Skip to main content

Union Bank of India, Rishikesh 22 वर्षो की सराहनीय सेवा के बाद यूनियन बैंक ऋषिकेश से सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिक बुद्धि प्रकाश डोभाल, उप महाप्रबंधक ने सराहनीय सेवाओं के लिए किया सम्मानित

Report by- Sushil Dobhal
यूनियन बैंक मुख्य शाखा ऋषिकेश (गढ़वाल) में बतौर आर्म्स गार्ड के पद पर कार्यरत पूर्व सैनिक बुद्धि प्रकाश डोभाल को अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद बैंक प्रबंधन ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर उपमहा प्रबंधक मनोहर सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी उषा डोभाल और पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।
 जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम कुलणा पट्टी सारज्यूला के मूल निवासी बुद्धि प्रकाश डोभाल ने 18 वर्षों तक 17वीं गढ़वाल राइफल में कार्यरत रहते हुए भारतीय सेवा में अपना योगदान दिया है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यूनियन बैंक आफ इंडिया में बतौर आर्म्स गार्ड के पद पर वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अपनी पहली नियुक्ति दी। बैंक में सेवारत रहने की दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जनपद सहित देहरादून के विभिन्न बैंक शाखों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सोमवार को सेवानिवृत्ति की आयु में प्रवेश करने पर यूनियन बैंक प्रबंधन ने मुख्य शाखा गढ़वाल, ऋषिकेश में उन्हें पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में भावभीनी विदाई दी है। इस मौके पर उपमहा प्रबंधक मनोहर सिंह और शाखा प्रबंधक धीरज कुमार शुक्ला ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। 
    सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिक बुद्धि प्रकाश डोभाल ने सेवा काल के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए अपने सहकर्मियों सहित यूनियन बैंक के तमाम उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त किया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सांय को ऋषिकेश स्थित ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट में अपने रिश्तेदारों, परिचितों और सहकर्मियों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर उनके परिचितों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों द्वारा भारतीय सेना में सेवारत रहने के दौरान देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति और उसके बाद पुनः यूनियन बैंक में अपनी सराहनीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्ति पर बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उनकी पत्नी उषा डोभाल, छोटे भाई सुशील डोभाल, भतीजे सुधांशु डोभाल, शुभम डोभाल, अभिनव डोभाल, बहनोई सूर्य प्रकाश उनियाल सहित कई निकट संबंधी, रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।



Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...