Skip to main content

School Education Uttarakhand: दुखद खबर, टिहरी के नवाचारी शिक्षक हृदय राम अंथवाल का हुआ आकस्मिक निधन, शिक्षकों में व्याप्त हुई शोक की लहर, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला था वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

विद्यालयी शिक्षा विभाग से एक दुखद और बुरी खबर सामने आई है। टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिंदाव में कार्यरत शिक्षक हृदय राम अंथवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके असमय निधन से उनके परिजन जहां सदमे में है वही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हुई है। 
    शिक्षक हृदयराम अंथवाल मूल रूप से ग्यारह गांव पट्टी के अंथवाल गांव के निवासी थे और भिलंगना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिंदाव में सहायक अध्यापक के रूप में वर्ष 2009 में उनकी नियुक्ति हुई थी। वह पिछले कई वर्षों से अपने शैक्षिक नवाचारों के लिए जाने जाते थे। एक समय पर बंद होने की कगार पर पहुंच चुके उनके विद्यालय को उन्होंने अपने शैक्षिक नवाचारों से राज्य भर में एक नई पहचान दिलाई थी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
   सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिन पहले वह डेंगू की चपेट में आए थे। डेंगू के प्रकोप से वह बाहर निकल पाते इससे पहले ही उनके असमय निधन की खबर ने जनपद की शिक्षकों को आज गमगीन कर दिया। अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों व 97 वर्षीय वृद्ध पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। आज दोपहर बाद जनपद में प्राथमिक शिक्षकों के सोशल मीडिया समूह में शिक्षक हृदय राम अंथवाल के निधन की सूचना पर शिक्षक शिक्षिकाएं शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। नवाचारी शिक्षक हृदय राम अंथवाल शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित वेब पोर्टल हिमवंत के भी सक्रिय रहते थे।

Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...