Skip to main content

School education Uttarakhand: डीएम ने किया रा.प्रा.वि. नेल्डा के प्रधानाध्यापक को निलंबित, विभागीय कार्यों में लापरवाही के लगे आरोप

टिहरी जिले में दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘‘शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे तो छात्रों ने खुद करा दी परीक्षा‘‘ खबर पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाखणीधार में सम्बद्ध किया गया है।
 जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) टिहरी ने बताया कि बीईओ जाखणीधार की आख्यानुसार रा.उ.प्रा.वि. नेल्डा का एकल अध्यापक अवकाश पर होने के कारण दिनांक 23-10-2024 को विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं विद्यालय संचालन हेतु प्र.अ. रा.प्रा.वि. नेल्डा विकास खण्ड जाखणीधार टिहरी गढवाल को विभागीय स्तर से निर्देश दिये गये थे परन्तु उनके द्वारा दिनांक 23-10-2024 को रा०उ०प्रा०वि० में न तो अपने विद्यालय से किसी अध्यापक को भेजा गया और न स्वयं उनके द्वारा उक्त विद्यालय के छात्र/छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सम्पादित करवायी गयी जिसके कारण छात्र/छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सम्पन्न करवाने में व्यवधान उत्पन्न हुआ एवं सम्बन्धित संकुल समन्वयक को उक्त तथ्य का संज्ञान होने पर उनके द्वारा उक्त दिनांक को सम्बन्धित विषय की परीक्षा सम्पादित करवायी गयी।जनपद टिहरी के विकास खण्ड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत रा.प्रा.वि. नेल्डा के प्र.अ को विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता तथा छात्रहित के प्रतिकूल आचरण करने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाखणीधार में सम्बद्ध किया गया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...