Skip to main content

Azim Premji Foundation: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोचक ढंग से दी गई भारतीय संविधान की बुनियादी जानकारियां, संदर्भदाताओं ने जमकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को आईसीटी के साधनों के माध्यम से भारतीय संविधान से परिचित करवाया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 और 12 की विद्यार्थियों ने संदर्भदाताओं से अनेक संवैधानिक जानकारियां प्राप्त की हैं। 
विद्यालय के प्रवक्ता और आईसीटी प्रभारी सुशील डोभाल ने बताया कि Azim Premji Foundation की ओर से विद्यालय में भारतीय संविधान से संबंधित बुनियादी जानकारियां देते हुए फाउंडेशन के संदर्भदाताओं द्वारा छात्र-छात्राओं की साथ संवाद किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन नई टिहरी की ओर से संदर्भदाता अभिषेक और संदीप ने विद्यालय पहुंचकर आईसीटी के उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान पर रोचक ढंग से अनेक उपयोगी जानकारियां दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न-उत्तर के माध्यम से उनके अधिगम स्तर का भी आकलन किया। कार्यक्रम में संदर्भदाताओं ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा की संरचना और संविधान की मूल अवधारणा सहित अनेक जानकारियां देते हुए उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सतर्क रहने का आवाहन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस असवाल और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संदर्भदाता संदीप और अभिषेक का विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की बुनियादी जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा करने पर आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में भविष्य में भी सहयोग करते रहने की अपील की है।
शासनादेश।
Conduct rules for Uttarakhand government employees: उत्तराखंड राजकीय कर्मचारियों के लिए यह है आचरण नियमावली.

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...