Skip to main content

Translate करें.

Inspire Award SLEPC: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता 26 व 27 अप्रैल को देहरादून के डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में होगी आयोजित, राज्य के लिए चयनित सभी बाल वैज्ञानिक अपने प्रोटोटाइप पर यहां देंगे प्रस्तुति

Inspire Award SLEPC

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता यानी SLEPC 26 और 27 अप्रैल को देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में संपन्न होगी। उत्तराखंड के सभी जिलों से राज्य के लिए चयनित हुए बाल वैज्ञानिकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने अनिवार्यत: प्रतिभाग करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। राज्य के लिए चयनित हुए सभी छात्र-छात्राएं अपने नवाचारी प्रोटोटाइप के साथ कार्यक्रम में जहां अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं चयनित होने पर बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

   भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा देशभर में कक्षा 6 से दसवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम के अंतर्गत यह योजना संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से 5 बच्चों का इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन किया जाता है। नामांकन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी प्रोटोटाइप इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर मार्गदर्शक शिक्षकों की सहायता से रजिस्टर्ड किए जाते हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा देशभर से इंस्पायर अवार्ड के लिए भेजी गई प्रविष्टियों की जांच के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को ₹10000 की अवार्ड राशि प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए भेजी जाती है। 

Best 50+ Facebook Stylish Bio For Boys Attitude 2023

गत वर्ष जनपद टिहरी गढ़वाल से चयनित हुए सभी छात्र छात्राओं के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार नरेंद्रनगर में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता यानी DLEPC का आयोजन हुआ था जिसमें से 24 बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के निर्देशानुसार 26 व 27 अप्रैल 2023 को इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (SLEPC) के आयोजन देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में होना है। इस प्रतियोगिता में सभी जनपदों से चयनित बाल वैज्ञानिकों को अनिवार्यत प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिभागियों के लिए यह है निर्देश

  • राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता यानी SLEPC 26 व 27 अप्रैल 2023 को डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, मांडवाला (सुद्धोवाला के निकट), चकराता रोड, देहरादून में आयोजित की जानी है।
  • राज्य प्रतियोगिता हेतु चयनित सभी प्रतिभागियों को अनिवार्यतः प्रतिभाग करना है।
  • जनपद से टीम लीडर के रूप में जनपद समन्वयक प्रतिभाग करेंगे। 
  • टीम में एक महिला शिक्षिका अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगी।
  • टीम में विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होने पर टीम लीडर, महिला शिक्षिका के अतिरिक्त एक अन्य अध्यापक/अध्यापिका को सम्मिलित किया जा सकता है। 
  • टीम को अनिवार्यतः दिनांक 25 अप्रैल को रात्रि तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा. जिससे 26 अप्रैल प्रातः 9 बजे से पूर्व विद्यार्थी अपने प्रोटोटाइप व्यवस्थित कर सकें।
  • टीम के भोजन व आवास की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही रहेगी साथ ही बस अथवा रेलगाडी से आने की स्थिति में बस अड्डे (ISBT) व रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक जाने के लिये बस उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिये टीम लीडर निम्न दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क स्थापित कर टीम में शामिल सदस्यों की सम्पूर्ण सूचना उपलब्ध करायेंगे - श्री सुधीर कांति- 9410301007 श्री संजय मौर्य-9456377351 श्री दलजीत सिंह-9412004273 श्री पवनशर्मा-9412319113 
  •  राज्य प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर हेतू चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन हेतू National Innovation Foundation द्वारा दिनांक 28 अप्रैल को एक मॅटरिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रोटोटाइप के परिमार्जन हेतू आवश्यक सुझावों के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। 
  • जनपद टिहरी गढ़वाल से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक शिक्षक अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड श्री अलख नारायण दुबे से उनके मोबाइल 7060736098 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers