Skip to main content

Translate करें.

Dehradun Breaking News: रोडवेज बस में किशोरी के साथ गैंगरेप के पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, जाने आखिर कौन हैं ये बहसी दरिंदे।

देहरादून आईएसबीटी में पंजाब की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले पांच बहसी दरिंदे आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।। कोलकाता में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले के बाद देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद शनिवार को कोतवाली पटेल नगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की। जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पंजाब की रहने वाली किशोरी (16 साल) मुरादाबाद से यूपी रोडवेज बस में सवार हुई थी। वह 13 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची। आरोप है कि बस खाली होने के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसकी साथ जबरन बलात्कार किया दूसरी बस में बैठे ड्राइवर और कंडक्टर ने भी ये सब देखकर कोई विरोध नहीं किया बल्कि उन्होंने भी बलात्कार किया इतने मै आईएसबीटी परिसर में घूम रहे कैशियर ने उन्हें देखा तो उसने भी बलात्कार किया करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी को बस से उतार कर आरोपी चले गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली। कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आप बीती सुनाई। कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रीति के अनुसार किशोरी ने बताया है कि वह पंजाब की निवासी है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। बहन और जीजा ने उसकी 11 अगस्त को घर से निकाल दिया, इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद इसके बाद देहरादून पहुंची थी। किशोरी ने बताया कि लाल रंग की बस थी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद आईएसबीटी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार ड्राइवर पुत्र यशपाल सिंह निवासी बंजारा वाला ग्रांट थाना बड़ा वाला जिला हरिद्वार उम्र 32, कंडक्टर देवेंद्र पुत्र फूलचंद निवासी चुड़ियाला भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 52, रवि कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम शीला थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उम्र 34, राजपाल पुत्र स्वर्गीय किशन सिंह निवासी बंजारा वाला ग्रांट थाना बड़ा वाला हरिद्वार उम्र 57 ,एवं कैशियर राजेश कुमार सोनकर पुत्र लालचंद सोनकर निवासी माजरा पटेल नगर उम्र 38 के रूप में हुईसाथ ही पुलिस द्वारा आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers