Skip to main content

DIET New Tehri: बोर्ड परीक्षाफल पर मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी ने DIET सभागार में ली समीक्षा बैठक, 40% से कम परीक्षाफल वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण, और 80% से अधिक परीक्षाफल वाले शिक्षक संदर्भदाता के रूप में होंगे नामित

Himwant Educational News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला की अध्यक्षता में वर्ष 2022-23 की परिषदीय परीक्षा के परिणामों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायट प्राचार्य आर.पी. डंडरियाल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम पर विषयवार एवं विकासखण्डवार चर्चा की। इस दौरान 40 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले विद्यालयों पर चर्चा करते हुए कारणों का पता करने के लिए सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राचार्य, डायट ने कहा है कि बोर्ड के परीक्षा फल से नई परीक्षा फल देने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्रतिभा करवाया 
जाएगा जबकि 80  फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को संदर्भ दाता नामित किया जाएगा।
80 फीसदी से अधिक परीक्षाफल वाले शिक्षक संदर्भदाता के रूप में होंगे नामित
   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी. समन्वयकों 
ने भी प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम प्राचार्य आर.पी. डंडरियाल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम पर विषयवार एवं विकासखण्डवार चर्चा की। सबसे पहले जनपद-टिहरी गढ़वाल में 40 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले विद्यालयों पर चर्चा की गयी एवं इसके कारणों का पता करने के लिए सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कहा गया। प्राचार्य, डायट नई टिहरी ने कहा है कि इस वर्ष होने वाले प्रशिक्षण में उन्हीं अध्यापकों को प्रतिभाग करवाएं जिनके विद्यालय की परिषदीय परीक्षा परिणाम न्यून है एवं जिन विषयाध्यापकों का परीक्षाफल 80 प्रतिशत से अधिक हैं उन्हें मुख्य संदर्भदाता हेतु नामित किया जाये इसके साथ ही कम परिक्षाफल देने वाले विद्यालयों का अनुश्रवण प्रति माह हर स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जाये।
वार्षिक कार्य योजना पर भी हुई चर्चा
   डायट के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2023-24 के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्राचार्य ने बताया कि इस बार संस्थान द्वारा सीधे छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम किये जाने हैं। इन कार्यक्रमों में 40 विद्यालयों में अंग्रेजी लैब स्थापित करने, 35 विज्ञान अध्यापकों को छोटे-छोटे प्रयोग करने के लिए सामग्री तैयार कर विद्यालयों को दी जायेगी। संस्थान में स्थापित होने वाली विज्ञान लैब में छात्र तथा अध्यापकों का अभिमुखीकरण किया जायेगा एवं 40 प्राथमिक विद्यालयों में गणित लैब स्थापित की जायेगी। प्राचार्य द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्ष भर होने वाले प्रशिक्षण / कार्यशाला में अध्यापक एक से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग न करें। साथ ही संस्थान द्वारा वर्ष 2022-23 में किये गये शोध कार्यों को भी समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ साझा किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारियों को समय पर सूचना भेजने की निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सभी सूचनाएं समयान्तर्गत उपलब्ध कराने एवं आवश्यक रूप से समय-समय पर विद्यालयों का अनुश्रवण करने को निर्देशित किया गया। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने विकासखण्डों में जीर्ण-शीर्ण भवनों के डिस्मेंटल की सूचना, अपणु स्कूल अपणु प्रमाण-पत्र एवं प्रत्येक विकासखण्ड में पूर्ण विकसित लाइब्रेरी बनाने के लिए दो-दो विद्यालयों की सूचना उपलब्ध कराये। शून्य छात्र संख्या वाले विषयों में कार्यरत् अध्यापकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित करने के लिए विकासखण्ड स्तर से यथाशीघ्र प्रस्ताव कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करने को कहा गया।
FLN कार्यक्रम का करें प्रचार-प्रसार
     जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा विनोद प्रसाद ढौंडियाल टिहरी गढ़वाल ने FLN कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए समस्त विद्यालयों में फ्लैक्स लगाने तथा भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही छात्रों के साथ भी कार्यक्रम को कार्यान्वित करने का आह्वान किया, जिससे वर्ष 2026-27 तक बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय ज्ञान का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
    बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, डायट, नई टिहरी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर एवं देवप्रयाग की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गयी। इस अवसर पर खंडशिक्षा अधिकारी ओ.पी. वर्मा, विनीता कठैत,  पूनम चौहान, मोनिका बम, अनीनाथ और समस्त विकासखण्डों के समन्वयक के साथ ही डायट प्रवक्ता डॉ. वीर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह भण्डारी, डॉ. सुमन नेगी, दीपक रतूडी, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, विनोद पेटवाल, सरिता असवाल, अनीता रावत आदि उपस्थित रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...