Skip to main content

Uttarakhand Breaking News: शिक्षक पर लगे तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार और धार्मिक मान्यताएं प्रभावित करने के आरोप, विभाग ने शुरू की कार्यवाही, संबंधित धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा


गुरु की गरिमा एक फिर हुई कलंकित
    उत्तराखंड के चमोली जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा है। शिक्षक ने तीसरी कक्षा की मासूम के साथ बार बार अश्लील हरकतें की बल्कि उसको धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का प्रयास किया है। छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए अध्यापक को दूसरे विद्यालय में अटैच करने के साथ ही एफआईआर की तैयारी कर रहा है।
    मामला गोपेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के एक विद्यालय का है, जहां तैनात शिक्षक पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ने 21 मार्च को शिकायती पत्र दिया था। जिसमे कहा गया है कि उनकी बेटी तीसरी कक्षा न में पढ़ती है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने उनकी बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकत व आपत्तिजनक व्यवहार किया है। आरोप लगाया कि बेटी को धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
      खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया यहां पोस्ट करें।

Comments

  1. बेहद अफसोसजनक घटना है। जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य संवारने का उत्तरदायित्व है वे ही ऐसे कृत्य करेंगे तो आखिर बच्चों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी। ऐसे कथित शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही होनी ही चाहिए। ऐसे मनोरोगियों के कारण समूचा शिक्षक समाज स्वयं को अपमानित महसूस करता है।

    ReplyDelete
  2. बहुत ही शर्मनाक घटना है ऐसे शिक्षक को तो बीच चौराहे पर मारना चाहिए

    ReplyDelete
  3. बेहद शर्मनाक शिक्षक समाज का दर्पण होता है। दर्पण में ही जब धूल जमी हो तो समाज तो धुंधला दिखेगा ही ।

    ReplyDelete
  4. तीसरी कक्षा की छात्रा मात्र 8 ,9साल की होती है। मां दुर्गा का रुप होती उसे केवल खेलने खाने के सिवा कुछ पता भी नही होता है। वह जब यह कहती है कि उसके साथ गलत होता है तो जाहिर सी बात उसके साथ गलत हुआ ही होगा |

    ReplyDelete
  5. यह मासूम बच्ची के साथ अश्लीता का ही नही उसके धर्म को भ्रष्ट करने की भी एक घृणित कोशिश है। ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई स्थान नही होना चाहिए।

    ReplyDelete
  6. शर्मनाक घटना, शिक्षक जब कुत्सित मानसिकता से युक्त हो तो समाज के सामने ऐसे प्रसंग देखने को मिलते हैं

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...