Skip to main content

Uttrakhand Guest Teachers Counselling: शिक्षक स्थानांतरण से प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों के समायोजन के लिए 14 अगस्त को आयोजित होगी काउंसलिंग, इन विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर से पद हैं रिक्त

शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण और कार्यभार ग्रहण करने से प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किए जाने की कवायत शुरू हो चुकी है। इसके चलते जनपद टिहरी गढ़वाल में 14 अगस्त को अतिथि शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीके सिंह ने आवश्यक अभिलेखों के साथ ऐसे सभी अतिथि शिक्षकों को काउंसलिंग में प्रतिभाग के लिए निर्देशित किया है जो शिक्षकों के ट्रांसफर और जॉइनिंग से ही प्रभावित हुए हैं।
    जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीके सिंह ने कहा है कि प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एल.टी. वेतनक्रम में वार्षिक स्थानान्तरण के फलस्वरुप नियमित अध्यापकों के कार्यभार ग्रहण करने के फलस्वरुप प्रभावित हुये अतिथि शिक्षकों को जनपद के अन्र्तगत अन्यत्र विद्यालयों के रिक्त पदों पर समायोजन किया जाना है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने विकासखण्ड के अंतर्गत प्रवक्ता एवं स.अ.एल.टी. वेतनक्रम में प्रभावित हुये अतिथि शिक्षकों को काउंसलिंग हेतु निम्नानुसार वांछित अभिलेखों सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers
  • समस्त प्रभावित अतिथि शिक्षक अपने शैक्षिक गुणांक के सम्बन्ध में वर्ष 2019 में राज्य स्तर से जारी मैरिट सूची के अनुसार अपना प्रथम नियुक्ति पत्र जिसमें गुणांक अंकित हों अथवा मैरिट से सम्बन्धित अभिलेखों सहित उपस्थित होंगे।
  • जनपद के अन्र्तगत समस्त प्रभावित प्रवक्ता वेतनक्रम के अतिथि शिक्षक दिनांक 14.08.2024 को प्रातः 11:00 बजे एवं समस्त प्रभावित स.अ.एल.टी. अतिथि शिक्षक दिनांक 16.08.2024 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल में उपरोक्त अभिलेखों सहित उपस्थित होंगे। यदि कोई प्रभावित अतिथि शिक्षक उक्त तिथि को अनुपस्थित रहता है तो उसे जनपद के अर्न्तगत रिक्त पदों के प्रति समायोजित कर दिया जाएगा।
  • जनपद के अंतर्गत सम्बन्धित विषय के पद रिक्त न होने की दशा में सम्बन्धित अतिथि शिक्षकों का प्रस्ताव मण्डल स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।

Comments

  1. विद्यालयोंमें रिक्त पदों का विवरण यहां करें कमेंट

    ReplyDelete
  2. राइका जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में रिक्त पदों का विवरण-
    प्रवक्ता- हिंदी, गणित, भूगोल
    सहायक अध्यापक(Lt)- हिंदी के दो पद, कला और वाणिज्य

    ReplyDelete
  3. राजकीय इंटर कॉलेज डांगी नैलचामी रिक्त पद LT गणित

    ReplyDelete
  4. रा.इ.कॉ. चमियाला में प्रवक्ता हिन्दी और प्रवक्ता संस्कृत का पद रिक्त है

    ReplyDelete
  5. रा इ का केपार्स भिलंगना रिक्त पद
    LT सामान्य

    ReplyDelete
  6. रा. इ. का. नागणी टिहरी गढ़वाल में प्रवक्ता अंग्रेजी का पद रिक्त है

    ReplyDelete
  7. राइका गंगाभोगपुर, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल में हिन्दी प्रवक्ता का पद रिक्त हैं।
    एम्स अस्पताल ऋषिकेश से विद्यालय की दूरी मात्र 6 किमी है

    ReplyDelete
  8. रा0उ0मा0वि0 मेड में गणित व सामान्य विषय के पद रिक्त

    ReplyDelete
  9. रा उ मा वि पलाण थलीसैण पौड़ी गढ़वाल मे रिक्त पद- सहायक अध्यापक एल टी (कला, विज्ञान,गणित)

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...