Skip to main content

School Education Uttarakhand: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के दिन विद्यालयों में आयोजित होगा सार्वजनिक उत्सव, जिलों के सभी विद्यालयों में एक ही दिन घोषित होंगे अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने दिए यह निर्देश

Report by- Sushil Dobhal
निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के दौरान विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव आयोजित किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद स्तर पर सभी विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने का एक ही दिन निर्धारित करते हुए उस दिन विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए की न्यून शैक्षिक संप्राप्ति पाली छात्रों को किसी भी प्रकार से हतोत्साहित न किया जाए।
   सभी जिलों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने कहा है कि विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समाप्त हो गयी हैं तथा परीक्षाफल घोषित किये जाने के लिए प्रक्रिया पूर्ण की जा रही होगी। परीक्षा एवं परीक्षाफल को लेकर छात्र/छात्राओं का दृष्टिकोण भिन्न-भिन्न होता है, जिसमें कुछ छात्र/छात्राओं के लिए यह एक चुनौती होती है तो कुछ छात्र/छात्राओं के लिए तनावपूर्ण और कुछ छात्र/छात्राएँ इसके लिए उत्साही भी रहते हैं। छात्र/छात्राओं के द्वारा परीक्षा एवं उसके बाद परीक्षाफल घोषित किये जाने को किस प्रकार लिया जाता है यह विद्यालय के वातावरण पर भी निर्भर करता है। यदि विद्यालय का वातावरण सहज बना दिया जाय तो निश्चित रूप से छात्र/छात्राओं के परीक्षा एवं परीक्षा के बाद के तनाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में परीक्षाफल घोषित किये जाने से पूर्व विद्यालय में अनुकूल वातावरण तैयार किये जाने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इस शैक्षिक सत्र में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किये जाने की तिथि को विद्यालयों में 'सार्वजनिक उत्सव' आयोजित किया जाय तथा इसमें अभिभावकों एवं जनसमुदाय को आमंत्रित किया जाय। इस उत्सव में अभिभावकों के साथ उनके पाल्य की प्रगति / परीक्षफल को साझा किये जाने के साथ ही छात्र/छात्राओं के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायें तथा अभिभावकों, जनसमुदाय, शिक्षकों आदि को प्रेरित किया जाय कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्वैच्छिक रूप से प्रोत्साहित कर सकते हैं। यहाँ ध्यान रखने की आवश्यकता है कि न्यून शैक्षिक सम्प्राप्ति वाले छात्र-छात्राएँ किसी भी प्रकार से हतोत्साही न हों। इसके लिए ऐसे छात्र/छात्राओं के द्वारा यदि किसी अन्य कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है तो उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है ताकि वे भी प्रेरित हो सकें।
     अतः उक्त के आलोक में जनपद स्तर से सुनिश्चित किया जाय कि जनपद के सभी विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल एक ही दिन विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव आयोजित करते हुए वितरित किया जाय। इस अवसर पर अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, जनसमुदाय आदि को आमंत्रित किया जाय। कार्यक्रम सफल हो सके इसके लिए यथोचित दिशा निर्देश विद्यालय / अधीनस्थ स्तर पर प्रसारित किये जायें तथा विद्यालय स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम का जनपद एवं विकासखण्ड स्तर से निरीक्षण / अनुश्रवण भी अवश्य किया जाय।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...