मचारियों ने सच का साथ देने पर उन्हें धन्यवाद दिया है।

पुरानी पेंशन की मांग है व्यवहारिक, मेरी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाओ...

उन्‍होंने कहा, जिस तरह बुढ़ापे में पत‍ि को पत्‍नी और पत्‍नी को पत‍ि की जरूरत होती है, उसी तरह कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन जरूरी है. मेरी आवाज को दिल्ली तक पहुंचाओ... लाखों साथियों को पुरानी पेंशन दिलाओ... मुझे पार्टी निकाल देगी, मुझसे पद छीन लेगी तो कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन आपके घर का चूल्हा नहीं जलेगा तो फर्क पड़ेगा.

मोदी सरकार निकाल सकती है बीच का रास्ता

दूसरी तरफ सूत्रों ने दावा क‍िया है क‍ि मोदी सरकार पुरानी पेंशन की मांग पर बीच का रास्‍ता न‍िकालने का प्‍लान कर रही है. सरकार की तरफ से पहले व‍िकल्‍प के तौर पर यह व‍िचार क‍िया जा रहा है क‍ि सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस (NPS) के तहत प्राप्त अंतिम वेतन के करीब 50% पर गारंटीशुदा पेंशन दी जाए. इस न‍ियम के लागू होने से सरकारी खजाने पर ज्‍यादा बोझ डाले बिना मौजूदा एनपीएस में बदलाव किया जा सकेगा.

सूत्रों का दावा है क‍ि अधिकारियों ने ऐसे प्‍लान क‍िया है क‍ि एनपीएस में इस तरह बदलाव हो सकता है क‍ि र‍िटायरमेंट के बाद कर्मचारी को एकमुश्त राशि के रूप में 41.7% राश‍ि म‍िल जाए और बाकी  58.3% राश‍ि वार्ष‍िकीकरण के आधार पर म‍िले. एक विश्लेषण से यह भी पता चला है क‍ि यद‍ि केंद्र / राज्य सरकार के योगदान (14%) से निर्मित 58.3% कोष का वार्षिकीकरण किया जाता है तो एनपीएस में पेंशन अंतिम आहरित वेतन का लगभग 50% हो सकती है. इस पर सरकार की तरफ अभी तक‍ क‍िसी तरह का आध‍िकार‍िक बयान नहीं द‍िया गया है.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...