Skip to main content

NPS के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने की खबर का वित्त मंत्रालय ने किया खंडन, वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी कर रही है यह काम

 

 पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में केंद्रीय कर्मचारियों को (Government Employees) को न्यू पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) यानी एनपीएस (NPS) के तहत एक न्यूनतम पेंशन देने की तैयारी की खबर का खंडन किया है. पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि सरकार के कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत एक न्यूनतम पेंशन देनी की तैयारी कर रही है। इसको लेकर वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है. जिसमें मंत्रालय ने कहा कि कई न्यूज पेपर में ये खबरें छपी हैं कि सरकार नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) देने का प्रस्ताव ला सकती है. ये खबर पूरी तरह गलत है।

वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी 

 वित्त मंत्रालय ने बताया कि ने बताया कि एनपीएस को लेकर बजट सत्र (Budget Session 2023) के दौरान लोकसभा में वित्त मंत्री (Finance Ministry) के ऐलान के बाद वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की गई है, जो फिलहाल विचार-विमर्श कर रही है. यह कमिटी लगातार अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत कर रही है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल कमिटी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लागू करने की मांग तेज 

New Pension Scheme को लेकर कई राज्यों के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं. इसके साथ ही  केंद्रीय कर्मचारी पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं. उनका मानना है कि नई पेंशन स्कीम में पुरानी पेंशन स्कीम की अपेक्षा कम सुविधाएं एवं लाभ मिलते हैं. 

सरकार NPS को आकर्षक बनाने पर कर रही है विचार

केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम के बढ़ते विरोध और ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने की मांग के मद्देनजर एक कमिटी का गठन किया है, जो एनपीएस को आकर्षक बनाने पर विचार कर रही है. हालांकि देशभर में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और राज्य सरकारों के अधीन नियुक्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने की पुरजोर मांग करते हुए अन्य किसी भी विकल्प पर सहमत होने के लिए तैयार नहीं हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...