Skip to main content

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में स्टेम (STEM) शिक्षा प्रोत्साहन हेतु प्रोजेक्ट शेयर आउट इवेंट हुआ संपन्न, प्रतिभागी छात्रों ने एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित समस्याओं पर मॉड्यूल किए विकसित।

Report by- Sushil Dobhal
रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (रिस्ट) के वार्षिक कार्यक्रम प्रोजेक्ट शेयर आउट इवेंट (विज्ञान) आज दिनांक 29 नवंबर, 2024 को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विज्ञान विषय के निर्धारित संबोधों के अंतर्गत स्टेम आधारित प्रोटोटाइप और मॉडल निर्माण तथा प्रस्तुतीकरण किया गया। 
विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 100 बच्चों के द्वारा सेयरआउट इवेंट में प्रतिभाग किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा एनसीईआरटी पर आधारित चयनित समस्या पर मॉड्यूल विकसित किया गया था। यह गतिविधि दो वर्गों में आयोजित हुई, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग तथा 9-10 वरिष्ठ वर्ग। 
रिस्ट के अंतर्गत इस कार्यक्रम के अकादमिक समन्वयक भारती शर्मा तथा स्कूल फैसिलिटेटर सुधा शर्मा के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक रत्नाकर पांडे, मेघा जोशी तथा अदिति वर्मा द्वारा बच्चों के प्रदर्श तैयार करने में मार्गदर्शन किया जिसमें ममता सोरारी, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार राठौर तथा महेश चंद्र भट्ट का सहयोग मिला। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडे द्वारा उद्घाटन सत्र में स्टेम आधारित इस कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार साझा किये। प्रोटोटाइप का मूल्यांकन अजय कुमार पाल निर्मल कुमार न्योलिया तथा पिंकी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। 
 जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की भूमिका वत्सल का विद्युत लाइन सेफ्टी, कक्षा 8 के तेज प्रताप सिंह का हाइड्रॉलिक लिफ्ट, कक्षा 7 के अमन का नाइफ शार्पनर प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुने गए। 
सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की प्रियंका जोशी का बेसिक साइंस मॉडल, कक्षा 9 के कनिष्क ठाकुर का फ्री एनर्जी जेनरेटर कक्षा 10 की प्राची का न्यू मिक्सर प्रथम तीन स्थानों पर सर्वश्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुने गए। 
प्राचार्य द्वारा चयनित नवाचारों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 
कार्यक्रम का संचालन सुधा शर्मा, भारती शर्मा, और रत्नाकर पांडे के द्वारा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में इन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हरीश लाल आर्य, होशीला प्रसाद, अच्युत कुमार सिंह, कमला जोशी, दीपिका शर्मा, स्मृति मंडल तथा ललित मोहन जोशी।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...