Skip to main content

Tiger killed retired teacher in Pauri: पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक में अब सेवानिवृत शिक्षक को बाघ ने बनाया निवाला, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल, उधर बाघ की दहशत से रिखणीखाल क्षेत्र के यह स्कूल 18 अप्रैल तक रहेंगे बंद।

Tiger killed retired teacher in Pauri
Tiger killed retired teacher in Pauri: पौडी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली भैड गांव में  रिटायर्ड शिक्षक 73 वर्षीय रणजीत सिंह को बाघ ने अपना निवाला बनाया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत नरभक्षी बाग से निजात दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर रिखणीखाल ब्लॉक में गत शुक्रवार को बाघ द्वारा एक व्यक्ति को निवाला बनाने के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के कुछ विद्यालयों को 18 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड अध्यापक रणजीत सिंह गांव में अकेले रहते थे। उनका परिवार गाज़ियाबाद में रहता है । सेवा निवृत्ति के बाद वह गांव में बागवानी व खेती बाड़ी का कार्य भी करते थे। जबकि उनका पूरा परिवार गाज़ियाबाद ही रहता है। शनिवार से जब परिजन उनका फोन मिला रहे थे तो कोई जवाब नहीं मिल रहा था। आज सुबह भी जब फोन नहीं लगा तो उन्होंने गांव में अन्य लोगों को कॉल किया। लोग जब उनके घर गए तो वहाँ कोई नहीं मिला। जब गांव से गदेरे की ओर जा रहे रास्ते मे कुछ ही दूरी पर से खून के निशान मिलने पर लोग घबरा गए। निकट के गाँव चमाडा व कांडी गांव में लोगों को सूचित कर खोज की गई। तब जाकर गदेरे के किनारे आज दोपहर 1 बजे करीब उनका अधखाया शव बरामद हुआ।

   बाघ ने कल से लगभग 50 फीसद शव खा लिया था। बताया जा रहा है कि वह सम्भवतः गाय के लिए घास लेने गए होंगे तब बाघ ने हमला किया कर दिया होगा। फिलहाल मौके पर धुमाकोट पुलिस व क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत पहुँचे है। वह विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है। परिजन अभी गाज़ियाबाद से पहुचं रहे हैं।

   दूसरी ओर इससे पूर्व शुक्रवार को रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर मार डाला था। घटना के बाद ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4 तहसील रिखणीखाल एवं उसके आस-पास के निकटवती क्षेत्र में भय का माहौल होने के कारण एवं विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक जिला प्रशासन ने ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली तोत्या, गाडियू जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों/ आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...