Baal Sakha Program: स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने किया साइबर अपराधों और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रति सतर्क,
Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस चौकी पीपलडाली के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के प्रति जागरूक करते हुए अनेक विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए मौजूदा समय में हो रहे अपराधों के प्रति सतर्क किया है।
विद्यालय मी बालसाखा कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस चौकी पीपल डाली के प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर प्रधानाचार्य सीएस असवाल के साथ मुलाकात कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के अंतिम वादन में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मुलाकात कर उन्हें विद्यालय आवागमन के दौरान यातायात के नियमों की प्रति सजग रहने का आवाहन करते हुए उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की प्रावधानों की जानकारी दी है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने छात्रों से वार्तालाप करते हुए बताया कि कतिपय माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन सौंप कर न केवल कानून तोड़ने का काम करते हैं बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी असुरक्षित कर देते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा दुपहिया वाहन चलाने के जोखिम और कानूनी प्रावधान की जानकारी देते हुए स्कूली बच्चों को इससे दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा और ट्रॉफिक के नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और नशीली वस्तुओं के प्रयोग से दूर रहने सहित बच्चों और किशोरों की विधिकअधिकारों की जानकारी भी दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस असवाल और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार का छात्र-छात्राओं को उचित परामर्श और मार्गदर्शन करने पर आभार व्यक्त किया है।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।