Skip to main content

Himwant Live: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में किया कक्षा कक्षों का उद्घाटन, पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का जायजा लेकर छात्रों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह, हिमालय और गंगा के संरक्षण को लेकर दिया यह संदेश

Report by- Sushil Dobhal
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्लान से निर्मित दो कक्षा कक्षों का भी उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनका खूब मनोबल बढ़ाया। 
अभिभावक शिक्षक संघ के आग्रह पर विद्यालय पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पीएम श्री योजना के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर उन्हें ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए गंभीर है और पीएम श्री स्कूलों में आधारभूत संरचनाओ स्थापित की जा रही है ताकि इन स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ सर्वांगीण विकास का माहौल मिल सके। उन्होंने स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा है कि पीएम श्री स्कूल के छात्र होना गौरव का विषय है। उनके स्वागत में छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग भी विद्यालय पहुंचे।
   प्रधानाचार्य संजीव नेगी और वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील डोभाल ने टिहरी विधायक को अवगत कराया की यह विद्यालय निरंतर उन्नति के पद पर अग्रसर है। वर्ष 2021 में जहां विद्यालय राज्य के चुनिंदा अटल उत्कृष्ट योजना में शामिल हुआ वहीं वर्ष 2023 में इस विद्यालय की प्रगति को ध्यान में रखते हुए देश भर के 4500 चुनिंदा पीएम श्री स्कूलों में इसे शामिल किया गया। उन्होंने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय राज्य के सर्वश्रेष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज में से एक है। विद्यालय की अपनी वेबसाइट और वेब पेज है जिसमें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के भी बड़ी संख्या में शिक्षक विद्यार्थी और अभिभावक जुड़े हैं। 
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में हिमवंत वेबपेज के संपादन के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील डोभाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से हिमालय और गंगा के संरक्षण की दिशा में अपने पाठकों को जागरूक करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि हिमालय और गंगा को बचाने के लिए छात्रों और शिक्षकों को आगे आना होगा। हम सभी के मिलजुल कर प्रयास करने से ही गंगा और हिमालय का अस्तित्व बच सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगातार ग्लेशियर और हिमखंडों के पिघलने से भारत ही नहीं अपितु विश्वभर में मानवता पर खतरा मंडरा रहा है। गंगा का वेग निरंतर घट रहा है और धरती का अस्तित्व खतरे में है जिसे बचाने के लिए विद्यार्थियों को सजग होना होगा।
कला शिक्षक हरीश आर्य का उत्साह बढ़ाते हए
 टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय
    उन्होंने विद्यालय में ग्रीन स्कूल एक्टिविटी कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए शिक्षकों और छात्रों को ग्रीन स्कूल एक्टिविटी की संकल्पना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कला शिक्षक हरीश आर्य द्वारा विद्यालय की दीवारों को विभिन्न चित्रों और स्लोगन से सजाने संवारने पर उनके कार्यों की प्रशंसा की है।
विधायक किशोर उपाध्याय को इकास बग्वाल के लिए भैला भेंट करते हुए पीटीए और एसएमसी अध्यक्ष
   अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेनवाल और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र द्वारा विद्यालय के भौतिक विकास के लिए सहयोग के आग्रह पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने विद्यालय के आधारभूत संरचनाओं के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पीटीए से जुड़े और स्थानीय लोगों ने विद्यालय और आसपास के घरों में पेयजल से संबंधित समस्या के निराकरण का भी आग्रह किया है। विधायक के विद्यालय पहुंचने की सूचना पर सेवित क्षेत्र के अनेक लोग भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
   इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व क्षेत्र प्रमुख जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, भाजपा नेता उदय रावत, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, पीटीए उपाध्यक्ष किरण रणकोटी कोषाध्यक्ष सोहन लाल, पीटीए के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल रतूड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरु प्रसाद लसियाल, दिनेश अमोला, प्रवक्ता राजेश उपाध्याय, योगेश सकलानी, सहायक अध्यापक दिनेश रावत, पंकज डंगवाल शीशराम पलीवाल, अरविंद उनाल, शिक्षिका लक्ष्मी तवर, ललिता रावत, नीतू जोशी, प्रीति थपलियाल, रेखा कंडारी सहित कई लोग मौदूद रहे। कार्यक्रम के मंच सचालन 12वीं छात्रा सोनाक्षी ने किया। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...