Skip to main content

Provision of leave for guest teachers: अतिथि शिक्षकों के अवकाशों को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने दिए यह निर्देश

   माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को मिलने वाले अवकाशों पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि अतिथि शिक्षकों को माह में एक दिन का अवकाश और मातृत्व अवकाश छोड़कर शासनादेश में अन्य किसी भी प्रकार के अन्य अवकाश दिये जाने का कोई प्राविधान नहीं हैं।

   राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में निदेशक ने कहा है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक समय-समय पर विद्यालय से अवकाश पर एंव अनुपस्थित रहते हैं अथवा अवैतनिक अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय से अनुपस्थित हो जाते हैं। इस प्रकार की अनाधिकृत अनुपस्थिति से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
सूच्य है कि शासनादेश संख्या-1023/XXIV-नवसृजित / 18-32 (01)/2013 दिनांक 22 नवम्बर 2018 में अतिथि शिक्षको को माह में एक (01) दिन का आकस्मिक अवकाश देय है, उक्त के अतिरिक्त (मातृत्व अवकाश को छोड़कर) शासनादेश में अन्य किसी भी प्रकार के अवकाश दिये जाने का कोई प्राविधान नहीं हैं।
अतः उक्त के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षको को शासनादेश संख्या-1023/XXIV-नवसृजित/18-32(01)/2013 दिनांक 22 नवम्बर 2018 में दिये गये अवकाशों के अनुसार ही अवकाश अनुमन्य कराये जायं, यदि कोई अतिथि शिक्षक अनुमन्य अवकाश से अधिक अनुपस्थित रहता है तो शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु नियमानुसार प्रभावित अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय।



Comments

  1. फर्जी b.ed मामला अगर कोर्ट में खुले तो

    ReplyDelete
  2. फर्जी अधिकारी

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश।

Himwant Live: अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी ने राज्य के सभी स्कूल शिक्षकों और विद्यार्थियों को मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए ऐप इंस्टाल करवाने के निर्देश दिए हैं। पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक मोबाइल ऐप भी है, जहाँ ई-बुक्स, वीडियो सामग्री और लाइव सत्र देखे जा सकते हैं।   सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में उन्होंने कहा है कि एससीईआरटी के पत्रांक-SCERT-IT/8669-73/तीन-1 (03)/2025-26, दिनांक 03 जनवरी, 2026 एवं पत्रांक-SCERT-IT/945-48/तीन-1 (03)/2026-27, दिनांक 25 अप्रैल, 2026 के माध्यम से PM e-Vidya मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में शिक्षक एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने और लिंक अथवा QR Code Scan कर मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल किए जाने के सम्बन्ध में पत्र पूर्व में प्रेषित किया गया था। एन०सी०ई०आर०टी० नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सूचनानुसार उत्तराखण्ड राज्य में आतिथि तक मात्र 4791 शिक्षकों / विद्यार्थियों के द्वारा ही PM e-Vidya मोबाइल एप Install कर उसका उपयोग किया जा रहा है, जो कि अत्यधि...

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में दोनों विभागों का साइन हुआ MoU

Himwant Live: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा का रास्ता अब और आसान हो गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, काशीपुर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत विद्यार्थियों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में बिना प्रवेश प्रक्रिया के सीधे दाखिले का अवसर मिलेगा। एससीईआरटी कार्यालय ननूरखेड़ा में उच्च, तकनीकी एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा मुकुल सती तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई में प्रवेश समझौते के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कालेजों को चयनित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इसके तहत कक्षा-10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्रुप-ई के अंतर्गत विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।  वहीं, कक्षा-12 विज्ञान वर्ग ...