Skip to main content

Mega APAAR ID Day: सभी स्कूलों में 9-10 दिसंबर को मेगा अपार दिवस का होगा आयोजन, सभी स्टूडेंट्स के बनेंगे APAAR ID Card, एक देश एक स्टूडेंट आईडी से मिलेगी डिजिटल सुरक्षा, स्कूलों में करवा लें ये तैयारी

Mega APAAR Diwas
Report by- Sushil Dobhal
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 9-10 दिसंबर को मेगा अपार दिवस आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार की गाइडलाईन पर अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।
 शिक्षा प्रणाली को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सरकार ने APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) पेश की है। यह पहल 'एक देश, एक छात्र आईडी' कार्यक्रम का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। यह एक ऐसी अनोखी पहचान प्रणाली है जो देश भर के सभी छात्रों के लिए बनाई गई है। APAAR ID का उद्देश्य शैक्षिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, छात्र डेटा को बेहतर मैनेज करना, छात्रों को ज्यादा कुशल, व्यक्तिगत और पारदर्शी सीखने का अनुभव प्रदान करना है
Mega APAAR Diwas
उत्तराखंड राज्य के सभी निजी व सरकारी प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की APAAR ID अपार आईडी कार्ड बनाने व इस अभियान में गति लाने के उद्देश्य से 9 एवं 10 दिसंबर को मेगा अपार दिवस का आयोजन कर अपार कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने पत्र जारी करते हुए बताया कि भारत सरकार की पहल पर विद्यालय, संकुल प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक अपार आईडी बनाने के कार्य को गति देने को लेकर 9 एवं 10 दिसम्बर को विशेष अभियान मेगा अपार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
   उधर टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने भी यह भी निर्देश दिए कि 12 दिसंबर को मेगा अपार दिवस मनाने संबंधी रिपोर्ट कार्यालय में सबमिट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिले में अपार आईडी तैयार किए जाने का लक्ष्य नवंबर माह में निर्धारित किया गया था किंतु अभी तक कई विद्यालय में यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने इस माह के अंत तक सभी सभी स्कूली बच्चों के अपार आईडी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
Mega APAAR Diwas, Video 

यहां से डाउनलोड करें APAAR ID Card

भारत सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश
  • माह नवम्बर 2024 तक समस्त विद्यार्थियों की अपार आई.डी. सृजित किये जाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाना था, परन्तु अद्यतन लक्ष्य अप्राप्त है। अतः इस वर्ष के अन्त तक अर्थात दिसम्बर 2024 तक अनिवार्यतः सभी छात्र-छात्राओं को अपार आई.डी. से आच्छादित किया जाना है।
  • विद्यालय स्तर पर अपार आई.डी. से सम्बन्धित सभी प्रपत्रों का अभिलेखीकरण किया जाये तथा छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को अपार दिवस पर अपार आई०डी० की प्रिंट कॉपी उपलब्ध करायी जाये।
  •  उक्त दिवस पर अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के साथ ही मिशन मोड में अधिक से अधिक कक्षा-9 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अपार आई.डी. सृजित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
  • जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाये जिससे समयान्तर्गत शत् प्रतिशत अपार आई.डी. सृजित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
   बता दें कि सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, अगर किसी छात्र की मार्कशीट या अन्य शैक्षणिक दस्तावेज खो जाते हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं होगी। छात्रों के लिए एक नई योजना के तहत ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर (APAAR ID) बनाने का निर्देश जारी किया गया है। यह पहल भारत सरकार की वन नेशन, वन आईडी योजना का एक हिस्सा है। 

अधिक जानकारी के लिए यहां टच करें।

 vacancies






Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...