Skip to main content

Rajkiy Shikshak Sangh Uttrakhand: राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन के भड़काने के बन रहे हैं आसार, शिक्षक संघ की चेतावनी- शिक्षकों का वेतन रोका तो होगा पूर्ण कार्य बहिष्कार, आग में घी डालने का काम न करें अधिकारी

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ द्वारा इन दिनों चलाए जा रहे शैक्षिक सत्याग्रह आंदोलन के अब उग्र होने के आसार बन रहे हैं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि कुछ खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के वेतन आहरण में जानबूझकर अडंगा लगा कर आज में घी डालने का काम कर रहे हैं। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने बृहस्पतिवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी को एक ज्ञापन भेजकर आंदोलन के किसी भी शिक्षक का नवंबर माह का वेतन रोकने या उत्पीड़न करने पर पूर्ण बहिष्कार का फैसला लेने की चेतावनी दी है।
   संगठन के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल के अनुसार संगठन 17 नवम्बर से शैक्षिक सत्याग्रह पर है। जिसके तहत विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार देख रहे शिक्षकों ने प्रभार छोड़ दिया है। साथ ही सभी राजकीय शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि वह शिक्षण के अतिरिक्त अब कोई कार्य नहीं करेंगे। प्रभारी प्रधानाचार्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया है। निदेशक को भेजे गए पत्र में शिक्षकों की समस्याओं का अभी तक निस्तारण न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया है।
आज में घी डालने का काम न करें अधिकारी
पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के वेतन आहरण में जानबूझकर अडंगा लगा रहे हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वेतन रोकने वाले या किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी के खिलाफ संगठन अपने स्तर से कार्यवाही करेगा। संगठन 35 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर आंदोलन में है। संगठन की मांग है कि इन मांगों को लेकर शिक्षामंत्री के साथ तीन माह पूर्व हुए समझौते को लागू किया जाय। शिक्षक संघ इससे पूर्व देहरादून में रैली के साथ साथ जनपद स्तर व मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन कर चुका है। निदेशालय में पूर्व में तालाबंदी भी की जा चुकी है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...