Skip to main content

Uttarakhand Board: विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा हाईस्कूल एवम् इण्टरमीडिएट स्तर पर पुनर्गठित पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में दिए हैं यह आवश्यक निर्देश।

  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा सत्र 2023-24 हेतु हाईस्कूल एवम् इण्टरमीडिएट स्तर पर पुनर्गठित पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में सभी जिलों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों सहित प्रधानाचार्य और  विषयाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बोर्ड सचिव द्वारा जारी निर्देशों में एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्टार पर संचालित विषयों की पाठक सामग्री को Rationalize करने की जानकारी दी है।

    जारी निर्देशों में कहा गया है कि "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में एन०सी०ई०आर०टी० नई दिल्ली द्वारा सत्र 2023-24 हेतु हाईस्कूल एवम् इण्टरमीडिएट स्तर पर विभिन्न विषयों की पाठ्यसामग्री को Rationalize किया गया गया है तथा तद्नुसार ही सत्र 2023-24 हेतु पाठ्‌यपुस्तके प्रकाशित की गयी है। उत्तराखण्ड राज्य में भी एन०सी०ई०आर०टी० की पाठ्यपुस्तकें लागू है। एन०सी०ई०आर०टी० के निर्णय के आलोक में उत्तराखण्ड में भी हाईस्कूल एवम इण्टरमीडिएट स्तर पर विभिन्न विषयों की पाठ्यसामग्री को Rationalize किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है यथाशीघ्र हाईस्कूल एवम् इण्टरमीडिएट स्तर पर विभिन्न विषयों की Rationalized पाठ्यसामग्री आपको उपलब्ध करायी जायेगी।

   अतः उपरोक्त क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में अपने जनपद के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों, संस्थाध्यक्षों, विषयाध्यापकों व विद्यार्थियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी अवगत कराने का कष्ट करेंगे कि विषयाध्यापक उत्तराखण्ड राज्य की निःशुल्क पाठ्यपुस्तकं प्राप्त होने तक विद्यार्थियों के शिक्षण के दृष्टिगत् सुलभ सन्दर्भ हेतु एन०सी०ई०आर०टी० द्वारा सत्र 2023-24 हेतु निर्धारित पाठ्यसामग्री का अवलोकन उसकी अधिकृत वेबसाइट के लिंक ncert.nic.in / textbook.php पर जाकर कर सकते हैं।"

PM Shri Schools: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल सहित उत्तराखंड के यह 142 विद्यालय बनेंगे "पीएम श्री विद्यालय"

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...