Skip to main content

#ops: पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, PM मोदी की कर्मचारी यूनियन के साथ आज होगी चर्चा, देश भर के कर्मचारियों में पुरानी पेंशन योजना को लेकर जगी आस

Old pension restoration movement: नई पेंशन स्कीम को लेकर हो रहे विरोध और कर्मचारियों में असंतोष तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस बार इस पर कुछ नया होने की उम्मीद जगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को पत्र भेजकर शनिवार को पीएम मोदी के साथ इस पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। हाल ही में संसद में पेश बजट के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसमें सुधार की बात कही थी। अब प्रधानमंत्री के साथ इस बैठक से कुछ बड़ा ऐलान होने की संभावना बढ़ गई है।
24 अगस्त को स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री
अब अगले कुछ महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद (JCM) के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस तरह की सीधी बैठक पहली बार होने जा रही है। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर होगी। अगर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होती है तो इससे देश भर के कर्मचारियों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा।
   कर्मचारी नेता शिव गोपाल मिश्रा ने अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ को बताया है कि इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से शीर्ष स्तर पर मुलाकात की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा, “हम कई मुद्दों पर सरकार के संपर्क में हैं। हम अपने मुद्दों पर प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहते थे।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसका अभी तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इसे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में उठाएंगे।
    केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों के कर्मचारियों की यूनियनों ने कुछ महीने पहले बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था, हालांकि तब सरकार के साथ बातचीत और उच्चस्तरीय चर्चा के बाद इसे टाल दिया गया था। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों के प्राइवेटाइजेशन और निजी हाथों में सौंपने का कड़ा विरोध शामिल था। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों को तत्काल भरा जाए।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...