Skip to main content

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Scholarship: टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने केंद्रव्यवस्थापकों को दिए सुचिता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश, 8 अगस्त को दो पालियों में संपन्न होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा

जनपद टिहरी गढ़वाल में 8 अगस्त को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी और प्रत्येक परीक्षाकक्षा में दो कक्ष निरीक्षकों की तनाती की जाएगी। जिन परीक्षकों के पाल्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे उन्हें कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से एससीईआरटी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सुचिता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करवाने की निर्देश दिए हैं।
    टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है कि
08 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा 6 (जूनियर स्तर) एवं कक्षा 9 (माध्यमिक स्तर) जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 08 अगस्त 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा 01:30 बजे से 03:30 बजे तक दो पालियों में सम्पन्न करायी जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर उसी परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक हेतु प्रत्येक परीक्षा कक्ष में अनिवार्यतः दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जायेगी, कक्ष निरीक्षक की तैनाती मानकों के अनुरूप होगी।। कक्ष निरीक्षक की कमी होने पर केंद्र व्यवस्थापक अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर कक्ष निरीक्षक की मांग अपने स्तर से कर सकेंगे। जिनके पाल्य उस परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी हो उनको कक्ष निरीक्षक नियुक्त नहीं किया जायेंगा। 
   उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने और प्रथम पाली की उपस्थिति की सूचना प्रातः 10:00 AM व द्वितीय पाली अपराहन की उपस्थिति की सूचना 1:30PM तक अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम प्रभारी के मोवाइल/whatsapp पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
   राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के 487 परीक्षा केन्द्रों पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति -जूनियर स्तर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा-9) हेतु चयन परीक्षा दिनांक 08 अगस्त 2024 (बृहस्पतिवार) को दो पालियों में (समय 10:00-12:00 एवं 01:30 - 03:30) आयोजित की जाएगी। परिषद की और से विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर समस्त परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।


Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

  1. सर इस एग्जाम का रिजल्ट या आंसर शीट कब आएगी

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...